- Riteish Deshmukh takes a leap into Telugu cinema with Ram Pothineni’s RAPO23
- From Ananya Panday to Kashika Kapoor to Janhvi Kapoor - 5 OG Bollywood Beauties Who Will Give You the Perfect Garba Looks You Need This Navratri
- From Reena Malhotra to Kamalpreet Dhanoa: 25 Years of Dia Mirza and Her Evolution as an Actor
- Who is Pragati Srivastava? The Fresh Face Set for a Promising Bollywood Debut with Aanand L Rai’s Nakhrewaalii
- Mia by Tanishq Launches "Lightscapes": A Jewellery Collection Inspired by the Magic of Festive Lights
अदृश्य फ्लिकर के आँखों व स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव से बचने के लिए ओरिएंट इलेक्ट्रिक ने निकाली आईलव एलईडी लाइट्स
विविधीकृत 2 बिलियन अमेरिकी डॉलर के सीके बिरला समूह के अंग, ओरिएंट इलेक्ट्रिक लिमिटेड ने नई ‘आईलव सीरीज़ एलईडी लाइट्स’ की श्रृंखला के साथ अपने एलईडी लाइटिंग पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। इस श्रृंखला में फ्लिकर-कंट्रोल टेक्नॉलॉजी है, जो एलईडी लाइट्स में मौजूद अदृष्य लेकिन नुकसानदायक फ्लिकर को कम करती है।
इस क्षेत्र में हुए अनुसन्धान बताते हैं कि 30 फीसदी से अधिक फ्लिकर देने वाली एलईडी लाइट की रोशनी में लम्बे समय तक रहने से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं जैसे कि आंखों में तनाव, सिरदर्द, धुंधलापन, थकावट, गतिषीलता में कमी, दृश्यात्मक कार्यों में कठिनता, न्यूरोलॉजिकल विकार, आदि की दिक्कतें होने लगती हैं।
फ्लिकर का मतलब ब्राईटनेस में तेजी से बार-बार होने वाला बदलाव है। फ्लिकर दो तरह के होते है, विज़िबल और इनविज़िबल। विज़िबल फ्लिकर आसानी से दिख जाता है। चूंकि इसकी आवृत्ति 100 हर्ट्ज़ से कम होती है, इसलिए इस प्रकार के फ्लिकर को कंट्रोल करना एवं इससे बचना आसान है।
चिंता का विषय तो इनविज़िबल यानि अदृष्य फ्लिकर है जिसकी आवृत्ति 100 हर्ट्ज़ से ज़्यादा होती है। अदृष्य एलईडी फ्लिकर को स्मार्टफोन के द्वारा ही पहचाना जा सकता है। इसके लिए सामान्य एलईडी लाइट को स्मार्टफोन कैमरा के स्लो मोषन वीडियो मोड में देखें। लाइट का फ्लिकर धारियों या तेज़ झिलमिलाहट के रूप में आपको स्पष्ट दिखेगा।
इस बारे में श्री राकेष खन्ना, एमडी एवं सीईओ, ओरिएंट इलेक्ट्रिक लिमिटेड ने कहा, ‘‘ओरिएंट इलेक्ट्रिक हमेशा से इनोवेषन की राह पर प्रतिबद्ध रहा है। हमें बेहद ख़ुशी है कि हमने आईलव सीरीज़ के एलईडी बल्ब, बैटन एवं अन्य प्रचलित एलईडी लुमिनेयर्स लॉन्च किए हैं, जो स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव डालने वाली सामान्य एलईडी लाइट के इनविज़िबल फ्लिकर की समस्या का समाधान कर समाज को लाभान्वित करेंगे।’’
श्री पुनीत धवन, एक्ज़िक्यूटिव वाईस प्रेसिडेंट, ओरिएंट इलेक्ट्रिक लिमिटेड ने कहा, ‘‘एलईडी लाइट का इनविज़िबल फ्लिकर आंखों के स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर समस्या है, खासकर तब जब लोग कृत्रिम प्रकाष में काफी ज़्यादा समय बिताते हैं। हमने एनएबीएल अनुमोदित लैब में षोध किया और एलईडी लाइट्स से निकलने वाले इनविज़िबल फ्लिकर के परिणामों को समझा।
षोध के परिणामों ने प्रदर्षित किया कि एलईडी फ्लिकर का स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ता है और एक जिम्मेदार ब्रांड के रूप में हम इस समस्या का समाधान करना चाहते थे। हमारी आर एण्ड डी टीम ने इस समस्या का समाधान ढूंढने के लिए एक साल से ज्यादा समय तक काम किया।
मुझे यह बताते हुए खुषी हो रही है कि फ्लिकर कंट्रोल टेक्नोलॉजी वाली हमारी नई आईलव सीरीज़ की एलईडी लाइट इनविज़िबल एलईडी फ्लिकर को नियंत्रित करती है और इसे स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित एवं बेहतर बनाती है।’’
ओरिएंट इलेक्ट्रिक की ओर से फ्लिकर कंट्रोल टेक्नॉलॉजी वाली आईलव सीरीज़ एलईडी लाइट की इस श्रृंखला को इंडियन मेडिकल एकेडमी (आईएमए) फॉर प्रिवेंटिव हैल्थ की ओर से सर्टिफिकेट ऑफ रिकमेंडेषन दिया गया है।
हमने अभी ‘आईलव सीरीज़ एलईडी लाइट्स’ की श्रृंखला में एलईडी बल्ब, एलईडी बैटन, कमर्षियल लाइट पैनल और डाउनलाइटर्स लॉन्च किए हैं और हम इस फ्लिकर कंट्रोल टेक्नॉलॉजी के साथ अन्य उत्पाद लॉन्च करते रहेंगे।


