- करण टैकर ने स्कॉटलैंड में शुरू की नए प्रोजेक्ट की शूटिंग!
- Aakash Education Services Limited (AESL) launches Aakash INVICTUS- Engineering 2.0, strengthening its JEE ecosystem with Invictus-led high-performance academic architecture
- आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड ने लॉन्च किया ‘आकाश इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0’, इनविक्टस के हाई-परफॉर्मेंस एकेडमिक आर्किटेक्चर के साथ जेईई इकोसिस्टम को करेगा मजबूत
- तनिष्क ने पेश किया 'अध्यंतरा' कलेक्शन, आभूषणों में उतरी ब्रह्मांड की असीम सुंदरता
- Tanishq introduces adhyantara this festive season, translating the infinite wonder of the cosmos into extraordinary jewellery
इंदौर मैरियट होटल के मानसून मेनिया में मानसून फूड का मजा
इंदौर. मानसून में टिप-टिप बरसता पानी, मिट्टी की खुशबू और इस सुहाने मौसम में गरमा–गरम कुरकुरे पकौड़े और मसाले वाली चाय सभी को लुभाती है। शहर में मानसून शुरू हो गया है और फूड लवर्स को खास तरह के मानसून फूड का टेस्ट दिलाने के उद्देश्य से इंदौर मैरियट होटल शहरवासियों के लिए मानसून ट्रीट लेकर आया है।
इस मानसून ट्रीट में 1 से 31 जुलाई 2019 तक इंदौर मैरियट होटल के इंदौर बेकिंग कंपनी में मेहमान स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ़ उठाएंगे।
बारिश में मन करता है कुछ चटपटा व तीखा खाने का एवं पकौड़े और मसाले वाली चाय बारिश शुरू होते ही याद आते हैं। गर्म चाय के साथ पकौड़े खाने का मज़ा ही कुछ और है इसीलिए इस मानसून ट्रीट में मसाले वाली चाय के साथ ही इलायची वाली चाय, अदरक वाली चाय, कॉफ़ी और पकौड़े में प्याज, पनीर, आलू, मिर्च के कुरकुरे गर्म पकौड़े इत्यादि शामिल है।
इंदौर मैरियट होटल के इंदौर बेकिंग कंपनी में मानसून ट्रीट के दौरान मूंग दाल के भजिये, नॉन-वेज पकौड़े और नमकीन भी उपलब्ध होंगे। मानसून ट्रीट में पूरा मेन्यू मानसून थीम पर तैयार किया गया है। इसमें जायकेदार वेज-नॉनवेज डिशेस तैयार की गई है।
इंदौर मैरियट होटल के फ़ूड एंड बेवरेज डायरेक्टर, सोमरूप चंदा ने कहा, “हर मौसम की तरह मानसून के भी कुछ व्यंजन होते हैं जो बारिश के दिनों को खास बना देते हैं। इंदौर मैरियट होटल में हम मानसून का स्वागत करने के लिए अपने मेहमानों के लिए देसी स्टाइल मानसून ट्रीट लेकर आए हैं जिसमें वे विभिन्न प्रकार के वेज-नॉन वेज पकौड़े, मसालेदार व चट-पटे स्नैक्स, इत्यादि का आनंद लेंगे।”
तो मानसून के इस खुशनुमा मौसम में इंदौर मैरियट होटल के इंदौर बेकिंग कंपनी में स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लें।
फ़र्सन की कटोरी के साथ चाय या कॉफी – कीमत 250/- रूपये
वेज पकौड़ा प्लेटर के साथ चाय या कॉफी – कीमत 450/- रूपये
नॉन-वेज पकौड़ा प्लेटर के साथ चाय या कॉफी – कीमत 650/- रूपये


