- पिंक अक्टूबर: मैनकाइंड फार्मा ने ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता, शुरुआती पहचान और समय पर इलाज पर दिया जोर
- Pink October: Mankind Pharma calls for greater awareness around breast cancer, early detection and timely treatment
- Purav Jha, Sikandar Kher, and Sai Tamhankar Are Winning Audiences Over with Their Performances in Chaar Yaar
- Chaar Yaar Brings Back the Grit of Ram Gopal Varma’s Satya and Company
- Aditi Rao Hydari brings a retro twist to Parivarik ManuRanjan, Ali Abbas Zafar’s nod to Helen
इंदौर में शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रजनन केंद्र ‘मीरा आईवीएफ’
सेंटर अत्याधुनिक तकनीक वाले आधुनिक उपकरणों से लैस, देश के सर्वश्रेष्ठ आईवीएफ विशेषज्ञ करेंगे इलाज
इंदौर, दिसंबर 2021: इंदौर में शहर के पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर के फर्टिलिटी सेंटर ‘मीरा आईवीएफ’ की शुरुआत हुई है। यह सेंटर अत्याधुनिक तकनीक वाले आधुनिक उपकरणों से लैस है।
मीरा आईवीएफ टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर, गीता भवन के अपोलो ट्रेड सेंटर में फर्स्ट फ्लोर पर स्थित है। यहां आने वाले मरीजों को देश के सर्वश्रेष्ठ आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ हृषिकेश डी. पाई , डॉ नंदिता पलशेतकर और टीम से कंसल्टेशन मिलेगा। रविवार को हुई प्रेस वार्ता ने मीरा आईवीएफ की टीम से डॉ दीपा गुप्ता और डॉ साइमा कुरैशी ने बताया कि मीरा आईवीएफ सुपीरियर फर्टिलाइजेशन के साथ गर्भावस्था दर बढ़ाने में भरोसा करता है और इसके लिए बेस्ट टीम हमारे साथ यहां मौजूद होंगी। हम बेहद अत्याधुनिक लैब के साथ आए हैं, जो बेस्ट स्पर्म सिलेक्शन में सहायक होगी।
डॉ समीर एच खान ने बताया कि इंदौर को इस आईवीएफ सेंटर में आईवीएफ के विशेषज्ञ डॉ हृषिकेश डी. पाई और नंदिता पलशेतकर सर्जिकल प्रक्रिया के लिए मौजूद होंगे। मीरा आईवीएफ कम लागत में बेहतर इलाज देने की शुरुआत कर रहा है, ताकि आईवीएफ समाज के हर उस तक पहुंचे, जहां इस तरह की प्रक्रिया के लिए उचित परामर्श की आवश्यकता है।

डॉ दीपा गुप्ता ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि दंपति इंतजार की बजाय उपचार की ओर कदम बढ़ाए। महिला और पुरुषों की निःसंतानता संबंधी समस्याओं का आईवीएफ जैसी आधुनिक तकनीकों से उपचार किया जा सकता है, जिसके लिए हमारे पास अत्याधुनिक मशीनें मौजूद है। अत्याधुनिक तकनीकों के साथ हम विशेषज्ञों के साथ मौजूद होंगे। दूरदराज के क्षेत्रों में भी रियायती दरों में उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना है, ताकि कोई भी दंपति उपचार के अभाव में संतान सुख से वंचित न रहे। आज के समय में आईवीएफ अंतिम विकल्प नहीं, श्रेष्ठ विकल्प बनकर सामने आया है।
मीरा आईवीएफ टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर जल्दी मध्यप्रदेश के अन्य शहरों में भी अपने सेंटर शुरू करेगा। प्रेस वार्ता में टीवी अभिनेत्री अनिता हसनंदानी भी मौजूद रहीं, जिन्होंने अपने अनुभव साझा किए।


