- बारिश के मौसम की बीमारियों पर ‘हेलो डॉक्टर’ में डॉ. ए.के. द्विवेदी देंगे स्वास्थ्य संबंधी जानकारी
- The Reinvention of Rohit Saraf - From Rom-com's Mismatched to the Patriotic The Revolutionaries
- THE LOVE HYPOTHESIS Official Trailer | Starring Lili Reinhart and Tom Bateman
- Pratibha Ranta Packs a Solid Punch in the Gripping Trailer of The Revolutionaries
- जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने मोबिलिटी के भविष्य की फिर लिखी परिभाषा एमजी हेक्टर टोमहॉक को EV और PHEV में लॉन्च किया
जानकी का किरदार मेरी लिए चैलेंजिंग: अनूजा साठे
इंदौर. जानकी का किरदार मेरी लिए चैलेंजिंग है क्योंकि यह निगेटिव है. निगेटिव करना आसान नहीं होता है. वह चुनौतीपूर्ण होता है. इस किरदार को करने के पहले मैंने उसके बार में काफी कुछ पढ़ा भी है.
यह कहना है अभिनेत्री अनूजा साठे का. अनुजा कलर्स टीवी के शो खूब लडी मर्दानी झांसी की रानी में जानकी का किरदार निभा रही है. वे शो के प्रमोशन के लिए शुक्रवार को शहर में थी. इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी चर्चा की.
उन्होंने चर्चा करते हुए बताया कि हमारा शो खूब लडी मर्दानी झांसी की रानी का उद्देश्य एक लड़की मणिकर्णिका की भावनात्मक प्रेरक यात्रा को चित्रित करता है, मैं शो में जानकी के चरित्र को निभा रही हूं, जबकि हर कोई उसे राजा के प्रति एक वफादार के रूप में देखता है, झांसी पर शासन करने के उसके संदिग्ध इरादे हैं और मणिकर्णिका को उसके धार्मिक स्वभाव के कारण बाधा के रूप में पाती है.
इस किरदार में कई परतें हैं, जो इसे और अधिक चुनौतीपूर्ण बनाता है लेकिन इससे मुझे अपने कौशल को तेज करने में भी मदद मिली है. इस साथ ही इसमें कई अनुभवी एक्टर काम कर रहे हैं. मुझे उनके साथ काम करने में मजा आ रहा है और काफी कुछ सीखने की मिल रहा है.
शौक बन गया करियर
अनिता ने बताया कि मैं पुणे से हूं. बचपने से ही थियेटर कर रही थी शौक लिए. सोचा नहीं था एक्ट्रेस बनूंगी और यह मेरा करियर बनेगा. लेकिन कॉलेज के बाद मुझे लगा कि एक्टिंग ही करना है. 2010 में मुंबई आ गई और ऑडिशन दिये. यहां मुझे जल्द ही एक टीवी शो मिल गया. मैंने अभी मराठी फिल्म, मराठी शो और तीन हिंदी धारावाहिक कर चूकी हूूं. मराठी और हिन्दी में बस फर्क यह है कि दर्शकों की पहुंच बढ़ जाती है. हिंदी शो के जरिए लोग आपको ज्यादा जानते हैं.
सफलता के लिए हार्ड वर्क जरूरी
अनुजा ने कहा कि मैं मराठी या हिंदी शो कुछ भी करूं, मुझे हर काम में मजा आता है. भविष्य में मैं ऐसे किरादर करना चाहूंगी जिसमें मुझे अपनी स्ट्रेथ दिखाने का मौका मिले. उन्होंने कहा कि एक्टिंग हो या कोई भी क्षेत्र हो आपको सफल होने के लिए हार्ड वर्क करना ही होगा. ईमानदारी से काम के प्रति सौ प्रतिशत समर्पण देना होगा. सफलता निश्चित मिलेगी.


