- Solaryaan Joins Haryana Green Energy Roadshow as Inverter Sales Cross 1 Lakh in H1 FY27
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में 7 अक्टूबर को शुरू होगा, ग्लास स्काई रूफटॉप रेस्टोरेंट, मिलेगा खास डाइनिंग एक्सपीरियंस
- ICICI Bank brings back ‘Festive Bonanza’ with exciting deals across shopping, travel, and lifestyle brands
- आईसीआईसीआई बैंक ने खरीदारी, यात्रा और लाइफस्टाइल ब्रांड्स पर आकर्षक ऑफर के साथ ‘फेस्टिव बोनांजा’ की फिर की शुरुआत
- Mumbai Deputy Mayor Sanjay Ghadi Honored with Mumbai Achievers Awards 2026
“साहो” के नए गाने ‘बैड बॉय’ में जैकलीन फर्नांडीज और प्रभास ने अपने डांस मूव्स के साथ बढ़ाया तापमान!
साहो के निर्माताओं ने फ़िल्म के एल्बम से नया गाना ‘बैड बॉय’ रिलीज कर दिया है जिसमें प्रभास के साथ जैकलीन फर्नांडीज अपने किलर मूव्स के साथ स्क्रीन पर आग लगाते हुए नज़र आ रही है! निस्संदेह, यह साल का अब तक का सबसे हॉट डांस नंबर में से एक है और निश्चित रूप से यह अपने पार्टी म्यूजिक के साथ दर्शकों की प्लेलिस्ट में जगह बनाने के लिए तैयार है।
बादशाह द्वारा रचित और लिखित इस गाने को बादशाह एवं नीती मोहन ने गाया है। गाने में जैकलीन और प्रभास की केमिस्ट्री गजब की नज़र आ रही है
जैकलीन फर्नांडीज ने साउथ की टीम के साथ काम करने के अपने अनुभव और प्रभास के साथ अपने पहले सहयोग पर बात करते हुए कहा, “यह पहली बार है जब मैंने दक्षिण की टीम के साथ काम किया है और मुझे यह देखकर आश्चर्य हुआ कि वे कितनी तेज गति से काम करते हैं। वे बेहद प्रोफेशनल है। प्रभास ने सेट पर मेरे साथ अपने सभी मूव्स की तब तक रिहर्सल की थी, जब तक उन्होंने इसे शतप्रतिशत हासिल नहीं किया।”
इस गाने में प्रभास और जैकलीन पूल पार्टी की पृष्ठभूमि और ऑस्ट्रिया के कुछ खूबसूरत नज़ारों में अपनी सिज़लिंग केमिस्ट्री के साथ आग लगाते हुए नज़र आ रहे है।
निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर गाना रिलीज करते हुए लिखा,” Groove to the tunes of #BadBoy! 🕺 Song Out now:
Hindi: http://bit.ly/BadBoy-Hindi
Telugu: http://bit.ly/BadBoy-Telugu
Tamil: http://bit.ly/BadBoy-Tamil
Malayalam: http://bit.ly/BadBoy-Malayalam
#Prabhas @ShraddhaKapoor@Asli_Jacqueline @sujeethsign@Its_Badshah@neetimohan18″
जैकलीन फर्नांडीज ने अपने खूबसूरत डांस और किलर मूव्स के साथ चार्टबस्टर गाने देने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। और अब अभिनेत्री साहो के आगामी गीत ‘बैड बॉय’ में मुख्य भूमिका निभा रही हैं, जिसमें उनके साथ प्रमुख अभिनेता प्रभास थिरकते हुए नज़र आ रहे है। इस नए गाने ने यक़ीनन फ़िल्म के प्रति अधिक प्रत्याशित कर दिया है! इससे पहले रिलीज हुए गाने को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया है और प्लेलिस्ट में अपनी जगह बनाते हुए दर्शकों के बीच छाया हुआ है।


