- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ओप्पो ने बैंगलोर में पहले पबजी थीम्ड स्टोर का अनावरण किया
बैंगलोर. सेल्फी एक्सपर्ट, ओप्पो ने हाल ही में भारत की सबसे बड़ी ईस्पोर्ट्स चैंपियनशिप, ‘‘प्लेयर अननोन्स बैटलग्राउंड्स मोबाईल कैंपस चैंपियनशिप 2018’’ के लिए दुनिया की सबसे बड़ी गेमिंग कंपनी, टेंसेंट गेम्स के साथ साझेदारी की।
2000 से अधिक कॉलेजों से 10,000 टीमें और विविध एंट्री प्राप्त करने के बाद, माह भर चलने वाला यह एक्षन से भरपूर टूर्नामेंट 21 अक्टूबर को बैंगलोर में पहले पबजी थीम्ड ओप्पो स्टोर पर संपन्न हुआ। आज विजेताओं को 50 लाख रु. का पुरस्कार दिया गया।
पबजी के बढ़ते प्रचलन को देखते हुए ओप्पो का ब्रांड शोरूम असली बैटलग्राउंड की तरह डिज़ाईन किया गया है। यहां कॉम्बैट फील के साथ ग्राहक वर्च्युअल दुनिया से बाहर निकलकर नए ओप्पो एफ9 प्रो के साथ स्टोर में गेम के रोमांच का अनुभव ले पबजी की असली दुनिया में प्रवेश कर सकते हैं।
इस घोषणा के बारे में, मि. विल यांग, ब्रांड डायरेक्टर, ओप्पो इंडिया ने कहा, ‘‘युवाओं के बीच पबजी की जबरदस्त सफलता के साथ हमें पबजी पर आधारित अपने ब्रांड के शोरूम के पुनरोद्धार की घोषणा करने की खुशी है।
हमारा अद्वितीय शोरूम भारत के युवाओं को सेवाएं देने के लिए डिज़ाईन किया गया है, जो निरंतर बाजार के नए और रोचक ट्रेंड्स का अनुशरण कर रहे हैं। टेंसेंट गेम्स के साथ इस साझेदारी का उपयोग कर ओप्पो युवाओं के साथ अपना संबंध मजबूत करना चाहता है। एफ9 प्रो इस अद्वितीय एवं यूनिफाईड अनुभव के लिए सर्वश्रेश्ठ विकल्प है।’’
बेहतरीन विषेशताओं से सुसज्जित, ओप्पो एफ9 प्रो इस चैंपियनशिप में सभी गेमर्स के लिए बेहतरीन उपकरण है। इसमें 6.3 इंच का बेज़ेललेस, 1080/2340 रिज़ॉल्यूशन और 90.8 प्रतिशत का सुपर हाई स्क्रीन-टू-बॉडी अनुपात है। इसकी ‘वाटरड्रॉप स्क्रीन’ के द्वारा प्रतिभागियों अधिकतम किल्स प्राप्त करके फाईनल में आसानी से जगह बनाई। मुश्किल राउंड्स और अद्भुत परफॉर्मेंस के साथ ‘‘विनर विनर चिकन डिनर’’ में जगह बनाते हुए कुल 20 टीमों ने ग्रांड फाईनल में प्रतिस्पर्धा की और अंतिम विजेता को 50 लाख रु. का पुरस्कार दिया गया।
मेगा पुरस्कार के साथ प्रतिभागियों को नवनिर्मित पबजी थीम्ड स्टोर में निम्नलिखित पुरस्कार दिए गए।
एमवीपी – अधिकतम संख्या में एमवीपी अवार्ड के साथ ओवरऑल बेस्ट प्लेयर।
एक्ज़िक्यूषनर – ओवरऑल अधिकतम किल्स के लिए पुरस्कार।
मीडिक- सर्वाधिक संख्या में रिवाईव्स।
रिडीमर – सर्वाधिक मात्रा में हेल्थ रिस्टोर करने वाले खिलाड़ी को दिया जाने वाला पुरस्कार।
रैंपेज़ फ्रीक – एक लॉबी में अधिकतम किल्स के लिए दिया जाने वाला पुरस्कार।
लोन रेंजर – गेम में अधिकतम बार सर्वाईव करने के लिए पुरस्कार।


