- वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सा सहायता, हर मिनट है कीमती
- ओलंपिक के सपनों से बदले की आग तक: प्राइम वीडियो की एमएक्स ओरिजिनल दुनिया की थैं थैं दर्शकों को रोमांच से भरे सफर पर ले जाने को तैयार; ट्रेलर जारी
- From Olympic Dreams to a Quest for Revenge: Prime Video’s MX Original Duniya Ki Thain Thain is Set to take Audiences on a Turbulent Ride; Trailer Out Now
- होम क्रेडिट इंडिया का दीवाली कैंपेन #अपनोंकेसाथदीवाली
- Disha Patani Turns Businesswoman as She Launches her Clothing Brand ‘DZ’, Offers Novelty by Fusing Elements from Space
आईएनआईएफडी इंदौर टाइम्स फैशन वीक सीजन 2 की हुई धमाकेदार शुरुआत
आईएनआईएफडी इंदौर टाइम्स फैशन वीक – पहला दिन, नेचर ऑफ एलिमेंट्स की चमक ने किया दर्शकों को प्रभावित
रैंप पर छाए स्टूडेंट्स के बाग प्रिंट्स डिजाइन भी
इंदौर, 06 अक्टूबर 2022। मोयरा सरिया प्रेजेंट ‘आईएनआईएफडी इंदौर टाइम्स फैशन वीक सीजन 2’ की गुरुवार की शाम धमाकेदार शुरुआत हुई। स्टूडेंट्स की मेहनत और रैंप पर कलेक्शन लेकर उतरीं प्रोफेशनल मॉडल्स ने बता दिया कि मध्यभारत के सबसे बड़े फैशन शो का आगाज़ धमाकेदार हो गया है। पहला दिन आईएनआईएफडी के नाम रहा, जिसमें नौ राउंड में स्टूडेंट्स के कलेक्शन को प्रोफेशनल मॉडल्स रैंप पर लेकर उतरीं।
पहले दिन के लिए आईएनआईएफडी के स्टूडेंट्स ने नेचर ऑफ एलिमेंट्स पर काम किया, जिसे अष्टमूर्ति क्रिएशन नाम दिया गया। आईएनआईएफडी के फोर्थ ईयर और सर्टिफिकेट कोर्स के सेकंड ईयर के स्टूडेंट्स ने नेचर ऑफ एलिमेंट के जल, अग्नि, वायु, आकाश जैसे तत्वों को लेकर आने वाले समय को ध्यान में रखते हुए इंडो वेस्टर्न, वेस्टर्न और ट्रेडिशनल कलेक्शन तैयार किए थे, जिन्हें रैंप पर जब मॉडल्स ने उतारा। म्यूजिक की धुन पर रैम्प पर पड़ते कदम और तालियों की गड़गड़ाहट ने स्टूडेंट्स के हौसले तो बढ़ाये ही, उनके काम को भी बेहद सराहा। फैशन डिजाइनिंग की एचओडी सोनिका भगत और मेंटर सौरभकांत श्रीवास्तव के गाइडेंस में तैयार स्टूडेंट्स के ये सभी आउटफिट बेहद सराहे गए।
9 राउंड में दिखा अलहदा अंदाज और स्टूडेंट्स की मेहनत

पहले दिन आईएनआईएफडी के स्टूडेंट्स के नेचर ऑफ एलिमेंट्स के तत्वों से ली गई प्रेरणा से तैयार किए गए गारमेंट्स को लेकर मॉडल्स रैंप पर उतरीं। चार हिस्सों में हुए 9 राउंड में प्रकृति तत्व पर स्टूडेंट्स के कामों को फैशन शो देखने आए लोगों ने सराहा, तो अग्नि तत्व को लेकर तैयार किया गया स्टूडेंट्स का कलेक्शन रूद्र भी बेहद पसंद किया गया। बाग प्रिंट, मून (महादेव), सोल (पशुपति), स्काय (भीमा), अर्थ (सर्व), वॉटर (भव), फायर (रूद्र) और वायु (उग्र) नाम से स्टूडेंट्स के कलेक्शन रैंप पर नजर आए।
शो के दौरान विमल टोडी चेयरमैन मोइरा सरिया, अनिल खोसला- फाउंडर आईएनआईएफडी कॉर्पोरेट, अनुभा श्रीवास्तव- एमडी, एमपी हस्तशिल्प और हथकरघा विकास निगम और एमडी खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड, प्रमोद लोखंडे मैनेजिंग डायरेक्टर आईएनआईएफडी इंदौर,
पुनीत सुरेखा डायरेक्टर आईएनआईएफडी इंदौर, श्रीमती सीमा ताज एमडी मार्केटिंग एंड सेल्स शेरेटन ग्रैंड, श्री बाजपेयी जनरल मैनेजर शेरेटन, पीयूष जैन मार्केटिंग हेड पुरसुरे, अमनदीप – मार्केटिंग हेड ओप्पो, विशेष पाहुजा काशी फैब्रिक्स, उन्नति सिंह फाउंडर मानसी ब्यूटी एकेडमी उपस्थित थे।


