- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
करिश्मा कपूर ने बताया कि उन्होंने मशहूर गाने ‘झांझरिया‘ के लिए 30 काॅस्ट्यूम बदले थे
ज़ी टीवी का सबसे बड़ा टैलेंट-बेस्ड डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस: बैटल ऑफ द चैम्पियंस‘ अपने टॉप 10 चैम्पियंस की बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ दर्शकों का दिल जीत रहा है। जहां शो के तीन शानदार जजों – करीना कपूर खान, बॉस्को और रफ्तार की जुगलबंदी दर्शकों का जमकर मनोरंजन कर रही है, वहीं होस्ट करण वाही का दिलकश अंदाज उन्हें खूब लुभा कर रहा है।
इस हफ्ते दर्शकों को डबल मनोरंजन मिलेगा जहां खूबसूरत अभिनेत्री करिश्मा कपूर अपनी प्यारी बहन करीना कपूर खान की जगह शो में गेस्ट जज बनकर आएंगी। उनके साथ कोई और नहीं बल्कि मशहूर कलाकार शक्ति कपूर भी इस शो के ‘अंदाज अपना अपना‘ स्पेशल एपिसोड में नजर आएंगे।
जहां सभी प्रतिभागियों ने जजों को इम्प्रेस करने के लिए जोरदार परफॉर्मेंस दीं, वहीं करिश्मा अपने मशहूर गाने ‘झांझरिया‘ पर ‘सोल क्वीन्स‘ की बेहतरीन परफॉर्मेंस देखकर मुग्ध हो र्गइं। करिश्मा सभी प्रतिभागियों की कड़ी मेहनत और इस एक्ट के प्रस्तुतीकरण से बेहद प्रभावित हुईं। वो उस वक्त की यादों में लौट गईं जब उन्होंने इस गाने की शूटिंग की थी।
उन्होंने बताया कि कितनी कठिन परिस्थितियों में कलाकारों ने यह ओरिजिनल गाना शूट किया था।

करिश्मा कपूर ने कहा, ‘‘इस गाने के दो वर्शन थे – मेल और फीमेल। मेल वर्शन रेगिस्तान में 50 डिग्री तापमान में शूट किया गया था, जबकि फीमेल वर्शन मुंबई में सिर्फ 3 दिनों में शूट कर लिया गया था।
रेगिस्तान में शूटिंग करते हुए सभी कलाकारों को रेत पर डांस करना था, जो बार-बार उड़कर हमारी आंखों में आ रही थी, जिससे चलते इस गाने की शूटिंग करना बेहद मुश्किल हो रहा था। जब हमने फीमेल वर्शन की शूटिंग शुरू की, तब मुझे पता चला कि उस गाने के लिए मैंने 30 आउटफिट बदले थे, जिसमें अलग-अलग हेयर स्टाइल और मेकअप किया गया था।
इस गाने के स्टेप्स भी काफी मुश्किल थे, इसलिए ‘झांझरिया‘ न सिर्फ एक लोकप्रिय गीत बन गया, बल्कि यह मेरे करियर का सबसे यादगार गाना है।
इतनी चुनौतियों के बावजूद एक शानदार परफॉर्मेंस और एक बेहतरीन गाना देने के लिए हम भी उन्हें बधाई देते हैं। इसके अलावा गेस्ट जज शक्ति कपूर ने करिश्मा कपूर के साथ मिलकर ‘अंदाज अपना अपना‘ स्पेशल एपिसोड में पुरानी यादों को ताजा किया।
हमारे दिलकश होस्ट करण वाही ने भी करिश्मा के साथ मिलकर अपने फेवरेट गीत ‘ये रात और ये दूरी‘ को रीक्रिएट किया अपने बचपन का सपना पूरा किया। इसे लेकर वो बेहद उत्साहित और खुश नजर आए। दूसरी ओर, प्रतिभागी मुकुल गायन ने ‘परदेसी परदेसी‘ गाने पर अपने खूबसूरत एक्ट से सभी जजों को मोहित कर दिया।


