- Riteish Deshmukh takes a leap into Telugu cinema with Ram Pothineni’s RAPO23
- From Ananya Panday to Kashika Kapoor to Janhvi Kapoor - 5 OG Bollywood Beauties Who Will Give You the Perfect Garba Looks You Need This Navratri
- From Reena Malhotra to Kamalpreet Dhanoa: 25 Years of Dia Mirza and Her Evolution as an Actor
- Who is Pragati Srivastava? The Fresh Face Set for a Promising Bollywood Debut with Aanand L Rai’s Nakhrewaalii
- Mia by Tanishq Launches "Lightscapes": A Jewellery Collection Inspired by the Magic of Festive Lights
इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अच्छी सेहत के मार्ग पर चलिए
अच्छी सेहत के लिए अपने आहार में वॉलनट्स शामिल करना जरूरी पोषण प्राप्त करने का सरल और आसान तरीका
योग पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो रहा है, क्योंकि यह सेहत अच्छी रखने का माध्यम है। यह भारत की प्राचीन परंपरा की सौगात है। यह व्यायाम का एक प्रकार है, जिसमें शारीरिक क्रियाओं और अध्यात्मिक अभ्यासों का समागम होता है।
यह व्यक्ति को संपूर्ण शारीरिक और मानसिक सेहत प्रदान करने का सबसे प्रभावशाली तरीका है। जो लोग नियमित तौर पर योग का अभ्यास करते हैं, वो जानते हैं कि सही आसन में शरीर को संतुलित रखने में कितनी शक्ति की आवश्यकता होती है।
इसलिए जरूरी है कि आपके शरीर को सही पोषण मिले, जो वॉलनट जैसे आहार में भरपूर होता है। इस आहार के साथ आप योग का पूरा फायदा लेने में समर्थ बनते हैं।
पांचवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस नजदीक आ गया है। इस मौके पर मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट, योगा कंसल्टैंट एवं फ्रीडम वैलनेस मैनेजमेंट की संस्थापिका नाजनीन हुसैन कुछ आसान परामर्श दे रही हैं, ताकि आपका भविश्य सेहतमंद और बेहतर बने।
योगा एवं सही आहार
उचित आहार षरीर एवं मन को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है, ताकि दीर्घकालिक बीमारियों का जोखिम कम रहे। योगा का पूरा लाभ उठाने के लिए यह भी आवष्यक है कि सेहतमंद आहार लिया जाए। सेहतमंद आहार न केवल आपकी पोशण की जरूरतों को पूरा करता है, बल्कि इससे ज्यादा ऊर्जा भी मिलती है और आप अपने दैनिक कार्यों पर केंद्रित हो पाते हैं।
योगा के सत्र के साथ वॉलनट्स का सेवन करें
अच्छी सेहत के लिए अपने आहार में वॉलनट्स शामिल करना जरूरी पोषण प्राप्त करने का सरल और आसान तरीका है। वॉलनट्स से भरपूर आहार खासकर शाकाहारियों को पर्याप्त प्रोटीन देता है। 28 ग्राम वॉलनट्स में चार ग्राम प्रोटीन और दो ग्राम फाईबर होता है। यह मैग्नीशियम और फॉस्फोरस का अच्छा स्रोत है।
ये दोनों खनिज शरीर की प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और सेहत बनाए रखने के लिए बहुत आवष्यक हैं। वॉलनट्स में एल्फा-लाइनोलेनिक एसिड (एएलए) पाया जाता है, जो एकप्लांट-बेस्ड ओमेगा-3 फैटी एसिड है और इसमें प्रति 28 ग्राम 2.5 ग्राम एएलए पाया जाता है, जो किसी भी अन्य नट में पाई जाने वाली मात्रा के मुकाबले कम से कम 8 गुना ज्यादा है।
वॉलनट्स – षरीर और मन को सेहतमंद रखने का स्मार्ट विकल्प
अनेक शोधों से पता चला है कि वॉलनट्स दिल का स्वास्थ्य बनाए रखने, डायबिटीज़ और वजन के नियंत्रण सहित अनेक तरह से सेहत बनाए रखने में काफी उपयोगी साबित होती हैं। वॉलनट्स युक्त आहार लेने से कैंसर की रोकथाम हो सकती है और ये कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित कर ब्लड प्रेशर को भी सामान्य बनाने में मदद करती हैं।
वॉलनट में एंटीऑक्सीडेंट ज्यादा होने के कारण एजिंग, न्यूरोलॉजिकल और कार्सिनोजेनिक बीमारियों से सुरक्षा मिलती है। वॉलनट खाने से ज्यादा ऊर्जा मिलती है, ध्यान व स्मरण षक्ति बढ़ती है और अवसाद के लक्षण 26 प्रतिशत कम होते हैं।
व्यायाम की दिनचर्या में वॉलनट्स को शामिल कैसे करें।
प्रि-वर्कआउट आहार के रूप में मुट्ठीभर वॉलनट्स, होममेड एनर्जी बार और सेहतमंद स्मूदी लें और पूरे सत्र के दौरान खुद को ऊर्जा से भरपूर रखें। अपने आहार और स्नैक्स में वॉलनट्स शामिल करें और कम सैचुरेटेड फैट एवं कोलेस्ट्रॉल वाला आहार लें।
सप्ताह में चार से पाँच बार वॉलनट्स का स्नैक लें। मुट्ठीभर नट (28 ग्राम) आपको काफी संतुष्टि प्रदान करेंगे।
टूटी हुई वॉलनट्स सलाद, सब्जियों, डिप्स या फिर मिक्स्ड डिश में इस्तेमाल करें।
सही पो<ण और व्यायाम द्वारा संपूर्ण सेहत प्राप्त की जा सकती है। सेहतमंद जीवनशैली आपके षरीर और मन पर सकारात्मक प्रभाव सुनिश्चित करने में काफी उपयोगी हो सकती है। इसलिए इस अंतर्राश्ट्रीय योग दिवस पर सेहतमंद जीवनशैली का संकल्प लें और कैलिफोर्निया वॉलनट को अपने आहार में शामिल करें।


