- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इंदौर का दया वर्ल्डवाइड लिमिटेड 5 से ज्यादा देशों में लॉन्च करेगा ऑनलाइन स्टोर
इंदौर, 05 सितम्बर 2025। लाइटिंग सॉल्यूशन के क्षेत्र में अपना लोहा मनवा चुकी इंदौर की दया वर्ल्डवाइड लिमिटेड अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में भी अपने पाँव जमाने के लिए तैयार है। ई-कॉमर्स के प्रति कस्टमर्स की रूचि को देखते हुए और दुनिया भर में अपने ग्राहकों को बेहतर सर्विस एवं प्रोडक्ट देने के लिए कम्पनी जल्द ही भारत के साथ साथ नेपाल, श्रीलंका, क़तर एवं यूएई के 7 अमीरात अबू धाबी, दुबई, शारजाह, अजमान, उम्म अल क्वैन, रास अल खैमा और फुजैराह, यूनाइटेड किंगडम व यूएसए में अपनी ऑनलाइन उपस्थिति स्थापित करेगी।
दया वर्ल्डवाइड लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विकास रमनानी ने कहा, ”लाइट्स और लाइटिंग सॉल्यूशन की जरूरत लगभग हर जगह होती है चाहे वो घर, दुकान, होटल, कैफे हो या ऑफिसेस हो हमारी कम्पनी लाइटिंग सॉल्यूशन इक्विपमेंट्स के मैन्युफैक्चरिंग (असेम्बलिंग), इम्पोर्ट, होलसेल, रिटेल, और आफ्टर सेल्स सर्विस के लिए जानी जाती है। हम पिछले 16 सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं। ग्राहकों के अनुभव को बेहतर और लागत को कम करने के लिए हम ऐसे प्रोडक्ट्स का निर्माण करते हैं जो न सिर्फ देखने में आकर्षक एवं खूबसूरत होते हैं बल्कि बिजली भी बचाते हैं।
हमारी इंदौर में चार ब्रांच हैं, पिछले कई समय से विदेशों में रह रहे हमारे ग्राहकों द्वारा यह मांग की जा रही थी कि हम विदेशों में भी अपनी सेवा का विस्तार करें इसी को ध्यान में रखते हुए हम भारत के साथ साथ नेपाल, श्रीलंका एवं यूएई के 7 अमीरात अबू धाबी, दुबई, शारजाह, अजमान, उम्म अल क्वैन, रास अल खैमा और फुजैराह यूनाइटेड किंगडम व यूएसए में अपनी ऑनलाइन स्टोर लॉन्च करने जा रहे हैं। हमारा लक्ष्य बेहतरीन सेवाएँ देते हुए आने वाले तीन सालों में कंपनी अपने कारोबार को 100-200 करोड़ रुपये सालाना के टर्नओवर तक ले जाना चाहते है।“
दया वर्ल्डवाइड लिमिटेड के डायरेक्टर साहिल चांदवानी के अनुसार, “हम इस महीने अपना ऑनलाइन स्टोर लॉन्च करने जा रहे हैं। चुनिंदा देशों में अब ग्राहक घर बैठे ही हमारे उत्पाद खरीद सकते हैं। यह प्रोजेक्ट बी2बी एवं बी2सी मॉडल पर काम करेगा। हमने ई-कॉमर्स इकोसिस्टम में लाइटिंग सॉल्यूशन की मांग में बढ़त देखी है। कस्टमर्स ऐसे प्रोडक्ट खरीदना चाहते हैं जो बजट फ्रेंडली होने के साथ साथ इको फ्रेंडली भी हो। हम उम्मीद करते हैं कि इस कदम से हम लोगों को किफायती और गुणवत्तापूर्ण प्रोडक्ट डिलीवर कर सकेंगें। हमारी पूरी टीम तत्परता से अपने मूल्यों को कायम रखने के लिए काम कर रही है। ग्राहकों को बेहतर क्वालिटी के शानदार प्रोडक्ट देना हमारी पहली प्राथमिकता है।”
भविष्य की योजनाएँ:
दया वर्ल्डवाइड लिमिटेड आने वाले समय में अपने कारोबार का और विस्तार करने की योजना बना रही है। कंपनी का उद्देश्य न सिर्फ नए बाजारों में प्रवेश करना है बल्कि आने वाले वर्षों में स्टॉक एक्सचेंज पर भी अपनी लिस्टिंग कराना है, ताकि निवेशकों और ग्राहकों का विश्वास और अधिक मज़बूत किया जा सके।


