- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
मारूति सुजुकी ने लाॅन्च की नई पावरफुल और स्टाइलिष विटारा ब्रेज़ा
मारूति सुजुकी इण्डिया लिमिटेड ने आज नई विटारा ब्रेज़ा की कीमतों का ऐलान किया, जिसका अनावरण आॅटो एक्स्पो 2020 में किया गया था। काॅम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेज़ा का नया वर्ज़न अपने स्पोर्टिनेस्सए बोल्ड लुक, मजबूत बाॅडी, प्रीमियम इंटीरियर और कई नए फीचर्स के साथ शानदार अनुभव प्रदान करता है।
1.5 लीटर के-सीरीज़ ठै6 इंजन से पावर्ड, विटारा ब्रेज़ा निष्चित रूप से ग्राहकों को बेहतरीन अनुभव प्रदान करेगी। यह काॅम्पैक्ट एसयूवी 5-स्पीड मैनुअल और एडवान्स्ड आॅटोमेटिक ट्रांसमिषन विद स्मार्ट हाइब्रिड के साथ आती है।
नई विटारा ब्रेज़ा के लाॅन्च पर श्री केनिची आयुकावा, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ, मारूति सुजुकी इण्डिया लिमिटेड ने कहा, ‘‘विटारा ब्रेज़ा पिछले 4 सालों में बेहद पावरफुल ब्राण्ड के रूप में उभरी है। इसकी मजबूत, अरबन एवं प्रीमियम अपील को बनाए रखते हुए नई विटारा ब्रेज़ा को पहले से और भी बोल्ड, स्पोर्टी और अधिक पावरफुल अवतार में पेष किया गया है। हमें विष्वास है कि नई विटारा ब्रेज़ा अपने पूर्ववर्ती माॅडल की सफलता को और बढ़ाएगी और ग्राहक इसे खूब पसंद करेंगे।
नई विटारा ब्रेज़ा तीन नए ड्यूल कलर विकल्पों में पेष की गई है. Sizzling Red with midnight Black roof] Torque Blue with midnight Black roof rFkk Granite Grey with Autumn Orange roof
2016 में लाॅन्च की गई विटारा ब्रेज़ा ग्राहकों में तेज़ी से लोकप्रिय हुई और जल्द ही सबसे ज़्यादा पुरस्कार प्राप्त करने वाली काॅम्पैक्ट एसयूवी बन गई। इसने मारूति सुजुकी को यूटिलिटी व्हीकल सेगमेन्ट में लीडर के रूप में स्थापित किया है। अपने सेगमेन्ट में ब्रेज़ा का प्रभुत्व इस बात से स्पष्ट होता है कि विटारा ब्रेज़ा के लाॅन्च के 4 साल से भी कम समय में इसकी 500,000 से अधिक युनिट्स बिक गईं।


