- पार्वती से पू तक, नायरा एम. बनर्जी ने तय किया लंबा सफर: हर किरदार के साथ खुद को नए सिरे से गढ़ रही हैं अभिनेत्री
- From Parvati to Poo, Nyrraa M Banerji Has Come a Long Way: The Actress Continues to Reinvent Herself with Every Role
- Shakti Pumps Unveils 620 Wp Shakti On Roof Solar Modules at REI Expo 2026, Strengthens Integrated Clean Energy Portfolio
- Janhavi is young, but she is far from naïve. Where does she get the confidence to question people and established systems?
- Aditi Rao Hydari meets her comic side in Parivarik ManuRanjan
हार्डी संधु के लाईव परफार्मेंस पर झूमे युवा
इंदौर। सेंट्रल इंडिया में पहली बार कबड्डी के महामुकाबले एम पी कबड्डी लीग के दुसरे तीन कबड्डी के रोमांचक मुकाबले हुए। कबड्डी लीग में सागर सुल्तान व जबलपुर के जांबांज , खंडवा के खिलाडी व रेवांचल के राजा‘स तथा भोपाली नबाब्स व उज्जैनी धाकड की टीम के मुकाबले हुए । इन मुकाबलों को देखने लिए बडी संख्या में युवा दर्शक अभय प्रशल आए। इस सिंगर हार्डी संधू ने अपने लाईव परफार्मेंस से युवाओ को झुमने पर मजबूर कर दिया ।

कबड्डी लीग के दौरान जाने माने पंजाबी सिंगर हार्डी संधू ने अपने लाईव परफार्मेंस से हर किसी को झूमने पर मजबूर कर दिया । संधू ने अपने सुपर हिट गीत ‘‘कुडी मेनू केंदी मेनू जुत्ती ले दे सोनिया…‘‘ गीत के साथ कार्यक्रम का आगाज किया । इसके बाद ‘‘ तु मेरे वल तकदी रेवें ना मेरे तेरे तों नजर हट दी …. गीत के साथ कार्यक्रम में रंग जमा दिया । ‘‘कटी फटी जिन पा के ब्राउन रे बन ला के गली तेरी गड्डी मारे वूफर चला के … जैसे गीतों को सुनकर युवा थिरकने लगे । संधू के एक ओर गीत ‘‘मै तेरे लई दुनिया छेडिया , तेरे लई डोर अपन करे …. गीत के साथ संधु ने अपनी अदाओ से हर किसी का दिल जीत लिया ।
हर सिटी हो इंदौर जैसीः शक्ति कपूर

एमपी कबड्डी लीग के तीसरे दिन एक्टर शक्ति कपूर अपनी अनोखी डायलॉग डिलीवरी से छा गए। स्टेज पर आते हैं शक्ति कपूर ने सभी को नमस्कार किया। अपना फेमस डायलॉग आऊ ललिता बोला। शक्ति कपूर ने कहा कि मेरे प्यारे दोस्तों मैं आज उस सिटी में हूं जो हिंदुस्तान की सबसे क्लीन सिटी है। क्लीन सिटी का अवॉर्ड पाना अपने आप में ही सबसे बड़ा अवॉर्ड है। हिन्दुस्तान की हर सिटी इंदौर जैसी होना चाहिए। उपरोक्त जानकारी देते हुए डिजियाना गु्रप के चेयरमेन श्री सुखेदव सिंह घुम्मन , श्री तेजंदर सिंह घुम्मन व प्लम स्पोर्टस के श्री आरक्षित मदान ने बताया कि कार्यक्रम फायनल मैच 12 अगस्त को खेले जांएग । अंतिम दिन 12 अगस्त को जाने माने सिंगर अंकित तिवारी परफार्मेंस देंगे । इस मौके पर मिल्खा सिंह और षक्ति कपूर भी मौजूद रहेंगे । जाने माने कामेडियन राजा सागू भी अपना षो प्रस्तुत करेंगे ।


