- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
साधु –संतों की साक्षी, वैदिक मंत्रोंच्चार के बीच श्री पितरेश्वर हनुमान धाम में प्रतिष्ठित हुए हनुमान जी
इंदौर. उज्जैन में हुए सिंहस्थ के बाद मालवा के लोगों ने आज फिर कुंभ के दर्शन किए. श्री पितरेश्वर हनुमान धाम में लगे आस्था के महाकुंभ में सिंहस्थ के जैसा ही दृश्य दिखाई दिया. हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच, धर्म और अध्यात्म के शिखर पर विराजित संत, महात्माओं के सान्निध्य में हुए विराट धार्मिक महोत्सव में आज श्री पितरेश्वर हनुमान धाम में हनुमान जी प्रतिष्ठित हुए. सभी संत महात्माओं ने इसे एक दिव्य अवसर बताया.
श्री पितरेश्वर हनुमान धाम पर आज जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर श्री अवधेशानंद जी, परम पूज्य संत श्री मोरारी बापू,महामंडलेश्वर श्री गुरुशरणानन्द जी, महामंडलेश्वर रघु मुनि जी, अखाड़ा परिषद् के श्री नरेंद्र गिरी जी, महामंडलेश्वर साध्वी कनकेश्वरी देवी, ब्रह्मऋषि उत्तम स्वामी, महामंडलेश्वर चिन्मयानंद जी ने प्राण प्रतिष्ठा के संस्कार पूर्ण करवाए.
प्राण प्रतिष्ठा के बाद हनुमान जी को 56 भोग का प्रसाद चढ़ाया गया, इसके बाद महामंडलेश्वर श्री चिन्मयानंद जी और यज्ञाचार्य श्री राजेश शर्मा जी के मार्गदर्शन में श्री कैलाश विजयवर्गीय, श्री रमेश मेंदोला, श्री आकाश विजयवर्गीय ने 101 फीट ऊँची केशरिया ध्वजा भी चढ़ाई.
मोरारी बापू ने कहा – सेवा और भक्ति के प्रतीक है हनुमान जी

हनुमान जी के विराट प्रतिमा के दर्शन कर पूज्य संत श्री मोरारी बापू अत्यंत प्रसन्न हो उठे. उन्होंने कहा कि हनुमान जी सेवा और भक्ति के जीवंत प्रतीक है. राम जी की भक्ति में तल्लीन रहते हुए वे सदैव रामकाज के लिए तत्पर रहते हैं. सेवा को भक्ति, भक्ति को सेवा बनाने का गुण हम सबको हनुमान जी से सीखना चाहिए.
तीन मार्च तक चलेगा शिव पुराण, राम कथा और अतिरुद्र महायज्ञ
श्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया पितरेश्वर धाम में प्राण प्रतिष्ठा तो हो गई है लेकिन प्राण प्रतिष्ठा का समारोह 03 मार्च तक चलेगा. 03मार्च को ही नगर भोज होगा. ये नगर भोज बड़ा गणपति से लेकर पितरेश्वर धाम तक होगा. इस नगर भोज में सभी शहरवासी सादर आमंत्रित है.
इस अवसर पर सर्वश्री कैलाश जी विजयवर्गीय,श्रीमती आशा जी विजयवर्गीय,भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री सुहास जी भगत,जयपालसिंह जी चावड़ा,विधायक रमेश जी मेंदोला,आकाश जी विजयवर्गीय,चंदू राव जी शिंदे,आनंद राव शिंदे जी,हरिनारायण जी यादव,राजेन्द्र जी राठौर,मुन्नालाल जी यादव,के.के.गोयल,महेश दलोत्रा,वीरेन्द्र जी यादव गुड्डा, सुमित जी मिश्रा सहित अनेक भक्तजनो ने आशीर्वाद प्राप्त किया।


