- BHIVE Unveils Its First-Ever Brand Film with Milind Soman, Turning Its Campus Workplace Vision into a Movement
- नेशनल अवॉर्ड विनर अंजलि पाटिल की ‘सेल्वी’ ने बुसान प्रीमियर से पहले जारी किया नया पोस्टर
- पूजा बत्रा, अदिति गोवित्रिकर और दीपक तिजोरी ने योगासन चैंपियनशिप में जमाया रंग, फिटनेस को लेकर दिया खास संदेश
- A Soulful Farewell to Bappa: Nirvaan Birla Presents His Rendition of ‘Jai Ganesha Deva’
- Krishna das joins amjad ali khan’s chants for unity for a powerful rendition of om mani padme hum
कृति कुकिंग आयल का नया कैंपेन और पैकेजिंग लॉन्च
30+ साल की विरासत को ‘क्वालिटी भी, किफ़ायत भी’ संदेश के साथ मजबूत किया
इंदौर, 05 सितम्बर 2025: कृति न्यूट्रिएंट्स लिमिटेड के द्वारा उत्पादित कृति कुकिंग आयल, जिसने पिछले 30 से भी अधिक वर्षों से उपभोक्ताओं का विश्वास जीता है, ने आज अपना नया ब्रांड कैंपेन और पैकेजिंग लॉन्च किया। यह कैंपेन ब्रांड की मुख्य सोच – “क्वालिटी भी, किफायती भी” – पर आधारित है, जो प्रत्येक भारतीय परिवार की मूलभूत आवश्यकता है।
नए कैंपेन की थीम “क्वालिटी और किफ़ायत” इस सोच को परिभाषित करता है कि किफ़ायत का मतलब सस्ता नहीं, बल्कि “वैल्यू-फॉर-मनी” यानी स्मार्ट और सही चयन है। स्वतंत्र लैब सर्टिफिकेशन के आधार पर, यह सिद्ध हुआ है कि कृति सोयाबीन तेल अन्य पैक्ड तेल की तुलना में करीब 11% तक कम लगता है, जिससे खाना और भी स्वास्थकारी बनता है और साथ ही कृति तेल अन्य तेल के मुकाबले अधिक चलता है ।
कैंपेन की मुख्य झलकियाँ:
- सर्टिफाइड परफ़ॉर्मेंस: कृति सोयाबीन तेल खाना पकाते समय लगभग 11% तक कम लगता है।
- हेल्थ और वैल्यू: कम तेल का सेवन परिवार के स्वास्थ्य के लिए बेहतर है और साथ उपभोक्ताओं के घरेलु बजट को किफ़ायत प्रदान करता है।
- प्रीमियम पैकेजिंग: ब्रांड ने उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए नई, आकर्षक और मॉडर्न पैकेजिंग पेश की है।
- एंगेजिंग कैंपेन फिल्म: दैनिक जीवन पर आधारित फ़िल्में हल्के-फुल्के अंदाज़ में लेकिन प्रभावशाली तरीके से कृति के वादे को प्रस्तुत करती हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए कृति न्यूट्रिएंट्स लिमिटेड के सीईओ श्री प्रफुल अंचलिया ने कहा: “पिछले तीन दशकों से कृति कुकिंग आयल भारतीय रसोई का हिस्सा रहा है। हमारा नया कैंपेन हल्के-फुल्के हास्य पर आधारित है, जिसके जरिए हम यह संदेश दे रहे हैं कि कृति कुकिंग आयल का चुनाव करने पर ग्राहकों को क्वालिटी और किफ़ायत दोनों एक साथ मिलते हैं। (हमारे ब्रांड की असली पहचान है स्वाद स्वास्थ और किफ़ायत का सही संतुलन) हमने तीन मनोरंजक फिल्में बनाई हैं जो अलग-अलग उपभोक्ता समूहों – पारंपरिक परिवारों, आधुनिक शहरी परिवारों और युवाओ – को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं।”
33वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने के लिए, ब्रांड ने कृति सोयाबीन तेल के हर 13/15 लीटर एवं किलो जार के साथ आकर्षक करछी फ्री दे रही है। इस पहल का उद्देश्य गृहिणियों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक परिवारों के साथ कृति के रिश्ते को और मजबूत करना और उनके निरंतर विश्वास के लिए धन्यवाद कहना है।
सोयाबीन तेल के अलावा, कृति कुकिंग तेल रेंज में रिफ़ाइंड सनफ्लॉवर, फ़िल्टर्ड ग्राउंडनट और कच्ची घानी सरसों तेल भी शामिल है, इसके अतिरिक्त सोया बड़ी भी प्रोडक्ट में शामिल है । नए कैंपेन और पैकेजिंग के साथ, कृति कुकिंग आयल अपनी छवि को एक भरोसेमंद, प्रीमियम और फिर भी किफ़ायती ब्रांड के रूप में और मजबूत करने जा रहा है।


