- BHIVE Unveils Its First-Ever Brand Film with Milind Soman, Turning Its Campus Workplace Vision into a Movement
- नेशनल अवॉर्ड विनर अंजलि पाटिल की ‘सेल्वी’ ने बुसान प्रीमियर से पहले जारी किया नया पोस्टर
- पूजा बत्रा, अदिति गोवित्रिकर और दीपक तिजोरी ने योगासन चैंपियनशिप में जमाया रंग, फिटनेस को लेकर दिया खास संदेश
- A Soulful Farewell to Bappa: Nirvaan Birla Presents His Rendition of ‘Jai Ganesha Deva’
- Krishna das joins amjad ali khan’s chants for unity for a powerful rendition of om mani padme hum
ग्लोबल स्टार राम चरण की फ़िल्म गेम चेंजर का ‘दम तू दिखाजा’ का प्रोमो हुआ आउट
Dam Tu Dikhaja promo OUT: ग्लोबल स्टार राम चरण की फिल्म गेम चेंजर इस साल रिलीज होने वाली है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इतंजार कर रहे हैं। इस फिल्म में राम चरण के साथ कियारा आडवाणी भी नजर आने वाली है। हाल ही में इस फिल्म से एक नया प्रोमो आउट हुआ है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में एक्टर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। फैंस इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं।
इस गाने का नाम दम तू दिखाजा है। बता दें इस प्रोमो वीडियो के अंत में लिखा है कि ये पूरा गाना 30 सितंबर, 2024 को रिलीज होगा। इस प्रोमो वीडियो में एक्टर का शानदार डांस मूव्स देखने को मिल रहा है। इस गाने को नकाश अज़ीज ने गाया है वही इसके बोल अनंथा श्रीराम ने लिखे हैं। राम चरण इस गाने में कठिन डांस कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस गाने को मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है। अब इस डांस मूव्स को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और कॉपी करने का ट्राय कर रहे हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म
पहली बार राम चरण और कियारा आडवाणी की जोड़ी देखने को मिलने वाली है। बता दें इस फिल्म में राम चरण, कियारा आडवाणी के अलावा एसजे सूर्या, श्रीकांत, अंजलि, सुनील भी नजर आने वाले हैं। एक्टर इस फिल्म में आईएएस अधिकारी का रोल करने वाले हैं। बता दें ये फिल्म एक राजनीतिक एक्शन ड्रामा है। गेम चेंजर इस साल क्रिसमस पर रिलीज होगी।


