- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
इंदौर में ओडिसी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के पहले शोरूम का शुभारंभ
इंदौर में ओडिसी के इस नए शोरूम और सर्विस फैसिलिटी के शुभारंभ से ब्रांड के दायरे का विस्तार होगा तथा स्वामित्व का अनुभव और बेहतर होगा
· ग्राहक ओडिसी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स से सबसे युवा और बेहद ऊर्जावान प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का आनंद ले सकते हैं जिसमें हॉक, EVOQIS, रेसर और E2Go जैसे शानदार वाहन शामिल हैं
इंदौर | अगस्त, 2021– इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का निर्माण करने वाली स्वदेशी कंपनी, ओडिसी ने इंदौर में नए डीलरशिप के उद्घाटन के साथ अपने सेल्स एवं सर्विस नेटवर्क का विस्तार किया है। 1400 वर्ग फुट में फैले इस शोरूम में ग्राहकों के साथ सुविधाजनक तरीके से बातचीत करने तथा बिक्री के बाद बेहतरीन सेवाएं एवं सहायता प्रदान करने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध है।
इंदौर में इस नए आउटलेट के शुभारंभ से देशभर में ओडिसी डीलरशिप की कुल संख्या अब 31 हो गई है, साथ ही आने वाले कुछ महीनों के दौरान कई और आउटलेट्स के संचालन की शुरुआत की जाएगी।
इस नई फैसिलिटी के उद्घाटन पर अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री श्री मित्त मेहता, सेल्स हेड, ओडिसी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ने कहा, “राज्य में ओडिसी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की दुसरी डीलरशिप के शुभारंभ पर हमें गर्व का अनुभव हो रहा है। भारत आवागमन सुविधाओं के क्षेत्र में स्वच्छता की ओर अग्रसर है और ओडिसी के माध्यम से हम लोगों के आवागमन के तरीके में बदलाव लाना चाहते हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक की हमारी रेंज हर तरह के चालक के लिए उपयुक्त हैं, चाहे वे पुरुष हों या महिलाएं, साथ ही हमारे वाहन युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक, ट्रेंडी सामानों की खरीद करने वाले नौजवानों एवं आरामदेह सवारी की इच्छा रखने वाले लोगों से लेकर व्यस्त कारोबारियों तक, हर किसी की जरूरतों के अनुरूप हैं।”

उन्होंने आगे बताया, “इस नए डीलरशिप के लॉन्च के साथ हमने मध्य प्रदेश में हमारे नेटवर्क को मजबूत बनाने की दिशा में एक और कदम उठाया है, क्योंकि यहां इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग में लगातार वृद्धि नजर आई है जो बेहद उत्साहजनक है। हम जल्द ही छिंदवाड़ा और सिरोंज में ओडिसी के शोरूम के साथ मध्य प्रदेश में विस्तार कर रहे हैं। पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने वाले ग्राहक आवागमन के लिए अधिक स्मार्ट सॉल्यूशन का चयन कर रहे हैं। फ्यूमोटिव डीलरशिप के कर्मचारियों को बिक्री, सेवा और ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि ग्राहक उच्च गुणवत्ता के साथ-साथ बिना किसी चिंता के स्वामित्व का आनंद ले सकें।”
ई-बाइक्स एवं स्कूटर के अलावा, शोरूम में मर्चेंडाइज और एक्सेसरीज जैसे हेलमेट, स्कूटर के लिए प्लस गार्ड, जैसे वाहन से संबंधित वस्तुएं एवं सहायक उपकरण भी उपलब्ध हैं। आने वाले दिनों में पूरे भारत में चरणबद्ध तरीके से और भी कई एक्सेसरीज को भी उपलब्ध कराया जाएगा।
ओडिसी ईवी (EV) स्कूटर उन सभी लोगों के लिए बिल्कुल उपयुक्त है, जो शून्य कार्बन उत्सर्जन वाले वाहनों को अपनाना चाहते हैं, जिसमें किफायती ई-स्कूटर से लेकर शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रीमियम स्पोर्ट्स बाइक तक के विकल्प शामिल हैं। इस प्रकार पहली बार दो-पहिया वाहन खरीदने वाले लोगों से लेकर दो-पहिया वाहन प्रेमियों, दोनों के लिए ई-स्कूटर की कई किस्में उपलब्ध हैं। कंपनी के ई-स्कूटर पुरुषों एवं महिलाओं, दोनों के लिए उपयुक्त हैं तथा इसके बेहतरीन डिजाइन हर किसी के लाइफस्टाइल के अनुरूप हैं जो बेहद कम लागत और शून्य उत्सर्जन पर आपके गंतव्य स्थान तक पूरी कनेक्टिविटी प्रदान करने में सक्षम हैं।
देश में लॉकडाउन को धीरे-धीरे हटाए जाने के बाद, ओडिसी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स अपने सभी मौजूदा डीलरशिप केंद्रों पर राष्ट्रीय एवं स्थानीय प्राधिकरणों द्वारा अधिकारियों द्वारा सुरक्षा के संबंध में निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन कर रहा है। नेटवर्क के विस्तार से ब्रांड द्वारा हर कदम पर ग्राहकों का साथ देने की प्रतिबद्धता को और मजबूती मिली है, साथ ही इससे उन्हें स्वामित्व का बेजोड़ अनुभव प्राप्त होगा।
इस नए शोरूम का पता निम्नानुसार है:
· पता: फ्यूमोटिव प्राइवेट लिमिटेड, 360 ए/डी स्कीम नं. 74, सी, एबी रोड इंदौर, सत्य साई चौराहा के पास, इंदौर
प्रत्येक मॉडल की कीमतों का विवरण निम्नानुसार है:
Model name
Ex-Showroom Price, Madhya Pradesh
E2Go Rs.59000
E2Go Lite Rs.69750
Racer Rs.69000
Racer Lite Rs.81000
Hawk Lite Rs.94000
Hawk+ Rs.110000
Evoqis Rs.165000


