- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
पौधे रोपियें, कॉलेज से लगाव का एक कारण ये भी बनेगा
आईआईएसटी कॉलेज में दीक्षारंभ के दौरान पौधारोपण
इन्दौर। राऊ स्थित आई आई एस टी आई आई पी और आई आई एम आर के छात्रां का दीक्षारंभ समारोह नवीनता के साथ किया गया। इस मौके पर ग्रीन वेव्स कल्ब द्वारा केम्पस को हरा भरा रखने व प्रदुषण रहित रखने के लिए छात्रों से पौधारोपण कराया गया ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथी पद्मश्री श्रीमति जनक पलटा थी । अतिथियों का स्वागत संस्थाओ के डायरेक्टर जनरल श्री अरुण एस. भटनागर (आई आर एस) द्वारा किया गया। उन्होने कहा कि छात्रों के सर्वागीण विकास के लिए तथा उनमे सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जाग्रति लाने के लिए पढाई के अलावा ये गतिविधि की जा रही है।
इस अवसर पर प्रथम वर्ष के हर छात्र को एक पोधा लगाना है और इसके रख रखाव की जिम्मेदारी संस्था ने ली है। पौधा और फिर पेड़ हर छात्र को “गुरु शिष्य परम्परा“ के अंतर्गत महाविद्यालय से जोड़े रखेगा ।
इस अवसर पर प्राचार्य श्री रघुवीर ने संस्था की पुरे चार वर्ष के प्रोग्राम पर प्रकाश डालते हुवे कहा की छात्रों के सर्वंगीण विकास के लिए किताबी ज्ञान से जादा महत्वपूर्ण व्यावहारिक ज्ञान है और साथ ही संस्था द्वारा 21 स्पेशल इंटरेस्ट ग्रुप बनाये गये है जो प्रयोगित ज्ञान मे इजाफा करेंगे व इंटरनेशनल सर्टिफिकेशन भी उपलब्ध करवाए जायेंगे जो उनको प्लेसमेंट में उपयोगी रहेंगे।
मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. जनक पलटा ने अपने उद्भोधन में अपना पूरा जीवन परिचय दिया की किस तरह से समाज सेवा के क्षेत्र में पदार्पण किया और कठिन परिस्थितियों में रहकर समाज को दिशा दी। उन्होंने सस्टेनेबल डेवलपमेंट में शिक्षा की महत्ता को समझाते हुवे छात्रों को पर्यावरण व जल संवर्धन में योगदान देने हेतु प्रेरित किया और श्री भटनागर जी द्वारा किया गए कार्यो की सराहना की ।
अंत में संस्था के सी ए ओ ने आभार मानते हुवे मुख्य अतिथि के उद्गारो को छात्रो को जीवन में उतरने का आव्हान किया द्य संस्था के नवागत छात्रों के सम्मुख सीनियर छात्रों द्वारा सांस्क्रतिक कार्यकम भी प्रस्तुत किये गए ।


