- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
लव सांग है पसंद: नेहा कक्कर
लाइव कंसर्ट में झुमाया दर्शकों को
इंदौर. जिस शो में आप प्रतिभागी के तौर पर हिस्सा ले और कुछ सालों पर उसी शो में जज बनकर आएं, इससे बड़ी उपलब्धि कोई नहीं हो सकती. मैं इंडियन आइडल में प्रतिभागी के रूप में आई और फिर जज बनी. यह बात गायिका नेहा कक्कर ने कही. वे शनिवार को शहर में थी.
इम्पीरियल ब्लू सुपरहिट नाइट्स के सीजन 5 में सिंगिंग सुपरस्टारर नेहा कक्ककड़ ने शनिवार शाम दमदार प्रस्तुति दी और वहां मौजूद दर्शकों को अपने गानों पर पर थिरकाने पर मजूबर कर दिया. नेहा ने आंख मारे, निकले करंट, दिलबर, काला चश्माश, ला ला ला और ‘लंदन ठुमकदा जैसे गाने पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया. इसके पूर्व उन्होंने मीडिया से चर्चा भी और अपने अनुभव बांटे.
नेहा ने कहा जिस दौर में प्रतिभागी थी उस दौरान हम लोग नर्वस हो जाते थे. लेकिन जब आज मैं एक जज के रूप में प्रतिभागी को देखती हूं. वे कांफिडेंट नजर आते हैं. उन्होंने बताया कि मुझे लव सांग पसंद है. इसके अलावा अरिजीत के गाए गाने भी अच्छे लगते हैं. भाई टोनी कक्कर का गाना मिले हो तुम हमको… मेरे दिल के करीब है. आज के दौर में सभी कंपोजर अच्छे गाने बना रहे हैं.
वहीं परनोड रिकार्ड इंडिया के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, कार्तिक मोहिंदर के अनुसार इम्पींरियल ब्लू सुपरहिट नाइट्स का पांचवां एडिशन बेहतरीन परफॉर्मर नेहा कक्कड़ की कमाल की गायिकी के साथ ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनायेगी.
बड़ा बनने के लिए करना पड़ता है स्ट्रगल
नेहा ने बताया कि अगर आपने दृढ़ निश्चय कर लिया है कि सिंगर ही बनना है और आग मैं वह टैलेंट हो तो आपको कोई नहीं रोक सका. बस आपके सपने और आपके बीच कोई नहीं होना चाहिए. आपका एक ही लक्ष्य होना चाहिए. नेहा ने कहा कि मैंने भी शुरूआती दौर में स्ट्रगल किया है. बड़ा बनने के लिए स्ट्रगल करना ही पड़ता है. इसी वजह से आज मैं अपना सपना जी पा रही हूं.
सुन-सुनकर सीखा गाना
नेहा ने बताया कि रियलिटी शो कलाकार को मंच देने और उनकी कला निखारने में मदद करते हैं. वह करियर बना देंगे इसकी गारंटी नहीं लेते हैं. सफलता के लिए आपको खुद ही मेहनत करना होती है. वहीं नेहा ने बताया कि मैंने शास्त्रीय संगीत की ट्रेनिंग नहीं ली है. मैंने जो भी सीखा सुन-सुनकर सीखा है.


