- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
‘गुड्डन… तुमसे ना हो पाएगा‘ के कलाकारों ने बीच पर खेली होली
शो के कलाकारों और क्रू सदस्यों ने गोवा में की आगामी होली सीक्वेंस की शूटिंग
रंगों का उत्साह ही कुछ ऐसा है जो हमारी जिंदगी में सकारात्मकता लेकर आता है और होली तो रंगों का ही त्यौहार है। यह जश्न और खुशियां मनाने का दिन है। ज़ी टीवी के पॉपुलर शो ‘गुड्डन… तुमसे ना हो पाएगा‘ के कलाकार गोवा में धूमधाम से यह त्यौहार मनाने को तैयार हैं।
शो की आगामी कहानी में दुर्गा (श्वेता महादिक) का भाई राकेश उर्फ रॉकी (मनन जोशी) आवारागर्दी पर उतर आता है और लक्ष्मी (सेहरिश अली) के साथ बदतमीजी करने की कोशिश करता है।
जब गुड्डन को इस बात का पता चलता है तो वो रॉकी को रोकने की कोशिश करती है लेकिन उसे यह नहीं पता होता है कि उसके साथ आगे क्या होने वाला है। अक्षत (निशांत सिंह मलकानी) जब गुड्डन को बचाने की कोशिश करता है तो वो भी इन सब में शामिल हो जाता है और इससे बड़ा ड्रामा होता है।
हाल ही में इस शो के कलाकारों और क्रू सदस्यों ने गोवा के समुद्र तटों पर शूटिंग करते हुए शानदार वक्त गुजारा जहां सभी ने रंग-गुलाल उड़ाते हुए इस सीक्वेंस की शूटिंग की। गोवा के स्थानीय लोग भी इन कलाकारों के साथ शामिल हो गए और त्यौहार की इस खुशी में शरीक हुए।
अपना अनुभव बताते हुए कनिका मान कहती हैं, ‘‘यह गोवा में मेरी पहली यात्रा है और इस आउटडोर सीक्वेंस की शूटिंग करते हुए हमने खूब मस्ती की। हालांकि यह बहुत थका देने वाला सीक्वेंस था लेकिन हम लोगों ने मिलकर बढ़िया वक्त गुजारा। सबसे अच्छी बात यह हुई कि हम लोग यहां अपने फैंस से भी मिले, जिन्होंने हमें बहुत प्यार दिया और हमारे साथ होली भी खेली। यह पूरा अनुभव बेमिसाल रहा। कुल मिलाकर मैं यह कह सकती हूं कि यह मेरा अब तक का सबसे बढ़िया होली सेलिब्रेशन रहा।‘‘
दूसरी ओर निशांत सिंह मलकानी बताते हैं, ‘‘गोवा मेरे पसंदीदा डेस्टिनेशंस में से एक है और मैं अक्सर यहां आराम फरमाने और तरोताजा होने आ जाता हूं। जब हमें यह बताया गया कि हम लोग गोवा में आउटडोर होली सीक्वेंस की शूटिंग करने वाले हैं तो मैं बहुत उत्साहित हो गया। मुझे इस पल का बेसब्री से इंतजार था। यहां आकर हमारा सेलिब्रेशन दोगुना हो गया क्योंकि हमने यहां न सिर्फ इस शो के सीक्वेंस की शूटिंग की, बल्कि ब्रेक के दौरान एक दूसरे के साथ खूब रंग भी खेला। यह वाकई बहुत शानदार अनुभव था।‘‘


