- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
‘के -12 छात्रों के लिए सरस-3 डी द्वारा ‘जीनियस 3 डी लर्निंग’
एक आधुनिक एवं उत्कृष्ट माध्यम, सीखें और समझें दुगुनी गति से
मुंबई, १२ अप्रैल, २०२१: सरस -3 डी, इंक ने एक शैक्षणिक स्टार्ट-अप की घोषणा की है, जो शिक्षकों, शोधकर्ताओं तथा आधुनिक शैक्षणिक तकनीक का एक सम्मिश्रण है . इस तकनीक से पढ़ने, पढ़ाने और सीखने का बेहतरीन अनुभव प्राप्त होगा, जिसे एक अत्यंत आधुनिक तकनीकी माध्यम ( stereoscopic 3D) से निर्मित किया गया है .
जीनियस 3 डी लर्निंग भारत का पहला 3 डी तकनीक-आधारित शिक्षण अनुभव होगा, जो छात्रों को विज्ञान और गणित की अवधारणाओं को गहराई से समझने में मदद करेगा साथ ही त्रिविमदर्शी ( stereoscopic 3D ) द्वारा अवधारणाओं को सुबोध और सुगम बनाने में भी सहायक होगा. जीनियस 3 डी एजुकेशन ‘2 एक्स’ त्वरित लर्निंग छात्रों को बेहतर करने के लिए के लिए प्रोत्साहित करेगा और उनके शैक्षिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में मददगार साबित होगा . यह शिक्षण पद्धति एनसीईआरटी आधारित है और इसमें सीबीएसई और आईसीएसई बोर्डों के पाठ्य सामग्री को भी सम्मिलित किया गया है . यह दसवीं से बारहवीं कक्षा के लिए डिज़ाइन किया गया है और इस बात का भी ध्यान रखा गया है कि जेईई / एनईईटी की तैयारी कर रहे विद्यार्थी भी इसका पूर्ण लाभ उठा सकें.
लॉन्च के बारे में, सरस 3 डी, इंक के संस्थापक और सीईओ, बिपिन दामा कहते हैं कि,” “जीनियस 3 डी लर्निंग का ‘लर्निंग सॉल्यूशन ‘ कई वर्षों के लगातार शोध और विकास का परिणाम है जो सीखने और ज्ञान प्राप्ति के लिए सही आधार प्रदान करेगा तथा विद्यार्थियों को आज का ‘स्टेम इनोवेटर्स’ और भविष्य का ‘प्रॉब्लम सॉल्वर’ बनाएगा. ‘ज़ीनियस 3 डी लर्निंग’’ विद्यार्थियों को वैश्यविक स्तर की प्रतिस्पर्धाओं में सफल होने के लिए सशक्त बनाएगा . यह सभी उत्साही और जिज्ञासु विद्यार्थियों के लिए समान रूप से उपलब्ध है .
जीनियस 3 डी लर्निंग को भारतीय बाजार के लिए सरस -3 डी, इंक के द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है। 3D मॉडल, सिमुलेशन, तथा 3 डी प्रेज़ेंटेशन में विडीओ लेक्चर इस लर्निंग की ख़ास विशेषताएं हैं . इसमें विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रस्तुत 3 डी में वीडियो लेक्चर हैं जिसकी समीक्षा दुनिया के प्रमुख विश्वविद्यालयों के पूर्व अलुमनी द्वारा की गई है. यह एक ‘इंटरैक्टिव विज़ुअलाइजेसन’ है जो विस्तृत क्विज़, सिद्धांत और गतिविधि रिपोर्ट के साथ छात्रों को सीखने के लिए एक सक्रिय दृष्टिकोण प्रदान करेगा. इस सरलतम और उपयोगी विधि में निम्नलिखित शामिल हैं :- जीनियस 3 डी लर्निंग, एप्लिकेशन, जीनियस 3 डी बूस्टर बॉक्स, 3 डी ग्लास और मॉनीटर जिसे मौजूदा विंडोज सिस्टम (लैपटॉप / कंप्यूटर) से जोड़ा जा सकता है। यह छात्रों के
व्यक्तिगत उपयोग के साथ-साथ स्कूलों के लिए भी उपलब्ध है। भारत में ज़ीनियस 3 डी की बिक्री और सर्विस का काम ‘3 डी एडटेक प्राइवेट लिमिटेड ‘ करेगी जो कि सरस -3 डी की एक सहायक कम्पनी है .
3 डी एडटेक के संस्थापक सदस्य और तकनीकी निदेशक, कश्यप मांकड़ ने कहा, “जीनियस 3 डी लर्निंग की मदद से, हम भारत में अंतर्राष्ट्रीय शिक्षण और शिक्षण की सर्वश्रेष्ठ प्रणाली ला रहे हैं। हमारा सलूशन इस तरह डिज़ाइन किया गया है जिसमें विद्यार्थी इंटरैक्ट कर सकते है, स्क्रीन पर आ रहे 3 डिमेन्शनल चित्रों को किसी भी दिशा में ले जा सकते हैं, घुमा सकते हैं जिससे विषय-वस्तु को समझना और उसे याद रखना सरल हो जाएगा.
सरस-3 डी के विषय वस्तु के विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में इन विज़ूअल लैब्रॉटॉरी का निर्माण हुआ है , जिसकी अब तक कल्पना नहीं की जा सकती थी. उदाहरण के लिए, आज हमारे पास ईसीजी( ECG) के साथ एक धड़कता हुआ हृदय का मॉडल,परमाणु मॉडल, थ्रोन प्रोजेक्टाइल के सिमुलेशन के साथ और बहुत कुछ है। संक्षेप में, हम अवधारणा को बेहतर ढंग से समझने के लिए एक आभासी प्रयोगशाला का अनुभव प्रदान करते हैं।”
सरस -3 डी, इंक की स्थापना ऐसे टीम मेम्बर्ज़ के द्वारा की गई है जो भारतीय मूल के है तथा जिन्होंने हार्वर्ड, एमआईटी, कैम्ब्रिज और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों से उन्नत डिग्री हासिल की है . इन्होंने एटी अँड टी (AT&T),बेल प्रयोगशाला( Bell laboratories),वेरीझन( Verizon),सिस्को(Cisco),नोकिया (Nokia) जैसी विश्व-प्रसिद्ध प्रौद्योगिकी कंपनियों के साथ काम किया है, उन्होंने भारत में विश्व स्तरीय शिक्षा पद्धति लाने के उद्देश्य से सरस -3 डी की स्थापना की है .


