- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
डी बीयर्स फॉरएवरमार्क के आइकन ब्राइडल कलेक्शन के साथ अपने साथी को कराएँ विशेष महसूस
अप्रैल 2022:बात चाहे प्यार को व्यक्त करने की हो या इसमें अटूट विश्वास दिलाने की, डी बीयर्स फॉरएवरमार्क (De Beers Forevermark) का ब्राइडल कलेक्शन आपके साथी के मन में प्यार अंकित करने और हाँ कहलवाने के सबसे सटीक माध्यमों में से एक है। नई शुरुआत के रूप में मनाए जाने वाले त्यौहार, अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर, यह ब्रांड डायमंड ज्वेलरी की अनोखी श्रृंखला प्रस्तुत कर रहा है।
कपल्स द्वारा किए जाने वाले अनमोल वादों से प्रेरित होकर, उन्हें मजबूती देते हुए डी बीयर्स फॉरएवरमार्क प्यार के प्रतीक के रूप में सगाई और शादी के लिए अद्भुत डायमंड रिंग्स की पेशकश करता है, जो हमेशा-हमेशा के लिए साथ रहने वाले कपल्स की खुशनुमा शुरुआत को चिह्नित करता है।
सचिन जैन, मैनेजिंग डायरेक्टर, डी बीयर्स इंडिया कहते हैं, “अक्षय तृतीया को भारतीय कैलेंडर में सबसे शुभ दिन का दर्जा दिया गया है। यह दिन नया काम शुरू करने और रिश्तों की शुरुआत करने वालों के लिए सौभाग्यऔरसफलता लेकर आता है। किसी विशेष दिन की याद को चिह्नित करने में डायमंड ज्वेलरी विशेष महत्व रखती है। हमें उम्मीद है कि हमारी विशेष रूप से तैयार की गई डायमंड ज्वेलरी कपल्स को विशेष महसूस कराने और साथी से हाँ कहलवाने के रूप में नई और खूबसूरत शुरुआत की प्रतीक बनेंगी और उनके दिन को यादगार बनाने में मददगार साबित होंगी।”
कपल्स के बीच रोमांच को बढ़ावा देते हुए ये ज्वेलरी एक अटूट विश्वास वाला रिश्ता कायम करने का हुनर रखती हैं। इन्हें सुंदर बनावट के साथ आज के ज़माने की पसंद को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है। डी बीयर्स फॉरएवरमार्क के डायमंड्स की सुंदरता सितारों के बीच चाँद की तरह आकर्षित करती है।
भावनात्मक और जीवन को बदल देने वाला शब्द ‘हाँ’ प्यार की सबसे सार्थक और सामयिक अनुभूति है। एक सदी से भी अधिक समय से डी बीयर्स कपल्स को एक-दूसरे के प्रति इस भावना को साझा करने में मददगार रहा है। डी बीयर्स फॉरएवरमार्क की प्रत्येक सगाई की अँगूठी उस वादे का प्रतिनिधित्व करती है, जो हर रिश्ते के लिए अद्वितीय है।


