- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
होम्योपैथिक चिकित्सा का अपना महत्व है जटिल बीमारियों के इलाज में सबसे कारगर: डॉ अपूर्व चौधरी
विश्व होम्योपैथी दिवस के उपलक्ष्य में इंदौर में श्री गुजराती समाज इंदौर द्वारा संचालित श्रीमती कमलाबेन रावजी भाई पटेल गुजराती होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में विश्व होम्योपैथी दिवस मनाया गया साथ ही शहर के वरिष्ठतम होम्योपैथिक चिकित्सक ८३ वर्षीय डॉ दीक्षित को सम्मानित भी किया गया.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर के प्रसिद्ध सर्जन डॉ अपूर्व चौधरी, विशेष अतिथि श्री जिग्नेश भाई शाह कन्वीनर श्री गुजराती समाज इंदौर थे अध्यक्षता श्री भरत भाई शाह अध्यक्ष कॉलेज शासी निकाय ने की, उक्त अवसर पर श्री मनोज भाई परीख मंत्री ट्रस्ट बोर्ड भी विशेष रूप से मौजूद थे. अतिथि स्वागत प्राचार्य डॉ एस पी सिंह ने किया संचालन डॉ अनुपम श्रीवास्तव ने किया,आभार डॉ ए के द्विवेदी ने व्यक्त किये.
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ अपूर्व चौधरी जी ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में जितना आप को अनुभव होता जायेगा उतना ही आप परिपक्व होते हैं हमें अपडेट रहने की जरूरत है इसमें गूगल हमारी सहायता करता है आपने कहा कि होम्योपैथिक चिकित्सा का अपना महत्व है कई बीमारियों में होम्योपैथिक चिकित्सक अनुकरणीय कार्य भी कर रहें है आपने कॉलेज के ही प्रोफेसर डॉ ए के द्विवेदी का उदाहरण देते हुए कहा की जिस तरह से डॉ द्विवेदी अप्लास्टिक एनीमिया का इलाज कर रहें है और मरीजों को इस जटिल बीमारी पर जीत हासिल हो रही है सभी छात्रों को उनसे सीख लेने की सलाह भी दी.

कॉलेज शशी निकाय अध्यक्ष भरत भाई शाह ने केंद्रीय होम्योपैथिक अनुसन्धान परिषद् आयुष मंत्रालय भारत सरकार के साथ कॉलेज द्वारा किए गए एम ओ ऊ की जानकारी सभी छात्रों और शिक्षकों को दिया साथ ही बताया कि श्री गुजराती समाज के इस वर्ष १०० वर्ष पूरे हो रहें है इसके उपलक्ष में होम्योपैथिक कॉलेज द्वारा एक बड़ा अस्पताल और बीमारियों पर बृहद अनुसन्धान करेगा आपने बताया कि नई दिल्ली स्थित विज्ञानं भवन में श्री जगदीप धनखड़ उपराष्ट्रपति भारत एवं श्री सर्वानंद सोनोवाल केंद्रीय आयुष मंत्री भारत सरकार तथा श्री महेंद्र भाई मुंज पारा आयुष राजयमंत्री भारत सरकार के समक्ष एम ओ ऊ हस्तांतरित किये गए.
गुजराती होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की तरफ से प्राचार्य डॉ एस पी सिंह एवं चेयरमैन भरत भाई शाह तथा केंद्रीय होम्योपैथिक अनुसन्धान परिषद् आयुष मंत्रालय भारत सरकार के तरफ से महानिदेशक श्री सुभाष कौशिक एवं श्री देवदत्त नाइक जी के हस्ताक्षर हुए जिसका लाभ इस होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के छात्रों को मिलेगा अपने रिसर्च की जिम्मेदारी कॉलेज प्राचार्य डॉ एस पी सिंह वरिष्ठ प्रोफ़ेसर डॉ राजेश बोर्दिया तथा डॉ एके द्विवेदी के देख रेख में होने की बात भी दोहराई.
कॉलेज प्राचार्य डॉ एस पी सिंह ने महाविद्यालय के २५ वर्षो के सफर के बारे में अतिथियों को अवगत कराया साथ ही महविद्यालय में २५ वर्ष पूर्ण करने वाले श्री राकेश वाघेला एवं श्रीमती रंजना परमार का अतिथियों से सम्मान भी कराया. वरष्ठि होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ दीक्षित ने होम्योपैथिक चिकित्सा छात्रों को प्रतिदिन होम्योपैथिक की कोई न कोई मेडिसिन पढ़ने की सीख भी दी आपने कहा की पढाई के साथ छात्र जीवन में खेल कूद का भी उतना ही महत्व है कार्यक्रम का संचालन डॉ अनुपम श्रीवास्तव ने किया. आभार डॉ ए के द्विवेदी ने ब्यक्त किया गया.


