- Sony Entertainment Television’s MasterChef India concludes on a high note; Vikram & Ajinkya crowned Winners
- अगले एक साल में 62% महिलाएँ क्रिप्टो में निवेश की योजना बना रही हैं: CoinSwitch सर्वे
- Women’s Day Special! Actresses Who’ve Anchored Women-Centric Narratives in Films
- Pratibha Ranta Reveals the Reason Behind Choosing Accused as her Second Film After Laapataa Ladies: Didn’t want to repeat myself, it felt right
- technology should accelerate creativity, not restrict it: Ritu Shree
घर में सदैव आर्थिक परेशानी रहती है तो करें ये उपाय
डॉ श्रद्धा सोनी

स्कंदपुराण और दूसरे ग्रंथों में बात आयी है कि जिन लोगों के घर में सदैव आर्थिक परेशानी रहती है उनके लिए भाद्र शुक्ल अष्टमी ( 16 सितम्बर 2018) के दिन से लेकर आश्विन कृष्ण अष्टमी माने 02 अक्टूबर 2018 तक महालक्ष्मी माता का पूजन विधान स्कंदपुराण, आदि ग्रंथो में बताया गया है और इस सरल विधान के अनुसार 15 दिनों में – 16 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक नित्य प्रात: लक्ष्मी माता का सुमिरन करते हुए – *ॐ लक्ष्मयै नम: ॐ लक्ष्मयै नम: ॐ लक्ष्मयै नम: मंत्र का 16 बार प्रतिदिन जप करें और फिर लक्ष्मी माता का पूजन करते हुए एक श्लोक पाठ करें । इससे समय, शक्ति खर्च नहीं होगी उलटा पुण्य ही बढ़ेगा |
श्लोक इस प्रकार है-
धनं धान्यं धराम हरम्यम, कीर्तिम आयुर्यश: श्रीयं,
दुर्गां दंतीन: पुत्रां, महालक्ष्मी प्रयच्छ मे ‘
*”ॐ श्री महालक्ष्मये नमः” “ॐ श्री महालक्ष्मये नमः”
लक्ष्मी प्रप्ति व्रत
भाद्रपद शुक्ल अष्टमी से आश्विन कृष्ण अष्टमी तक घर में अगर कोई महालक्ष्मी माता का पूजन करे और रात को चन्द्रमा को अर्घ्य दे तो उसके घर में लक्ष्मी बढ़ती जाती है…|
विशेष ~ इस वर्ष ये योग 16 सितम्बर 2018 रविवार से 02 अक्टूबर 2018 मंगलवार तक है…
1) महालक्ष्मी का पूजन करें .
2) रात को चन्द्रमा को अर्घ्य देना कच्चे दूध(थोड़ा सा) से फिर पानी से.. .
3) महालक्ष्मी का मंत्र जप करना.
ॐ श्रीं नमः
ॐ विष्णु प्रियाय नमः
ॐ महा लक्ष्मै नमः
इन में से कोई भी एक जप करें..


