- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
फोर मोर शॉट्स प्लीज! का ट्रेलर लॉन्च
~ अमेज़न प्राइम वीडियो की आगामी प्राइम ओरिजिनल फोर मोर शॉट्स प्लीज! 4 अपूर्ण, आधुनिक भारतीय महिलाओं और उनकी संपूर्ण, जीवंत मित्रता की शहरी कहानी के बारे में है ~
~ इस प्राइम ओरिजिनल रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा सीरीज में मजेदार पलों के साथ यह 4 महिलाएं दर्शकों को शहरी भारतीय महिलाओं का जीवन दर्शाते हुए नज़र आएंगी ~
~ फोर मोर शॉट्स प्लीज! में सयानी गुप्ता, कीर्ति कुलहारी, बानी जे, मानवी गगरू, प्रतीक बब्बर, लिजा रे, मिलिंद सोमन और नील भूपालम मुख्य भूमिकाओं में है जिसे 25 जनवरी को 200 देशों और क्षेत्रों में रिलीज किया जाएगा ~
~ प्राइम नई और एक्सक्लूसिव फिल्मों, टीवी शोज़, स्टैंड-अप कॉमेडी, प्राइम ओरिजनल सीरीज की अनलिमिटेड स्ट्रीमिंग के साथ अविश्वसनीय वैल्यू देता है, अमेज़न प्राइम म्यूजि़क के जरिये एड फ्री म्यूजिक सुनने की सुविधा देता है, भारत के सबसे व्यापक प्रोडक्ट्स के सेलेक्शन पर फ्री फास्ट डिलीवरी, सबसे बेहतर डील्स तक जल्दी एक्सेस, प्राइम रीडिंग के साथ अनलिमिटेड रीडिंग, ये सारी चीजें सिर्फ 129 रुपये प्रति महीने के मूल्य पर उपलब्ध हैं ~
मुंबई- 10 जनवरी, 2019- अमेज़न प्राइम वीडियो ने आज अपनी आगामी प्राइम ओरिजिनल सीरीज “फोर मोर शॉट्स प्लीज!” का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह सीरीज रंगिता प्रीतिश नंदी ने बनाई है और इसके निर्माता हैं प्रीतिश नंदी कम्यूनिकेशंस और इसका निर्देशन अनु मेनन ने किया है। यह नई प्राइम ओरिजिनल सीरीज महिलाओं के बीच मित्रता के मजबूत बंधन पर प्रकाश डालती है, जो शहरी भारत में युवा महिलाओं की जीवनरेखा की तरह काम करता है, जब वे निरंतर भूमिका बदलते रहने वाली सामाजिक संस्कृति से जूझती हैं। इस शो के अधिकांश कलाकार और तकनीशियन महिलाएं हैं। इस सीरीज की लेखिका देविका भगत है और डायलॉग इशिता मोइत्रा द्वारा लिखे गए हैं। 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों के प्राइम मेम्बर्स 25 जनवरी 2019 से 10 पार्टकी इस सीरीज को देख सकेंगे।
अमेज़न प्राइम वीडियो, इंडिया में कंटेन्ट के निर्देशक एवं प्रमुख विजय सुब्रमण्यिम ने कहा, ‘‘प्राइम वीडियो में हमारा ध्यान अपने व्यापक और विविधतापूर्ण ग्राहक आधार को रोजाना मनोरंजन की खुराक देने पर केन्द्रित हैं। युवाओं के लिये रियलिटी शो से लेकर सभी के लिए कॉमेडी शो तक, मिर्जापुर की रोचक कहानी से लेकर साइकोलॉजिकल थ्रिलर ब्रीद तक, हमारे पास प्राइम वीडियो पर हर किसी के लिये कुछ न कुछ उपलब्ध है। हम इस वर्ष की शुरूआत एक महिला केन्द्रित, शैलीबद्ध और प्रेरक शो के साथ करके रोमांचित हैं, जो दर्शकों को शहरी महिलाओं की दुनिया दिखाएगा। आइये जश्न शुरू करें- फोर मोर शॉट्स प्लीज!’’
प्रीतिश नंदी कम्यूनिकेशंस के चेयरमैन प्रीतिश नंदी ने कहा, ‘‘अपनी फिल्मों के जरिये हम हमेशा प्रासंगिक कहानियाँ प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं। ऐसी कहानियाँ जिनमें आज का भारत होता है, ऐसा नया भारत जो अक्सर हमारे सिनेमा में छूट जाता है। डिजिटल वेंचर में अपने डेब्यू के साथ हम सिनेमा को नया आयाम देना चाहते हैं। फोर मोर शॉट्स प्लीज! में एक अनूठी यात्रा है, जो आज के दर्शकों के लिये प्रासंगिक है। हाँ, यह महिलाओं पर आधारित है- चार युवा शहरी महिलाएं, जिनका जीवन हमें प्रेरणा देता है, जिनकी लगन हमें अच्छी लगती है- लेकिन इसमें आज के युग के सम्बंधों का आधार भी दर्शाया गया है। मित्रता, प्रेम, समानुभूति और आनंद उन्हें एक-दूसरे के करीब लाता है। इस शो के लिये काम करने वालों में भी अधिकांश महिलाएं हैं, जिनका नेतृत्व रंगिता (निर्माता) ने किया है और शो का निर्देशन अनु ने किया है और अमेज़न प्राइम वीडियो के रूप में हमें इस शैली का जादू बिखेरने वाला सही भागीदार मिला है।’’
इस शो का ट्रेलर नये अंदाज वाला है, जो मुख्य किरदारों का परिचय देता है और उनकी घनिष्ठता बताता है। यह दर्शाता है कि उन्हें क्या पसंद है और वह जीवन के उतार-चढ़ाव, विरोधाभासों और अलगाव का सामना कैसे करती हैं। दर्शकों को अंजना की दुविधा की झलक मिलेगी, जो सिंगल मदर है और अपने एक्स-हसबैण्ड के साथ उसके सम्बंध अच्छे नहीं हैं, वह भावनात्मक और शारीरिक रूप से उससे अलग होना चाहती है। फिर हम दामिनी से मिलते हैं, जो कि एक स्मार्ट, सफल, बेरोक-टोक और स्वतंत्र पत्रकार है, जिसे लगता है कि अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिये उसे पुरूष नहीं चाहिये; वह अपनी सैक्शुअलिटी को व्यावहारिक रखती है। ट्रेलर में सिद्धी की असुरक्षित भावनाएं भी हैं, जिसका अपनी माँ के साथ जटिल सम्बंध है, जबकि उमंग एक निरंकुश, सेक्शुअली एडवेंचरस और बाइ-क्यूरियस व्यक्तित्व वाली और प्रयोगवादी है। इतने अंतरों के बावजूद यह चार महिलाएं एक-दूसरे की अच्छी मित्र हैं, यही उनके जीवन का आधार है और उन्हें ऐसा सहयोग देता है, जो उन्हें खुश रखता है।
फोर मोर शॉट्स प्लीज! का ट्रेलर यहाँ देखें – https://youtu.be/D7NCW8gMtVs
निर्देशक अनु मेनन ने कहा, ‘‘जब मैंने पटकथा का पहला पेज पढ़ा, तभी से मैं “फोर मोर शॉट्स प्लीज!” की रिलीज को लेकर रोमांचित हूँ। यह शो आगे की ओर देखता है और आधुनिक भारतीय महिलाओं के जीवन के उतार-चढ़ावों को सुंदरता से संजोता है। यह जिंदादिल, सेक्सी, मजेदार और ग्लैमरस है, लेकिन इसका भावनात्मक पहलू भी है, जो आपके दिल को छू जाता है। इस प्राइम ओरिजिनल सीरीज का निर्देशन मेरे लिये रोमांचक और स्वतंत्रता वाला अनुभव रहा, क्योंकि अमेज़न प्राइम वीडियो और प्रीतिश नंदी कम्यूनिकेशंस ने मुझे पूरी स्वतंत्रता दी और मेरे विजन को जीवंत करने के लिये सहयोग भी दिया। मैं लॉन्च का और इंतजार नहीं कर सकती और उम्मीद करती हूँ कि दर्शकों को इसे देखने में उतना ही मजा आएगा, जितना मुझे इसका निर्देशन करने में आया।’’
इस प्राइम ओरिजिनल सीरीज के मुख्य कलाकार हैं, सयानी गुप्ता, कीर्ति कुलहारी, बानी जे और मानवी गगरू तथा साथी कलाकार हैं प्रतीक बब्बर, लिजा रे, मिलिंद सोमन, नील भूपलालम, अमृता पुरी और सपना पब्बी। पॉप कल्चरल के रेफरेंसेस से भरपूर फोर मोर शॉट्स प्लीज! को देखकर आप आधुनिक भारतीय महिलाओं की मानसिकता को समझेंगे। यह शो प्राइम वीडियो पर 25 जनवरी 2019 को लॉन्च होगा।


