- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इंडोटेक इंडस्ट्रीज ने जीता आईएमटीएमए एक्सपोर्ट परफॉर्मेंस अवॉर्ड
इंदौर, 06 फरवरी 2025 – मशीन टूल्स एवं संबंधित उत्पादों के निर्यात में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि, समर्पण और लगातार मेहनत के लिए इंडोटेक इंडस्ट्रीज (I) प्राइवेट लिमिटेड को भारतीय मशीन टूल निर्माता संघ (आईएमटीएमए) द्वारा श्री शैलेश आर. शेठ की स्मृति में दिया जाने वाले प्रतिष्ठित सम्मान “आईएमटीएमए एक्सपोर्ट परफॉर्मेंस अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार हाल ही में आयोजित आईएमटीईएक्स 2025 के दौरान प्रदान किया गया, जो भारत के मशीन टूल और मैन्युफैक्चरिंग उद्योग का प्रमुख कार्यक्रम है।
इंडोटेक इंडस्ट्रीज के को – फाउंडर श्री विजय कासट ने इस उपलब्धि पर कहा, “इंडोटेक इंडस्ट्रीज अपनी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और उच्च गुणवत्ता वाली मशीनों के उत्पादन के लिए जानी जाती है। आज इंडोटेक इंडस्ट्रीज 20 से अधिक देशों की इंडस्ट्रीज को अपनी अंतर्र्रष्ट्रीय स्तर की मशीनें दे रही है। कंपनी की 68% ग्राहक रिटेंशन दर और 45% वार्षिक अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय इसकी गुणवत्ता और विश्वसनीयता को प्रमाणित करते हैं। हमारी भी यह सोच है कि ‘यदि सभी लोग एक साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे तो सफलता स्वयं ही मिल जाएगी।’ यह अवॉर्ड हमारी क्वालिटी, इनोवेशन और अंतरराष्ट्रीय बाजार में शानदार प्रदर्शन का प्रमाण है। यह उपलब्धि न केवल स्थानीय मशीन टूल उद्योग के लिए गर्व का विषय है, बल्कि भविष्य में और अधिक योगदान की उम्मीदें भी जगाती है। हम आगे भी इसी तरह से प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
इंडोटेक इंडस्ट्रीज के को – फाउंडर श्री राहुल मोदी ने कहा, “पिछले दो दशकों में, इंडोटेक इंडस्ट्रीज ने मेटल कटिंग उद्योग को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया है। यूरोपीय तकनीक और भारतीय कौशल के अनूठे संगम के साथ, कंपनी ने वैश्विक स्तर पर मेटल कटिंग समाधान प्रदान किए हैं। इंडोटेक इंडस्ट्रीज का लक्ष्य इनोवेशन के नए मानक स्थापित करना है। ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, कंपनी का आर एंड डी उनके साथ मिलकर कस्टमाइज्ड मशीनरी सॉल्यूशन प्रदान करता है। हम आने वाले वर्षों में अपनी उत्पादन क्षमता को और बढ़ाने और नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
कंपनी का मुख्य मैन्युफैक्चरिंग प्लांट इंदौर में स्थित है, जो 3 लाख वर्ग फीट क्षेत्र में फैला हुआ है। इसके अलावा, 1.35 लाख वर्ग फीट की ग्रीनफील्ड बैंडसॉ मैन्युफैक्चरिंग यूनिट और देवास में स्थित यूनिट 2, जहाँ ऑटोमोबाइल, तेल और गैस उद्योग के लिए CI और SG आयरन कास्टिंग्स का उत्पादन किया जाता है, कंपनी की उत्पादन क्षमता को और मजबूती प्रदान करते हैं। कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में 3D सॉफ्टवेयर और बेस्ट फैब्रिकेशन टेक्नोलॉजी, गैंट्री मशीनिंग और हाई – प्रिसीजन असेंबली, लेजर अलाइनमेंट टेक्नोलॉजी और इन-हाउस इलेक्ट्रिकल पैनल प्रोडक्शन, डस्ट-फ्री पावर पैक मैन्युफैक्चरिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट जैसी अत्याधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं। कंपनी 3000 मि.मी. व्यास और 10 मीटर लंबाई तक के जॉब कटिंग के लिए विशेष मशीनों का निर्माण करती है। इंडोटेक हॉरिजॉन्टल, मिटर, वर्टिकल, हाई-स्पीड कार्बाइड सर्कुलर और कस्टमाइज्ड बैंडसॉ मशीनों का निर्माण करती है, जो विभिन्न उद्योगों की आवश्यकताओं को पूरा करती हैं।


