- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
प्रैक्टिकली ने किया एक रोमांचक स्कूल और स्टूडेंट चैम्पियनशिप क्विज लॉन्च
11 लाख रुपए तक के पुरस्कार जीतने का मौका
~ 10 जनवरी, 2022 तक करा सकते हैं नि: शुल्क रजिस्ट्रेशन
~ नि: शुल्क नामांकन लिंक: https://bit.ly/3q7Mmgo
5 जनवरी, 2022 : शिक्षा के क्षेत्र में अपनी लंबी और आकर्षक तरीके से सीखने की विशेषज्ञता का इस्तेमाल करते हुए, कक्षा 6-12 के विद्यार्थियों के लिए सीखने को आकर्षक बनाने के लिए डिज़ाइन किए गए भारत के पहले अनुभवात्मक शिक्षण ऐप प्रैक्टिकली, ने एक राष्ट्रव्यापी स्कूल क्विज प्रतियोगिता ‘स्कूल एंड स्टूडेंट चैंपियनशिप’ लॉन्च की है। इस रोमांचक और अनूठी चैंपियनशिप क्विज की शुरुआत छात्रों और उनके संबंधित स्कूलों के लिए नए साल की शुरुआत को विशेष बनाने के लिए की गई है। इसके जरिए उन्हें रोमांचक पुरस्कार जीतने का भी मौका मिलेगा। खास बात यह है कि इसके लिए कोई रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं है, जो आपके लिए एक बोनस की तरह है।
क्विज प्रतियोगिता के शीर्ष तीन विजेताओं को 6,00,000 रुपए तक के नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही प्रैक्टिकली ऐप पर उन्हें 5,00,000 रुपए की छात्रवृत्ति जीतने का भी मौका मिलता है। प्रतियोगिता का आयोजन दो भाग में किया जाएगा जिसमें एक कक्षा 6 से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए होगी जबकि दूसरी में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे। क्विज प्रतियोगिता के लिए प्रैक्टिकली की विशेषज्ञ टीम द्वारा संबंधित आयु वर्ग के आधार पर प्रश्नों को तैयार किया गया है।
इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 जनवरी, 2022 है। प्रतियोगिता का क्वालीफायर राउंड 12 जनवरी, 2022 को आयोजित किया जाएगा, जबकि सेमीफाइनल 13 जनवरी, 2022 को निर्धारित किया गया है। क्विज का फाइनल 14 जनवरी, 2022 को आयोजित किया जाएगा। विजेताओं की घोषणा प्रैक्टिकली ऐप और सोशल मीडिया चैनलों पर की जाएगी।
पुरस्कार राशि की बात करें तो नकद पुरस्कार का वितरण विजेताओं और स्कूल के बीच समान रूप से किया जाएगा। इसके तहत विजेता को 150,000 रुपये नकद पुरस्कार और 1 साल की आइकॉन स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। इसी तरह पहले रनर-अप को 100,000 रुपये नकद और 1 साल की आइकॉन स्कॉलरशिप और दूसरे रनर अप को 50,000 रुपये और 1 साल की आइकॉन स्कॉलरशिप मिलेगी। इनके अलावा 4 से 10 के बीच स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 6 महीने की आइकॉन स्कॉलरशिप मिलेगी, जबकि 11 से 15 की रैंकिंग वालों को 1 साल की लेजेंड स्कॉलरशिप मिलेगी।
प्रैक्टिकली की सह-संस्थापक और सीओओ, सुश्री चारू नोहेरिया ने कहा, हमें उम्मीद है कि इन कठिन समय के दौरान, क्विज स्कूलों और छात्रों के लिए ताजगी प्रदान करने वाली होगी। उन्होंने कहा, हमें विश्वास है कि नई शुरू की गई चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए युवा और जिज्ञासु रोमांचित होंगे। सुश्री नोहेरिया ने कहा कि देश भर के स्कूलों और छात्रों को लाभान्वित करने के लिए हमने इस स्कूल और स्टूडेंट चैम्पियनशिप क्विज को सभी के लिए सुलभ बनाया है। वे कहती हैं कि यह क्विज विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने के लिए एक पारदर्शी मंच प्रदान करेगी।
नामांकन लिंक – https://bit.ly/3q7Mmgo
पंजीकरण करने की अंतिम तिथि – 10 जनवरी, 2022


