- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
क्राफ्टन ने किया बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया का एलान
नई दिल्ली, 2021 – दक्षिण कोरिया के वीडियो गेम डेवलपर क्राफ्टन ने आज बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के अनावरण की घोषणा की है। क्राफ्टन द्वारा विकसित यह गेम मोबाइल पर विश्व-स्तरीय ‘क्लास एएए’ मल्टीप्लेयर गेमिंग का अनुभव देगा। बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया आउटफिट्स और फीचर्स जैसे खास इन-गेम इवेंट्स के साथ रिलीज होगा’ और टूर्नामेंट्स तथा लीग्स के साथ इसका अपना ईस्पोर्ट्स इकोसिस्टम होगा। यह गेम मोबाइल डिवाइसेस पर फ्री-टू-प्ले के अनुभव के रूप में लॉन्च होगा।
बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया, जोकि एक शाही जंग के जैसा अनुभव देता है, के लॉन्च होने के पहले इसके प्री-रजिस्ट्रेशन का समय उपलब्ध रहेगा। यह गेम केवल भारत में खेलने के लिये उपलब्ध होगा। एक ईस्पोर्ट्स इकोसिस्टम बनाने के लिये क्राफ्टन कुछ भागीदारों के साथ मिलकर काम करेगा और नियमित रूप से इन-गेम कंटेन्ट लाएगा’ जिसकी शुरूआत लॉन्च होने के समय भारत के लिये विशेष इन-गेम इवेंट्स की एक श्रृंखला से होगी’ जिसकी घोषणा बाद में की जाएगी।
निजता और डाटा सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए’ क्राफ्टन हर स्टेज में डाटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये अपने भागीदारों के साथ काम करेगा। इससे सुनिश्चित होगा कि निजता के अधिकारों का सम्मान हो और डाटा का पूरा कलेक्शन और स्टोरेज भारत में प्लेयर्स के लिये लागू सभी कानूनों और विनियमों का पालन करते हुए किया जाएगा।
हमारा मानना है कि इस समय आपका स्वास्थ्य और सुरक्षा पहले से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है। हम’ आप सभी सुपर प्लेयर्स से सुरक्षित रहने’ घर में रहने और मास्क पहनने का आग्रह करते हैं।


