- पार्वती से पू तक, नायरा एम. बनर्जी ने तय किया लंबा सफर: हर किरदार के साथ खुद को नए सिरे से गढ़ रही हैं अभिनेत्री
- From Parvati to Poo, Nyrraa M Banerji Has Come a Long Way: The Actress Continues to Reinvent Herself with Every Role
- Shakti Pumps Unveils 620 Wp Shakti On Roof Solar Modules at REI Expo 2026, Strengthens Integrated Clean Energy Portfolio
- Janhavi is young, but she is far from naïve. Where does she get the confidence to question people and established systems?
- Aditi Rao Hydari meets her comic side in Parivarik ManuRanjan
हर तरह का किरदार करना चाहती हूं: मोनालिसा
इंदौर. बतौर अभिनेत्री मैं हर तरह का किरदार करना चाहती हूं. किसी हैंडिकैप्ड या फिर अंधे का भी जो कि रितिक रोशन ने निभाया है. हर तरह के किरदार करके आगे बढऩा चाहती हूं. अभी तक भोजपुरी में 125 फिल्में कर चुकी हूं. मैं लंबे समय से निगेटिव किरदार करना चाह रही थी जो मुझे इसमें मिला.
यह कहना है अभिनेत्री मोनालिसा का. मोनालिसा स्टार प्लस के शो नजर में डायन का किरदार निभा रही है. वे शो के प्रमोशन के लिए शहर में थी. चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि नजऱ एक अनोखा सुपरनैचुरल फैंटेसी ड्रामा है. यह ऐसी डायन की कहानी है, जो मुंबई जैसे महानगर में रहती है. डायन के इस दिलचस्प किरदार का नाम है- मोहना. ‘मैं इस शो से टेलीविजन पर हिंदी फिक्शन में पदार्पण कर रही हूं और मैं ऐसा अनूठा किरदार निभाने के लिये उत्साहित हूं. बचपन से ही मैंने डायनों और ‘बुरी नजर’ के बारे में कई कहानियां सुन रखी हैं. लेकिन मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि टेलीविलन पर मैं ऐसी कोई भूमिका निभाऊंगी।

इस शो की आकर्षक कहानी, बेहद आधुनिक परिवेश में सुपरनैचुरल घटनाओं का ताना-बाना और डायन का ऑरा, इस शो को करने के कुछ प्रमुख कारण हैं. टीवी पर मैं अपना पहला डेली सोप कर रही हूं. यह मेरा पहला निगेटिव किरदार है. इस किरदार के लिए मैंने किताबें भी पढ़ी और इंटरनेट पर भी कुछ सर्च किया. यहां तक की स्टंट भी सीखे. मुझे उस किरदार को निभाने में बहुत मजा आ रहा है और इस शो के आगे बढ़ने के साथ और जानने के लिये मिलेगा.
टीवी से मिलती है घरों तक पहचान
मोनालिसा ने बताया कि मैं कोलकाता से हूँ. बचपन से ही सिंगिंग और डांसिंग का शौक रहा. मेरा फोकस वैसे डांसिंग पर ज्यादा था. लेकिन सोचा नहीं था एक्टिंग करूंगी. मैं जब जॉब कर रही थी वहां ऑफिस में अक्सर बड़े लोग आते थे. वहां एक डायरेक्टर आए और उन्होंने कहा तुम फिल्मों में ट्राय करो. इसके बाद मैंने एक्टिंग में रूचि ली. वहां एक्टिंग का कोर्स भी किया. लेकिन मुझे कैमरे के सामने ज्यादा सीखने को मिला. मैंने बंगाली फिल्म में आयटम सांग और कुछ सीरियल किए. मुंबई आने के बाद भोजपुरी फिल्में की. मैंने दो रियलिटी शो किए हैं बिग बॉस और नच बलिए. चूंकि रिजनल फिल्मों का दायरा सीमित होता है. करियर के लिए ग्रोथ जरूरी है इसलिए मैंने टीवी में आने का निश्चय लिया. टीवी से आपकी पहचान घर-घर तक हो जाती है. इस शो से अच्छा प्लेटफार्म नहीं हो सकता.
फिल्मों के लिए बदला नाम
मोनालिसा ने कहा मैं शुरू से ही ज्योतिष में विश्वास रखती हूं. मुझे ज्योतिष ने कहा था कि अगर आप अपना नाम एम से रखेंगी तो आपको सफलता जरूरी मिलेगी. इसलिए मैंने फिल्मों के लिए अपना नाम मोनालिसा रखा. नाम बदलते ही मुझे फिल्में मिलना भी शुरू हो गई. मैंने सन् 2004 में नाम बदला था. मोनालिसा ने कहा कि लगन से काम करो और सच्चे दिल से मेहनत करो सफलता जरूर मिलती है. शार्टकट से कुछ भी हासिल नहीं होता. जो इस फील्ड में आने चाहता है वह केवल ग्लैमर देखकर नहीं आए. इसमें बहुत मेहनत है.
काली शक्तियों की कहानी
‘नज़र‘ में डायन की काली शक्तियों की कहानी दिखाई गई है। कई पीढ़ियों से राठौड़ परिवार उसकी काली शक्तियों से घिरा हुआ है और इस शो में दिखाया गया है कि उसकी शक्तियां किस तरह से उनकी जिंदगियों को प्रभावित करती हैं। लोककथाओं के अनुसार डायन की लंबे बाल या ‘चोटी‘ होती है और उसकी सारी शक्तियां उसी में होती है। उसके पैर उल्टे होते हैं और उसकी मौजूदगी हर चीज की जान सांसत में डाल सकती हैं। भारतीय घरों में ‘बुरी नज़र ना लगे‘ का जुमला आम है। इसका कारण यह है कि डायन की बुरी नजर किसी भी व्यक्ति को और उसके पूरे परिवार को नुकसान पहुंचा सकती हैं। लोगों का मानना है कि लाल मिर्ची और नींबू को घरों के दरवाजे पर टांग देने से बुरी नजर से बचा जा सकता है।


