- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
ईकॉमर्स के साथ बैस्ट प्राइस ने छोटे किराना कारोबारियों की सुरक्षा और बचत बढ़ाई
बैंगलुरु. भारत में ही विकसित फ्लिपकार्ट ग्रुप के डिजिटल बी2बी मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट होलसेल ने अपने कैश-एंड-कैरी बिज़नेस बैस्ट प्राइस के सदस्यों के लिए ’ऑनलाइन शॉपिंग धमाका माह’ की शुरुआत की है, जिसका लक्ष्य है देश भर के छोटे खुदरा व्यापारियों की बचत वृद्धि तथा ईकॉमर्स के माध्यम से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उनके दरवाज़े तक शीघ्रता से सामान पहुंचाना।
बैस्ट प्राइस कैश-एंड-कैरी के सदस्य बैस्ट प्राइस ऐप और वैबसाइट के जरिए ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं तथा दैनिक आवश्यकता की वस्तुओं पर 15 प्रतिशत तक की छूट के साथ-साथ विविध प्रकार के उत्पादों की फ्री डिलिवरी भी प्राप्त कर सकेंगे।
आदर्श मेनन, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं हैड – फ्लिपकार्ट होलसेल एंड वालमार्ट इंडिया, ने कहा, ’’ईकॉमर्स खरीददारी के सुरक्षित व सुविधाजनक माध्यम के तौर पर उभरी है। ऐसे में ऑनलाइन शॉपिंग धमाका माह छोटे खुदरा विक्रेताओं, किराना कारोबारियों, ओ एंड आई शॉपर्स के लिए बहुत बढ़िया मौका है अपनी बिक्री व मुनाफा बढ़ाने का। फ्लिपकार्ट होलसेल में हमारी शीर्ष प्राथमिकता है देश भर के छोटे किराना व्यापारियों की वृद्धि एवं समृद्धि और साथ में उनकी सुरक्षा पर भी हमारा पूरा ध्यान है। ईकॉमर्स के माध्यम से छोटे खुदरा विक्रेताओं के लिए कारोबार को आसान बनाने का हमारा निरंतर प्रयास रहता है तथा उपयोगी जानकारी व स्टॉक चयन द्वारा हम उनकी मांग बढ़ाने की कोशिशों में सहयोग देते हैं। हमारा मानना है कि ऑनलाइन शॉपिंग धमाका माह हमारे बैस्ट प्राइस सदस्यों की अहम बचत कराने में बहुत मददगार साबित होगा और साथ ही इस चुनौतीपूर्ण समय में उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगा।’’
बैस्ट प्राइस में ऑनलाइन शॉपिंग धमाका माह 1 अप्रैल 2021 से आरंभ हो चुका है और यह 30 अप्रैल 2021 को खत्म होगा। इस दौरान सभी श्रेणियों में उत्पाद प्रस्तुत किए जाएंगे जैसे खाद्य पदार्थ, पर्सनल केयर, होम केयर, पैकेज्ड फूड व पेय, इलेक्ट्रॉनिक्स व उपकरण तथा 100 से अधिक ब्रांडों की अन्य सामान्य वस्तुएं। बैस्ट प्राइस सदस्य विविध आकर्षक ऑफर्स का लाभ भी उठा सकेंगे जैसे कैशबैक, कूपन डिस्काउंट और रात को खरीददारी करने वालों को अतिरिक्त छूट, इसके अलावा ऑनलाइन ऑर्डरों पर फ्री डिलिवरी भी है।
फ्लिपकार्ट होलसेल ने भारत के टियर-2 एवं टियर-3 शहरों में किराना और सप्लायरों के बीच डिजिटलीकरण को बढ़ावा दिया और इस तरह यह देश के समावेशी विकास में एक उत्प्रेरक बन कर उभरा है। अप्रैल 2020 से मार्च 2021 तक बैस्ट प्राइस के कैश-एंड-कैरी कारोबार ने ईकॉमर्स में 20 गुना बढ़ोतरी दर्ज की है। यह इस बात का संकेत है कि छोटे शहरों व कस्बों में बसने वाला भारत अब खरीददारी के लिए ईकॉमर्स को बड़े पैमाने पर अपना रहा है।
भारत के 9 राज्यों में बैस्ट प्राइस के 29 होलसेल कैश-एंड-कैरी स्टोर हैं जो पिछले 12 वर्षों से उत्तम सामान के साथ देश के तकरीबन 10 लाख छोटे खुदरा विक्रेताओं को सेवाएं दे रहे हैं जिनमें किराना, होरेका (होटल, रेस्टोरेंट व कैफेटेरिया) तथा ओ एंड आई (दफ्तर व संस्थान) शामिल हैं।


