- पार्वती से पू तक, नायरा एम. बनर्जी ने तय किया लंबा सफर: हर किरदार के साथ खुद को नए सिरे से गढ़ रही हैं अभिनेत्री
- From Parvati to Poo, Nyrraa M Banerji Has Come a Long Way: The Actress Continues to Reinvent Herself with Every Role
- Shakti Pumps Unveils 620 Wp Shakti On Roof Solar Modules at REI Expo 2026, Strengthens Integrated Clean Energy Portfolio
- Janhavi is young, but she is far from naïve. Where does she get the confidence to question people and established systems?
- Aditi Rao Hydari meets her comic side in Parivarik ManuRanjan
मॉडलिंग के लिए धैर्य और पेशन जरूरी: अमित रंजन
हेयर एंड बियॉन्ड मेगा शो में बने शो स्टापर
इंदौर. मॉडलिंग का क्षेत्र हो या अभिनय का, इसमें धैर्य बहुत जरूरी है. इस इंडस्ट्री में ग्लैमर दिखता है लेकिन मेहनत भी उतनी है. यहां सफल होने के लिए धैर्य के साथ हार्ड वर्क और पेशन की जरूरत होती है.
यह कहना है सुपर मॉडल सुपरमॉडल अमित रंजन का. अमित ने स्ट्रीक्स प्रोफेशनल के मैरीगोल्ड कलेक्शन के हेयर शेड्स को दिखाते हुए रैंप पर अपना जलवा बिखेरा. शुक्रवार सैलून प्रोफेशनल्स और तकनीशियनों के लिए खासतौर से निर्मित प्रीमियम हेयर प्रॉडक्ट्स के ब्रांड स्ट्रीक्स प्रोफेशनल ने आज अपने एक्सक्लूसिव मेगा हेयर शो Óहेयर एंड बियॉन्डÓ का आयोजन किया. इस शो ने वर्तमान में काम कर रहे हेयर स्टाइलिस्ट और इस क्षेत्र में काम करने के इच्छुक लोगों को कट, कलर और स्टाइल के क्षेत्र में क्रिएटिव बनने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम में प्रतिभागियों को मशहूर अंतरराष्ट्रीय सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट जोआकिम रूस से बाल काटने, कलर करने और स्टाइल देने के ताजा ट्रेंड्स और तकनीकें सीखने का मौका मिला.
विकल्प से साथ आएं मॉडलिंग में
चर्चा करते हुए अमित ने बताया कि एक अच्छे मॉडल के लिए जरूरी है कि वे मॉडलिंग की मानदंडों पर खरा उतरे. इसलिए उसकी हाइट लंबी होना चाहिए तभी वह बड़े शो का हिस्सा बन सकता है. एक मॉडल का करियर लगभग 10 साल का होता है लेकिन जरूरी नहीं हर किसी को सफलता मिले. यह कॉम्पीटिशन बहुत है. जितनी जरूरत है उससे ज्यादा लोग आ रहे हैं. इसलिये जो भी इस क्षेत्र में आना चाहता है, एक विकल्प के साथ आए. अपनी पढ़ाई पूरी करें. पूरी तरह इस पर निर्भर न रहे. मुझे मॉडलिंग करते हुए 10 साल हो गये हैं. इस दौरान मैंने अपना एक प्रोडक्शन हाउस भी खोला है. अब मैं भी अभिनय में हाथ आजमा रहा हूं और सीख भी रहा हूं. उन्होंने बताया कि मॉडलिंग अभिनय की दुनिया में जाने का भी एक माध्यम है इसलिए हमेशा कुछ न कुछ सीखते रहें.

तनाव से झड़ते हैं बाल: जोआकिम
हेयर स्टाइलिस्ट जोआकिम ने पेशेवरों के साथ विश्वस्तरीय हेयर स्टाइल तकनीकें और टिप्स साझा करते हुए उनके हुनर को निखारा. जोआकिम ने कहा कि स्ट्रीक्स प्रोफेशनल ने इस सेशन के लिए चिक और ट्रेंडी हेयर कलर्स लॉन्च किए हैं. अगर स्टाइलिंग के दौरान हाथों का सही इस्तेमाल किया जाए, तो ये बहुत शानदार साबित होंगे. बालों के रंग खूबसूरत ढंग से उभरकर आएं, इसके लिए सही तकनीक और कौशल की जरूरत होती है. यही कारण है कि मुझे ‘हेयर एंड बियॉन्ड’ का हिस्सा बनकर गर्व महसूस हुआ, क्योंकि यहां मैं भविष्य के स्टाइलिस्टों के साथ अपना ज्ञान साझा कर सका. बालों के स्वस्थ रखने की टिप्स देते हुए उन्होंने बताया कि बिना ज्ञान के साथ बालों के साथ एक्सपेरीमेंट न करें. अनुभवी के पास जाए और अच्छे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें. वर्तमान में तनाव वैश्किव स्तर पर बाल झडऩे की बहुत बड़ी समस्या है. इसलिये व्यायाम करें और प्रोटीन व कार्बोहाइड्रेट युक्त डाइट लें. ताकि रक्त संचार बना रहे.


