- Aditi Rao Hydari meets her comic side in Parivarik ManuRanjan
- Himesh Reshammiya Stuns Audience with "Naak Se Gaaun Ya Khatarnaak Se" at a Packed Arena, Fans Respond with "Khatarnaak Se" as He Impresses the Crowd with Afsaana Banaaya Aapne
- What’s Cooking? Disha Patani Gets the Audience Curious by Dropping an Intriguing Post, Says “It’s time to get DZ!”
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- वाणी साहित्य उत्सव 2026 इंदौर में 29 से 31 अक्टूबर को; साहित्य, संस्कृति और विचारों का राष्ट्रीय संगम
गोदरेज इंटीरियो ने मध्य भारत में अपना सबसे बड़ा स्टोर लॉन्च किया
भारत के प्रमुख फर्नीचर ब्राण्ड नेपर्सनलाइजेशन पर फोकस किया है और इसका मकसद देश के केन्द्रीय बाजारों तथा मध्यप्रदेश में मजबूत वृद्धि एवं विस्तार करना है
आर्कबे और सिट्सो सोफा लॉन्च किये, जोकि भारतीय घरों के लिये उपयुक्त और एर्गोनॉमिक तरीके से डिजाइन किये गये सोफे हैं
इंदौर, 16 मार्च 2023: गोदरेज ग्रुप की प्रमुख कंपनी गोदरेज एण्ड बॉयस ने घोषणाकी है कि इसके बिजनेसगोदरेज इंटीरियो ने इंदौर के विजयनगर में मध्य भारत का सबसेनया और सबसे बड़ा स्टोर लॉन्च किया है। गौरतलब है कि गोदरेज इंटीरियो घरेलू और संस्थागत फर्नीचर में अग्रणी है। 6500 वर्गफीट में फैला यह अत्याधुनिक फ्लैगशिप स्टोर भारत के केन्द्रीय बाजारों और मध्यप्रदेश में गोदेरेज इंटीरियो की रिटेल उपस्थिति को मजबूत करेगा।
यह स्टोर तेजी से विकसित हो रहे इलाके में स्थित है और विजयनगर में आ रहा रियल एस्टेट बाजार होम फर्नीचर, मैट्रेसेस, ऑफिस फर्नीचर और होम स्टोरेज के लिये खासतौर से बनाये गये अच्छी गुणवत्ता के उत्पादों की पेशकश करता है- यह ब्राण्ड के लिये सबसे ज्यादा बिकने वाली कैटेगरी है। नये स्टोर के लॉन्च के मौके पर और अभी चल रहे‘विंटर मेकओवर ऑफ होम’ के लिये गोदरेज इंटीरियो 30% तक की छूट दे रहा है और साथ ही ग्राहकों को 1,00,000 रूपये तक का कैशबैक जीतने का मौका भी मिलेगा।
लॉन्च के दौरान गोदरेज इंटीरियो ने भारतीय घरों के लिये उपयुक्त और एर्गोनॉमिक तरीके से डिजाइन किये गये सोफे- ‘आर्कबे सोफा’और ‘सिट्सो सोफा’का अनावरण किया है जोकि ग्राहकों के घरों की खूबसूरती को बढ़ाएंगे। यह ग्राहकों के लिविंग स्पेस को पर्सनलाइज करने के लिये एकदम परफेक्ट सिटिंग विकल्प हैं।
इंदौर में नये स्टोर के महत्व पर गोदरेज इंटीरियो के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं बिजनेस हेड स्वप्निल नागरकर ने कहा, “स्टोर कीबेहतरीन लोकेशन और बाजार में गोदरेज इंटीरियो के मजबूत और बढ़ रहे ब्राण्ड रिकॉल के साथ, हमें इस स्टोर का राजस्व 4 करोड़ रूपये प्रतिवर्ष तक पहुँचने की उम्मीद है। इस नये स्टोर की शुरूआत के साथ गोदरेज इंटीरियो ने मध्य भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाई है, जहाँ हमारे ग्राहकों की संख्या काफी अच्छी है। हम वित्त-वर्ष 2024 के अंत तक राज्य में 8 और स्टोर खोलना चाहते हैं और अगले तीन वर्षों में 25% तक वृद्धि करना चाहते हैं। पूरे राज्य के लिये हमें 30 करोड़ रूपये और मध्य क्षेत्र के लिये 125 करोड़ रूपये का राजस्व अर्जित करने की उम्मीद है।”
उन्होंने यह भी कहा कि इंदौर में उपभोक्ताओं के बीच पर्सनलाइजेशन का ट्रेंडदेखने को मिल रहा है। “इंदौर एक जिंदादिल शहर है और यहाँ के निवासी हमेशा से डिजाइनर और मॉड्यूलर होम फर्नीचर की चाहत रखते हैं। आज पर्सनलाइजेशन उपभोक्ताओं के बीच सबसे बड़ा ट्रेंड बनकर उभरा है। हर उपभोक्ता कारखाने में बने उत्पादों में अपने लिये अपने खास समाधान चाहते हैं, जो उनकी जीवनशैली के मुताबिक हों और उनके होम इंटीरियर डिजाइन से भी मेल खायें। इस मांग को हमारे हाल ही में लॉन्च हुए आर्कबे सोफा और सिट्सो सोफा द्वारा पूरा करने की कोशिश की गई है, क्योंकि ये आधुनिक लुक, एर्गोनॉमिक डिजाइन, बेहतरीन फिट और फिनिश का सबसे बढ़िया संयोजन हैं और ज्यादा आराम देते हैं। यह ग्राहक की घरेलू सौंदर्य सम्बंधी जरूरतों के हिसाब से पर्सनलाइज भी किये जा सकते हैं।”


