- तुम मेरे हो की टीम इंदौर पहुंची, महाकालेश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद, फैंस के साथ मनाया जश्न और चखे इंदौर के स्वादिष्ट व्यंजन
- “हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार
- From Aishwarya Rai Bachchan’s L'Oréal Paris walk to Triptii Dimri’s Victoria's Secret pink carpet: Indian stars who made global fashion pay attention
- Ayushmann Khurrana, Abhishek Banerjee to Vijay Verma: 5 Bollywood Stars Who Showed Stylish Ways to Style a Brooch
- Kunal Kapoor Calls Ramayana Co-star Ranbir Kapoor the “Perfect Choice” to Play Lord Ram, Describes Namit Malhotra as a “Visionary”
जत्रा की धमाकेदार शुरआत, पहले दिन ही उमड़ा जनसैलाब
कलाकारों ने दी लावणी की मनमोहक प्रस्तुतियां
इंदौर। मराठी सोशल ग्रुप द्वारा आयोजित किया जाने वाला सालाना आयोजन एम ड़ी एच जत्रा के पहले दिन ही स्वाद और संस्कृति प्रेमियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
हालांकि जत्रा का समय दोपहर 2 से रात्रि 11 का था पर दोपहर 12 बजे से ही लोगो का आना शुरू हो गया था। इसका औपचारिक शुभारंभ सांसद शंकर लालवानी, विधायक राकेश शुक्ला, कलेक्टर आशीष सिंह, पार्षद सुरेश टाकळकर, एम ड़ी एच से डॉ सुशील माँसौत्रा सहित अन्य अतिथियों ने किया।
संस्था के सुधीर दांडेकर और राजेश शाह ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी खूब अच्छा इंदौरियो ने प्रतिसाद मिल रहा है।
फूड झोन की तृप्ति महाजन और सुमेधा बावकर ने बताया कि सुबह से ही स्वाद प्रेमियों का आना शुरू हो गया था।
हर्षवर्धन लिखिते ने बताया कि महाराष्ट्र का प्रसिद्ध दर्शन साटम द्वारा संचालित कला रंजना ग्रुप लावणी की धमाकेदार प्रस्तुति दी गई।

सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि सन 2000 और 2001 तक जत्रा का आयोजन अभय प्रशाल में होता था किंतु जत्रा के बढ़ते प्रतिसाद ने अभय प्रशाल परिसर छोटा पड़ने लगा था जब मैने ही पोद्दार प्लाझा पर जत्रा के आयोजन का सुझाव दिया था। मुझे बहुत खुशी है कि आयोजको ने संस्कृति के प्रचार के साथ साथ स्वच्छता का भी संदेश इंदौर ही नही बल्कि सम्पूर्ण मध्य भारत को दिया।
विधायक राकेश शुक्ला ने बताया कि मुझे बहुत प्रसन्ता हो रही है कि इस बृहद आयोजन का में साक्षी बना हु। श्री शुक्ला ने मजाक के लहजे में बोले कि हालांकि पहले भी कई बार जत्रा में मेरा आना हुआ है लेकिन इस बार में जत्रा को में मंच पर से देख रहा हु। आयोजको को बहुत बहुत शुभकामनाये देता हूं।
कलेक्टर आशीष सिंह जी ने कहा कि जब मैने नगर कमिश्नर के पद पर इंदौर में पदस्थ हुआ था उस समय ही इतने वृहद आयोजन को झिरो वेस्ट बनाने की पहल से मुझे प्रसन्ता हुई थी। इस आयोजन से ही समझ आ गया था कि जिस शहर के नागरिक इतने जागरूक हो उसे नम्बर वन बनने में कोई नही रोक सकता।
सुरेश टाकलकर ने कहा कि उन्हें मराठी सोशल ग्रुप के कार्यो को देखते हुए बहुत प्रसन्नता हो रही है, यह गृहिणियों को आत्मनिर्भर बनाने का आत्मविश्वास जगाता है।
डॉ सुशील मोनसोत्रा ने बोला कि जत्रा जैसे आयोजन से जुड़ने में बहुत प्रसन्नता हो रही है। हमारे सामाजिक सेवा के उद्देश्य और संस्था के उद्देश्य एक ही है।
नीरज तैलंग और दर्शन जागीरदार ने बताया कि परिसर में ही भरपूर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम का संचालन हर्षवर्धन लिखिते ने करा।


