- Riteish Deshmukh takes a leap into Telugu cinema with Ram Pothineni’s RAPO23
- From Ananya Panday to Kashika Kapoor to Janhvi Kapoor - 5 OG Bollywood Beauties Who Will Give You the Perfect Garba Looks You Need This Navratri
- From Reena Malhotra to Kamalpreet Dhanoa: 25 Years of Dia Mirza and Her Evolution as an Actor
- Who is Pragati Srivastava? The Fresh Face Set for a Promising Bollywood Debut with Aanand L Rai’s Nakhrewaalii
- Mia by Tanishq Launches "Lightscapes": A Jewellery Collection Inspired by the Magic of Festive Lights
जबरदस्त बैटरी एवं विशाल डिस्प्ले वाला ऑनर 8 सी लॉन्च
हुआवेई समूह के तहत अग्रणी स्मार्टफोन ई-ब्रांड, ऑनर ने आज अपना सर्वाधिक पॉवर-पैक्ड स्मार्टफोन- ऑनर 8सी लॉन्च किया। ऑनर 8सी में 4000 एमएएच की शक्तिशाली बैटरी, 13 मेगापिक्सल $ 2 मेगापिक्सल का एआई ड्युअल कैमरा एवं 15.9 सेमी. एचडी$ नॉच डिस्प्ले है।
इसका 4 जीबी $ 32 जीबी वैरिएंट 11,999 रु. में तथा 4 जीबी $ 64 जीबी वैरिएंट 12,999 रु. में केवल अमेज़न इंडिया पर 10 दिसंबर, 2018 से उपलब्ध होगा।


ऑनर ने ब्रांड के ऑफिषियल वीडियो हैंडल पर हुआवेई कंज़्यूमर बिज़नेस ग्रुप के सीएमओ, श्री सुहैल तारिक द्वारा एक रोचक वीडियो के साथ ऑनर 8सी का लॉन्च किया।
उनके साथ टेक्नॉलॉजी की दुनिया के गणमान्य लोग भारत में टेक्नॉलॉजी प्रेमियों के साथ जुड़ने के लिए आए थे। ऑनर 8सी के साथ ब्रांड ने ऑनर बैंड 4 के लॉन्च की घोषणा भी की, जो जल्द ही केवल अमेज़न इंडिया पर मिलना शुरु हो जाएगा।
ऑनर के प्रवक्ता, श्री सुहैल तारिक, सीएमओ, हुआवेई कंज़्यूमर बिज़नेस ग्रुप ने कहा, ‘‘हमारे सभी उत्पाद ग्राहकों और हमारे फैंस की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिज़ाईन किए जाते हैं। ऑनर 8सी में जबरदस्त बैटरी बैक-अप है, जो ग्राहकों के साथ संलग्नता बढ़ाता है।
इसके अलावा ऑनर 8सी में विषाल डिस्प्ले है, जो ग्राहकों को रोचक व्यूइंग का अनुभव प्रदान करता है। ऑनर 8 सी बेहतरीन बैटरी और डिस्प्ले के अलावा दुनिया की पहली डिवाईस भी है, जो स्नैपड्रैगन 632 से पॉवर्ड है। ऑनर 8सी के साथ हम ग्राहकों को दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए हाई परफॉर्मेंस एवं इनोवेटिव उत्पाद प्रदान कर रहे हैं।’’
लंबी चलने वाली शानदार बैटरी
ऑनर 8सी में 4000 एमएएच की बैटरी है, जो डिवाईस को लंबे समय तक पॉवर प्रदान करती है। ऑनर 8सी एक बार चार्ज करने के बाद 2 दिनों तक चल सकता है। इसमें सुगम उपयोग के लिए शानदार बैटरी बैकअप है। यह जबरदस्त शक्ति वाली बैटरी ऑनर 8सी की स्लीक 7.98 मिमी. की पतली बॉडी में समाहित है।
बेहतरीन परफॉर्मेंस वाला डिज़ाईन
ऑनर 8सी दुनिया का पहला स्मार्टफोन है, जिसमें स्नैपड्रैगन 632 8सी 1एलएल क्वालकोम क्रायो 250 सीपीयू के साथ 4 जीबी रैम और 32 जीबी/64 जीबी स्टोरेज है। स्टोरेज को माईक्रो एसडी द्वारा 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में फ्लैगशिप ईएमयूआई 8.2 है, जो एंट्री लेवल के स्मार्टफोंस की श्रृंखला में ऑनर की ओर से पहली प्रस्तुति है। ऑनर 8सी में 3-कार्ड स्लॉट – ड्युअल सिम स्लॉट एवं एक माईक्रो एसडी स्लॉट है। गेमप्रेमियों के लिए इसमें नोटिफिकेशंस, अलर्ट एवं कॉल्स को रोकने के लिए ‘डू नॉट डिस्टर्ब’ की सुविधा है। ड्युअल ब्लूटूथ होने के कारण इसके द्वारा एक साथ दो ब्लूटूथ डिवाईस चलाई जा सकती हैं।
बेहतर कैप्चर करने की क्षमता
कैमरा की दृश्टि से ऑनर 8सी में 13 मेगापिक्सल $ 2 मेगापिक्सल का एआई ड्युअल कैमरा है। इसमें एफ1.8 अपर्चर है। कैमरा में नए एआई मोड्स हैं, जो 22 ऑब्जेक्ट्स एवं 500 दृष्यों को पहचान सकते हैं। ऑनर 8सी में एआई फेस अनलॉक एवं 8 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग सेल्फी कैमरा है, जिसकी सॉफ्ट लाईट में 3 लेवल पर लाईट का एडजस्टमेंट किया जा सकता है। इसलिए इससे हाई डेफिनिषन पिक्चर क्वालिटी मिलती है। एफ1.8 अपर्चर के द्वारा यह फोन कम प्रकाष में बेहतरीन फोटोग्राफी का अनुभव देता है। इसमें रियल स्किन टोन और क्लैरिटी मिलती है, तथा इसमें कम मेमोरी में हाई क्वालिटी का वीडियो बनाने के लिए एच.265 कैपेबिलिटी है, जिसकी मदद से समान क्वालिटी का वीडियो 30 फीसदी कम स्पेस लेता है। इसके अलावा ऑडियो एवं इफेक्ट्स के साथ फनी कैमरा के लिए इसमें ऑग्मेंटेड रियलिटी मोड है।
बेहतर व्यू की शक्ति
फोन में टीयूवी सर्टिफिकेशन के साथ 15.9 सेमी. का एचडी $ नॉच डिस्प्ले है, जो किफायती मूल्य में यूज़र का अनुभव बेहतर बनाता है। यह डिस्प्ले मिलेनियल्स की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाईन किया गया है और उनके दैनिक मल्टीमीडिया उपयोग के अनुभव को बढ़ाता है। ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए ऑनर 8सी में सबसे ऊपर एक छोटा का नॉच दिया गया है, जिसमें फ्रंट कैमरा, ईयरपीस और सेंसर हैं। इस स्मार्टफोन में फेस अनलॉक है, जो 1 लक्स लाईट में भी परफॉर्म कर सकता है।


