- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
जिओ सिनेमा और डिज्नी+हॉटस्टार का मिलन, भारत में मनोरंजन और स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग का नया अनुभव
फरवरी 2025 | राष्ट्रीय – हाल ही में वायकॉम18 और स्टार इंडिया के विलय से बने जियोस्टार ने जियोहॉटस्टार लॉन्च किया है। इस प्लेटफॉर्म पर जियोसिनेमा और डिज़्नी+ हॉटस्टार जैसे दो प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म एक साथ आ गए हैं। करीब 3 लाख घंटे के मनोरंजन, लाइव स्पोर्ट्स कवरेज और 50 करोड़ से अधिक यूजर्स के साथ जियोहॉटस्टार मनोरंजन की दुनिया को नए आयाम देने और दर्शकों के लिए असीमित संभावनाओं के द्वार खोलने के लिए तैयार है।
लॉन्च के अवसर पर जियोस्टार के डिजिटल सीईओ किरण मणि ने कहा, “जियोहॉटस्टार का मकसद भारत के हर व्यक्ति तक प्रीमियम मनोरंजन पहुंचाना है। हमारा वादा है – असीमित संभावनाएँ (infinite possibilities), जिससे मनोरंजन सबका हक बने। हम AI-ड्रिवन कंटेंट सुझाव और 19 भाषाओं में स्ट्रीमिंग के जरिए दर्शकों को बेहतरीन अनुभव देंगे।”
प्रीमियम मनोरंजन को सभी के लिए सुलभ बनाने के अपने वादे के अनुरूप , जियोस्टार ने सभी को आमंत्रित किया है कि वे बिना किसी सब्सक्रिप्शन के अपने पसंदीदा शो, फिल्में और लाइव स्पोर्ट्स का आनंद लें। जो लोग बिना रुकावट और बेहतर अनुभव चाहते हैं, उनके लिए जियोहॉटस्टार ने सिर्फ ₹149 प्रति तिमाही के किफायती सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किए हैं। मौजूदा जियोसिनेमा और डिज़्नी+ हॉटस्टार यूजर्स आसानी से अपने सब्सक्रिप्शन को जियोहॉटस्टार में बदल सकते हैं।
मनोरंजन का नया संसार
जियोहॉटस्टार 10 भाषाओं में 1.4 अरब भारतीयों के लिए खास तौर पर तैयार की गई कंटेंट लाइब्रेरी के साथ मनोरंजन को नया स्वरूप दे रहा है। इसमें टीवी प्रोग्राम, ऑरिजिनल वेब शोज़, रियलिटी एंटरटेनमेंट, ब्लॉकबस्टर फिल्में, एनीमे और इंटरनेशनल प्रीमियर शामिल हैं।
डिज़्नी, एनबीसीयूनिवर्सल पीकॉक, वार्नर ब्रोस डिस्कवरी एचबीओ और पैरामाउंट जैसे प्रमुख हॉलीवुड ब्रांड्स के साथ-साथ भारतीय मनोरंजन, खेल और अन्य कंटेंट की सबसे विस्तृत पेशकश यहां मिलेगी।
इसके अलावा, प्लेटफॉर्म ने ‘स्पार्क्स’ नाम की पहल शुरू की है, जो भारत के सबसे बड़े डिजिटल क्रिएटर्स को इनोवेटिव और इंटरएक्टिव तरीके से सामने लाएगी।
जियोस्टार के एंटरटेनमेंट सीईओ, केविन वाज़ ने कहा, “जियोहॉटस्टार डिजिटल एंटरटेनमेंट के लिए एक नया मानदंड स्थापित कर रहा है। हमारा उद्देश्य हर भारतीय को उनकी भाषा और पसंद के अनुसार कंटेंट उपलब्ध कराना है, ताकि हर कोई अपनी पसंद का मनोरंजन पा सके।”
खेल और लाइव इवेंट्स का सबसे बड़ा गढ़
जियोहॉटस्टार खेल प्रेमियों के लिए एक अनोखा अनुभव लेकर आया है। यहां हर तरह के दर्शकों को इंटरएक्टिव और इमर्सिव अनुभव मिलेगा, चाहे वे क्रिकेट के शौकीन हों या अन्य खेलों के।
प्लेटफॉर्म आईसीसी इवेंट्स, आईपीएल और डब्ल्यूपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट्स के साथ-साथ इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग जैसे जमीनी स्तर के क्रिकेट को भी प्रसारित करेगा। इसके अलावा, यह प्रीमियर लीग और विम्बलडन जैसे अंतरराष्ट्रीय खेलों के साथ-साथ प्रो कबड्डी और आईएसएल जैसे घरेलू टूर्नामेंट भी पेश करेगा।
जियोहॉटस्टार का खास फीचर इसका शानदार स्ट्रीमिंग अनुभव है, जिसमें 4K स्ट्रीमिंग, एआई-पावर्ड इनसाइट्स, लाइव स्टैट्स, मल्टी-एंगल व्यू और खास ‘कल्चर’ और ‘स्पेशल इंटरेस्ट’ फीड्स शामिल हैं।
खेलों में प्लेटफॉर्म की परिवर्तनकारी भूमिका पर जोर देते हुए, जियोस्टार के स्पोर्ट्स सीईओ, संजोग गुप्ता ने कहा, “भारत में खेल सिर्फ एक खेल से कहीं अधिक है – यह जुनून, गर्व और एक साझा अनुभव है जो लाखों लोगों को एकजुट करता है। जियोहॉटस्टार प्रशंसकों के लाइव स्पोर्ट्स के अनुभव में क्रांति ला रहा है, जिसमें बेहतरीन तकनीक, पहुंच और इनोवेशन का संयोजन किया गया है। चाहे वह हाई-ऑक्टेन आईपीएल हो, चैंपियंस ट्रॉफी का ड्रामा हो या प्रीमियर लीग शोडाउन का इलेक्ट्रिक माहौल हो, हम ऐसा अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो स्टेडियम में होने जैसा ही इमर्सिव हो। “हमने कोल्डप्ले के ‘म्यूज़िक ऑफ द स्फीयर्स’ लाइवस्ट्रीम को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के साथ इस नवाचार (इनोवेशन) को खेल से परे विस्तारित होते देखा है, और हम नई दिशाओं में आगे बढ़ने के लिए उत्साहित हैं।”
असीमित संभावनाएँ वाला ब्रांड
जियोहॉटस्टार की नई ब्रांड पहचान इसके असीमित मनोरंजन के दृष्टिकोण को दर्शाती है। ‘बिग बैंग’ एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है, जबकि ‘रिपल्स’ ऊर्जा, बदलाव और इनोवेशन का संकेत देते हुए बाहर की ओर फैलते हैं।
मनोरंजन से आगे बढ़कर, जियोहॉटस्टारब्रांड्स और विज्ञापनदाताओं के लिए नए अवसर लेकर आया है। अपने बड़े दर्शक वर्ग, आधुनिक विज्ञापन विकल्पों और डेटा आधारित व्यक्तिगत अनुभवों के साथ, यह प्लेटफॉर्म व्यवसायों को उपभोक्ताओं से जुड़ने के अनोखे तरीके प्रदान करता है।
जियोहॉटस्टार न सिर्फ मनोरंजन की दुनिया को नई दिशा दे रहा है, बल्कि दर्शकों, क्रिएटर्स और ब्रांड्स के लिए असीमित संभावनाओं के द्वार भी खोल रहा है।


