सोम ग्रुप ऑफ कंपनीज़ द्वारा रायसेन ज़िले में आयोजित हेल्थ कैम्प ने 40 से अधिक गांवों के लोगों को किया लाभान्वित

Related Post

रायसेन, अगस्त, 2025: समाज कल्याण एवं ग्रामीण स्वास्थ्यसेवाओं के लिए अपनी सतत प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करते हुए सोम ग्रुप ऑफ कंपनीज़ ने मध्य प्रदेश के रायसेन ज़िले में स्थित सेहतगंज गांव में निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया। कंपनी की इस पहल ने एक ही दिन में 400 से अधिक ग्रामीणों को लाभान्वित करते हुए ज़रूरतमंद समुदायों को मेडिकल सपोर्ट प्रदान किया। 40 से अधिक गांवों के मरीज़ निःशुल्क चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाने के लिए कैम्प में पहुंचे, जो क्षेत्र में सुलभ स्वास्थ्यसेवाओं की तुरंत आवश्यकता एवं दूरगामी प्रभावों को दर्शाता है।

सोम हाई स्कूल में आयोजित इस कैंप का संचालन आशा मोहन फाउन्डेशन हॉस्पिटल के सहयोग से किया गया, जिसका उद्देश्य गांववासियों को सुलभ, निःशुल्क मेडिकल कन्सलटेशन एवं ज़रूरी उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराना था। मेडिकल टीम ने स्वास्थ्य जांच, डायग्नॉस्टिक, दवा वितरण एवं ऑन-साईट कन्सलटेशन सहित सभी ज़रूरी सुविधाएं प्रदान की और सुनिश्चित किया कि सभी मरीज़ों को समय पर गुणवत्तापूर्ण देखभाल मिले।

भोपाल से जाने-माने डॉक्टरों की टीम ने लोगों को अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इनमें डॉ टीना गुप्ता (गायनेकोलोजिस्ट एवं ऑब्स्टेट्रिशियन), डॉ वसंत त्रिवेदी (आर्थोपेडिक सर्जन), डॉ संजीव गुप्ता (सीनियर कन्सलटेन्ट- डिपार्टमेन्ट ऑफ सीटीवीएस), डॉ पीयूष गोयंका (इंटरवेंशनल कार्डियोलोजिस्ट), डॉ नितेश उपाध्याय (पीडिएट्रिशियन, डीएनबी- पीडिएट्रिक्स) और डॉ निशांत कुमार शुक्ला (न्युरोवैस्कुलर एण्ड न्युरोएंडोवैस्कुलर सर्जन) शामिल थे। हर विशेषज्ञ ने विभिन्न आयुवर्गों एवं विभिन्न चिकित्सा क्षेत्रों में लोगों की ज़रूरतों को पूरा किया।

कैम्प को स्थानीय लोगों से ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिली। पुरूषों, महिलाओं, बुजु़र्गों ने बढ़-चढ़कर कैम्प में हिस्सा लिया, जिन्हें अक्सर नियमित स्वास्थ्य सुविधाएं भी नहीं मिल पातीं। चिकित्सा सुविधाओं के अलावा कैम्प ने लोगों को जल्दी निदान, निवारक चिकित्सा के बारे में जागरुक भी बनाया, ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की जागरुकता बेहद महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि इन क्षेत्रों में अक्सर ज़रूरी जानकारी एवं सेवाएं सीमित होती हैं।

इस अवसर पर श्री दीपक अरोड़ा, सीईओ, सोम ग्रुप ऑफ कंपनीज़ ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि सही मायनों में प्रगति सिर्फ आर्थिक विकास से नहीं मापी जा सकती, बल्कि समाज के स्वास्थ्य पर निर्भर करती है, जो हमारे देश का आधार हैं। इस कैम्प के माध्यम से हमने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया है कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं केवल शहरों तक सीमित न रहें बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी सभी के लिए सुलभ हों, जहां इनकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत है। अपनी इस पहल के माध्यम से हम समाज को कुछ देना चाहते हैं, जो शुरूआत से ही हमारी यात्रा का अभिन्न हिस्सा रहा है। हमारे लिए यह सिर्फ चैरिटी नहीं बल्कि हमारी ज़िम्मेदारी भी है।’’

डॉ समीर सिंह, मेडिकल ऑफिसर, आशा मोहन फाउन्डेशन हॉस्पिटल ने कहा, ‘‘चिकित्सा सुविधाएं केवल कुछ ही लोगों तक सीमित नहीं रहनी चाहिएं। इसीलिए हमने उन लोगों के लिए यह कैम्प आयोजित किया, जो अक्सर ज़रूरी चिकित्सा सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं। समाज से मिली प्रतिक्रिया से साफ है कि इस तरह के प्रयासों की ज़रूरत बहुत अधिक है।’’

अपनी इस पहल के माध्यम से सोम ग्रुप ऑफ कंपनीज़ ने न सिर्फ उद्योग जगत के लीडर बल्कि ज़िम्मेदार कॉर्पोरेट नागरिक के रूप में भी अपने समर्पण की पुष्टि की है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रयासरत है। ग्रुप ने आने वाले समय में खासतौर पर मध्य प्रदेश के दूर-दराज के इलाकों में इस तरह के कई स्वास्थ्य आउटरीच प्रोग्राम आयोजित करने की योजना बनाई है।

सेहतगंज मेडिकल कैम्प की सफलता आपसी सहयोग एवं समुदायिक प्रयासों की क्षमता की पुष्टि करती है, जो शहरी स्वास्थ्य सुविधाओं एवं ग्रामीण ज़रूरतों के बीच के अंतर को दूर कर सकें। इस कैंप ने लोगों की स्वास्थ्य समस्याओं को हल किया, कार्डियोलोजी, पीडिएट्रिक्स, गायनेकोलोजी, आर्थोपेडिक्स जैसे विशेषज्ञों ने हर उम्र के लोगों को समग्र स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराईं।

Leave a Comment