- Riteish Deshmukh takes a leap into Telugu cinema with Ram Pothineni’s RAPO23
- From Ananya Panday to Kashika Kapoor to Janhvi Kapoor - 5 OG Bollywood Beauties Who Will Give You the Perfect Garba Looks You Need This Navratri
- From Reena Malhotra to Kamalpreet Dhanoa: 25 Years of Dia Mirza and Her Evolution as an Actor
- Who is Pragati Srivastava? The Fresh Face Set for a Promising Bollywood Debut with Aanand L Rai’s Nakhrewaalii
- Mia by Tanishq Launches "Lightscapes": A Jewellery Collection Inspired by the Magic of Festive Lights
होली में कैसे करें अपनी आंखों की सुरक्षा
रंगों का त्योहार होली का जश्न मनाने के लिए, हर कोई बेसब्री से इंतजार करता है, लेकिन होली खेलते समय आंखों को रंग–गुलाल और पानी के गुब्बारे से बचाना और आंखों की पर्याप्त देखभाल करना आवश्यक है। दुर्भाग्य से, होली खेलते समय और पानी के गुब्बारे फेंकते समय बहुतों को यह पता नहीं चलता है कि इस तरह के कार्यों के परिणाम क्या हो सकते हैं। यह महत्वपूर्ण है कि मस्ती करते समय हम विशेष रूप से सावधानी बरतें खास कर जब आंखों की देखभाल का मामला हो तो हमें काफी सतर्क रहने की जरूरत है।
पहले रंग बनाने के लिए सब्जियों और फूलों के रंगों का उपयोग किया जाता था लेकिन आजकल, सब्जियों और फूलों के रंगों का उपयोग अब रंग बनाने के लिए नहीं किया जा रहा है। इसके बजाय, सिंथेटिक रासायनिक रंगों का उपयोग किया जा रहा है जो आंखों की रोशनी पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। इसलिए, यह आवश्यक है कि हम होली खेलते समय अपनी आंखों की देखभाल करें, वरना कोई व्यक्ति जलन और / या एलर्जी, संक्रमण और कभी-कभी अस्थायी अंधापन से पीड़ित हो सकता है। होलीकाजश्नजरूरमनाएं- लेकिन जिम्मेदारी केसाथ।
होली खेलते समय आपको क्या करना है और क्या नहीं करना है‚ इसकी सूची यहां दी गई है और इन बातों को होली खेलने से पहले से ही आपको अपने दिमाग में रखना है :
क्या करें :
तेल सेसुरक्षाप्रदानकरें
आंखों के आसपास की त्वचा बहुत संवेदनशील होती है। इसलिए बाहर जाने से पहले अपनी आंखों के आसपास नारियल या बादाम का तेल लगाएं।
शेड्स का इस्तेमाल करें
शेड्स से आप कूल दिखते हैं और, आपकी आँखें भी सुरक्षित रहती हैं। जब कोई आपके चेहरे पर रंग लगा रहा हो तो सुनिश्चित करें कि रंगआपकीआंखोंमेंनजाए।आंखोंकोरंगोंसेबचानेकेलिएअपनीआंखोंकोसुरक्षात्मकचश्मे, धूप के चश्मे या सादे चश्मे का उपयोग करके कवर किया जा सकता है। यह आंखों में रंग को प्रवेश करने से रोकने में मदद करेगा।
पलकें झपकाएं और आंखों को साफ करें
जितना संभव हो आंखों से रंग को हटाने और निकालने की कोशिश करना चाहिए। यदि यह आपकी आंखों में प्रवेश कर गया है, तो उन्हें तुरंत साफ पानीयापीनेकेपानीसेबार–बारधोएं।
अपने चेहरे को झुकाएं और फिर अपनी हथेलियों में पानी लेकर उसमें अपनी आँखें खोलने की कोशिश करें। रंग को निकालने के लिए बार-बार पलकें झपकाएं और अपनी आंखों को चारों ओर घुमानेकीकोशिशकरें।अपनीआंखमेंपानीनडालेंक्योंकियहहानिकारकहोसकताहै।इसकेअलावा, अपने बालों को बाँध लें और अपनी आँखों में रंग का पानी टपकने से रोकने के लिए टोपी पहनलें‚ क्योंकिहोलीखेलतेसमयआंखोंमेंरंगवालापानीजानेसेआंखोंमेंसंक्रमणऔरएलर्जीहोसकतीहै।इससमयअपनीआँखेंखुलीरखनेकीकोशिशकरें।
डॉक्टर से सलाह लें
यदि आंखों की लाली ठीक नहीं होती है, या आंखोंसेपानीआरहाहै, खुजली होरहीहै, असहजता महसूसहोरहीहैयारक्तस्रावहोरहाहै, तो तुरंत नेत्र रोगचिकित्सकसेपरामर्शकरें।
सतर्क रहें
आंखों के पास कहीं भी रंगों को धब्बा न लगने दें। हालांकि, यह हमेशा संभव नहीं होता है, इसलिए जबआपकेचेहरेपररंगलगायाजाताहैतोअपनीआँखेंऔरहोंठकसकरबंदरखें।
लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप्स डालें
आंखों में जलन होने पर आंखों में चिकनाई के लिए लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप का उपयोग किया जा सकता है। इससे किसी भी प्रकार की जलन को शांत करने में मदद मिलेगी और इससेआंख के अंदर बचे हुए रंग भी निकल जाएंगे।
क्या नहीं करें :
अपनी आँखें रगड़ें नहीं
होली खेलते समय सावधान रहने के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अपनी आँखों को छूने से बचें या उन्हें बार– बार रगड़ें नहीं क्योंकि इससे जलन होगी या देखने में परेशानी होगी।
पानी के गुब्बारे से बचें
पानी के गुब्बारे का उपयोग करने से बचना चाहिए। ये बहुत खतरनाक होते हैं और आंख को गंभीर नुकसान पहुंचाते हैं जिससे रक्तस्राव हो सकता है, लेंस कोनुकसानपहुंचसकताहैयालेंसअपनीजगहसेहटसकताहै, मैकुलर एडिमा या रेटिनल डिटैचमेंट हो सकता है। इससे दृष्टि को नुकसान या यहां तक कि आंख का नुकसान हो सकता है। इन स्थितियों की तुरंत किसी नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा जांच की जानी चाहिए।
आंखाें से बाहरी चीजों को न निकालें
रूमाल या टिश्यू का उपयोग करके अपनी आंखों में प्रवेश करने वाली किसी भी चीज को हटाने की कोशिश न करें; ऐसा करने से चीजें केवल बदतर ही होगी।
कांटैक्ट लेंस से बचें
कॉन्टेक्ट लेंस पहनने से बचें या रोजाना डिस्पोजल का विकल्प चुनें क्योंकि इससे अच्छे से ज्यादा नुकसान हो सकता है। कॉन्टैक्ट लेंस में पानी को अवशोषित करने वाले गुण होते हैं और और इसमें किसी भी रंगीन पानी को अवशोषित करने की प्रवृत्ति होती है जो आंखों में एलर्जी और संक्रमण के जोखिम को बढ़ाता है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने कांटैक्ट लेंस विशेषज्ञ से संपर्क करें।
जो लोग चश्मा लगाते हैं उनके चेहरे पर रंग लगाते समय सावधान रहें। बेहतर है कि उन्हें रंग लगाने से पहले आप उनसे पूछ लें, अन्यथा आप उनकेस्वयंकेचश्मेसेउसव्यक्तिकोचोटभीपहुंचासकतेहैं।
चश्मा पहनने वालों को होली के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहां तक कि अगर वे चश्मा पहनते हैं, तो रंग फ्रेम के अंदरूनी खाली स्थान में जा सकता है। बिना रिम वाला चश्मा आसानी से टूट भी सकता है। इसलिए, रंग खेलते समय चश्मा पहनने से बचने की सलाह दी जाती है।
जीवंत रंग हमारे जीवन में बहुत अधिक सकारात्मकता लाते हैं, लेकिन यह सुनिश्चित करें कि वे आपकी आँखों से दूर रहें।
होली के इस अद्भुत त्योहार का आनंद लें, लेकिन इन युक्तियों का पालन करें ताकि आप और आपके प्रियजन सुरक्षित रहें। खुश और रंगीन रहें!


