- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मिस एशिया आकांक्षा सिंह चला रही हैं मेन्टल हेल्थ जाग्रति अभियान
आकांक्षा सिंह जिन्हें मिस एशिया अवार्ड इंडिया 2017 के उपविजेता खिताब से सम्मानित किया गया है। वह कई वर्गो में कार्यरत हैं जैसे अभिनय, मेन्टल हेल्थ जागरूकता और फिटनेस एथलीट होने के साथ उन्होंने कई फिटनेस प्रतियोगिताएं भी जीती हैं। आकांक्षा मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के लिए देहरादून में ट्रेडमिल पर 12 घंटे तक बिना रुके चली / दौड़ती रहीं और देश के विभिन्न हिस्सों में उन्होंने कई आंदोलन भी किए, जहां उन्होंने हैदराबाद में विभिन्न स्थानों पर लोगों के साथ मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों के बारे में बातचीत की।
आकांक्षा इन दिनों अपनी बहन अपेक्षा ( फिटनेस कोच/न्यूट्रीशनिस्ट ) के साथ मुंबई के बांद्रा, मरीन लाइन और जुहू इलाकों में यह मेन्टल हेल्थ जाग्रति अभियान चला रहीं हैं और कहती हैं, “आज की दुनिया में, मानसिक स्वास्थ्य सबसे अधिक बढ़ती चिंताओं में से एक है, खासकर युवाओं में। हमारे देश में, डिप्रेशन जैसे मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों को अभी भी उतना महत्त्वपूर्ण नहीं माना जाता है।
यह उच्च समय और बहुत आवश्यक है कि हम लोगों की इस सोच को बदलें और लोगों में मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाने की पहल करें। मुझे उम्मीद है कि इस जाग्रति अभियान के माध्यम से मैं मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाने की दिशा में लोगों को काफी हद तक जागरूक कर पाऊँगी!” .
आकांक्षा जानती है कि कैसे डिप्रेशन न केवल रोगी को बल्कि परिवार के सदस्यों को भी प्रभावित करता है, क्योंकि उनकी माँ एक दशक से अधिक समय से डिप्रेशन से गुजर रही थीं और उचित उपचार और दवा के साथ उनकी माँ अब ठीक हैं।
आकांक्षा ने कई प्रसिद्ध डिजाइनरों के लिए रैंप वॉक किया है। वह एक कनाडा आधारित कंपनी की ब्रांड एंबेसडर हैं और कई टीवी एड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। जल्द ही वह एक आगामी तेलुगु फिल्म में अभिनय करते नजर आएँगी।


