- करण टैकर ने स्कॉटलैंड में शुरू की नए प्रोजेक्ट की शूटिंग!
- Aakash Education Services Limited (AESL) launches Aakash INVICTUS- Engineering 2.0, strengthening its JEE ecosystem with Invictus-led high-performance academic architecture
- आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड ने लॉन्च किया ‘आकाश इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0’, इनविक्टस के हाई-परफॉर्मेंस एकेडमिक आर्किटेक्चर के साथ जेईई इकोसिस्टम को करेगा मजबूत
- तनिष्क ने पेश किया 'अध्यंतरा' कलेक्शन, आभूषणों में उतरी ब्रह्मांड की असीम सुंदरता
- Tanishq introduces adhyantara this festive season, translating the infinite wonder of the cosmos into extraordinary jewellery
इंदौर मैरियट होटल के ‘कबाब्स ऑफ़ इंडिपेंडेंट इंडिया’ में लीजिए विभिन्न प्रकार के कबाब का स्वाद
इंदौर. अपने व्यंजनों, अतिथि सत्कार एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रसिद्ध इंदौर मैरियट होटल शहर के फूड लवर्स के लिए ज़ायकेदार कबाब का स्वाद लेकर आया है। इंदौर मैरियट होटल में ‘कबाब्स ऑफ़ इंडिपेंडेंट इंडिया’ फूड फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है।
यह फूड फेस्टिवल 18 अगस्त 2019 तक होटल के 54 प्रांगण रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया है जहाँ आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ विभिन्न प्रकार के कबाब एवं स्वादिष्ट पारंपरिक व्यंजनों के स्वाद का आनंद उठा सकते हैं। इस फूड फेस्टिवल में मेहमान मास्टर शेफ कुरैशी की सीक्रेट रेसिपी द्वारा बनाए गए व्यंजनों का लुत्फ़ उठाएंगे।
शेफ कुरैशी द्वारा चुनिंदा मसाले और सामग्री से बनाए गए कबाब की खुशबू और स्वाद मेहमानों को बहुत पसंद आएगा। इस फूड फेस्टिवल में प्राचीन भारत के व्यंजन शामिल होंगे जिन्हें शेफ द्वारा पारंपरिक तरीके से तैयार किया जाएगा।
पुराने समय में उपयोग की जाने वाली विधि के अनुरूप ही व्यंजनों को तैयार किया जाएगा जिससे मेहमानों को ऑथेंटिक टेस्ट मिलेगा। मानसून के इस मौसम में विभिन्न प्रकार के लाजवाब कबाब का स्वाद इंदौर के फूड लवर्स को लुभाएगा।
इंदौर मैरियट होटल के फ़ूड एंड बेवरेज डायरेक्टर, सोमरूप चंदा ने कहा, “कबाब्स ऑफ़ इंडिपेंडेंट इंडिया फूड फेस्टिवल में भारत के विभिन्न क्षेत्रों में बनाए जाने वाले तरह-तरह के कबाब मेहमानों को परोसे जाएंगे। इंदौर मैरियट होटल में हम मानते हैं की भोजन जीवन के उत्सव का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
हर तरह के फूड फेस्टिवल का आयोजन कर हम इंदौरवासियों को नए-नए अनुभव देने का प्रयास करते हैं और आशा है की यह फूड फेस्टिवल भी सभी को आकर्षित करेगा। व्यंजनों के ऑथेंटिक टेस्ट के साथ सूप, स्टार्टर,विभिन्न प्रकार के कबाब और डेज़र्ट के अलावा इस फूड फेस्टिवल में कुछ ऐसे स्वादिष्ट और अद्वितीय व्यंजन हैं जिसका स्वाद पहले कभी आपने अनुभव नहीं किया होगा।”
‘कबाब्स ऑफ़ इंडिपेंडेंट इंडिया’ फूड फेस्टिवल में पारंपरिक मसालों से बनाए जाने वाले वेज और नॉन वेज दोनों प्रकार के व्यंजन उपलब्ध हैं। वेज स्टार्टर्स में कन्धारी पनीर टिक्का, हिंग मटर की शामी, तंदूरी पाइनएप्पल, पुदीना मलाई ब्रोकोली और नॉन-वेज स्टार्टर्स में लाहौरी मुर्ग टिक्का ‘लाल’, अज्वैनी महि ताज, मटन अंगारी कबाब शामिल हैं।
इस फूड फेस्टिवल में वेजीटेरियन सेट मेन्यू की कीमत 1299/- रुपए एवं नॉन-वेजीटेरियन सेट मेन्यू की कीमत 1499/- रुपए है।
इस फूड फेस्टिवल के साथ, इंदौर मैरियट कलिनरी एकेडमी ने 10 अगस्त 2019 को एक कुकरी सेशन का आयोजन किया है, जहां शेफ एज़ाज़ कुरैशी यह बताएंगे की स्वादिष्ट व्यंजन ‘कबाब’ भारत में कैसे आया और इसे कैसे बनाया जाता है। 400/- रुपए में हाई टी के साथ इस सेशन का आनंद लें।


