- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
प्राइम वीडियो ने उम्मीद और जीत की कहानियों को बयां करने व दिल को छू लेने वाली एंथोलॉजी अनपॉज्ड: नया सफर का ट्रेलर लॉन्च किया
प्राइम वीडियो ने आज हिंदी एंथोलॉजी, अनपॉज्ड: नया सफर का रोचक ट्रेलर लॉन्च किया, जिसका 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में ग्लोबल प्रीमियर, 21 जनवरी, 2022 को होगा। 2020 में अनपॉज्ड के पहले संस्करण, को जबरदस्त रेस्पॉन्स मिलने के बाद, अमेजन ओरिजिनल एंथोलॉजी की अगली कड़ी में पांच हिंदी शॉर्ट फिल्में पेश की जाएंगी, जिनमें से हर एक विशिष्ट रूप से उन चुनौतियों को सामने रखती है, जिससे महामारी के दौरान हर किसी को निपटना पड़ा। इसके साथ ही यह हर किसी को सकारात्मक नजरिया अपनाने की बात कहते नए साल का स्वागत करता है।
ट्रेलर लिंक के लिए प्लेसहोल्डर –
साकिब सलीम, श्रेया धनवंतरी, नीना कुलकर्णी और प्रियांशु पेन्युली जैसे बेहतरीन कलाकारों के साथ, अनपॉज्ड: नया सफर एक हार्ट्ली रिमाइंडर है जो यह बताती है कि अंधेरी सुरंग के अंत में हमेशा रोशनी होती है। प्यार और सकारात्मकता से भरपूर, यह एंथोलॉजी हमें नए साल के आगाज़ के साथ नई शुरुआत करने की बात करता है।
– एंथोलॉजी में निम्न शॉर्ट फिल्में शामिल हैं –
• रुचिर अरुण निर्देशित तीन तिगाड़ा ; साकिब सलीम, आशीष वर्मा और सैम मोहन इसमें प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
• श्रेया धनवंतरी व प्रियांशु पेन्युली स्टारर द कपल; नूपुर अस्थाना ने इसका निर्देशन किया है।
• शिखा माकन के निर्देशन में बनी गोंद के लड्डू ; दर्शन राजेंद्रन, अक्षवीर सिंह सरन और नीना कुलकर्णी इसमें प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
• अयप्पा केएम निर्देशित वॉर रूम; गीतांजलि कुलकर्णी, रसिका अगाशे, पूर्णानंद वांदेकर और शरवरी देशपांडे लीड किरदारों में हैं।
• वैकुंठ जिसका निर्देशन नागराज मंजुले ने किया है; अर्जुन करचेंड हनुमंत भंडारी लीड रोल में हैं।
तीन तिगाड़ा के निदेशक रुचिर अरुण ने कहा, “अनपॉज्ड: नया सफर एंथोलॉजी, दिलचस्प कहानियों को लेकर आया है जिसमें जज्बातों का मेला है। इस एंथोलॉजी के हिस्से के रूप में अपनी फिल्म को प्रस्तुत करने को लेकर हम वास्तव में एक्साइटेड हैं। जारी कोरोना महामारी के बीच, जिसने हमें एक तूफान की तरह हिट किया है, तीन तिगाड़ा के साथ, हमारा प्रयास मानवीय भावनाओं के विभिन्न पक्षों को उजागर करना था। फिल्म की अनूठी कहानी को एक्टर्स ने पर्दे पर खूबसूरती से निभाया है और हमें उम्मीद है कि ये दर्शकों के बीच मजबूती से रेजोनेट होगी।
द कपल की निदेशक नुपुर अस्थाना ने कहा, “नौकरी से छंटनी महामारी के दौरान घटी कड़वी हकीकत रही जिसने दुनिया भर के प्रोफेशनल्स को बहुत बुरी तरह प्रभावित किया। इसके शिकार लोग अनिश्चितता की स्थिति में पहुंच गए और निराशा में डूब गए। कपल इस तरह के प्रोफेशनल सेटबैक की वजह से भावनात्मक उथल-पुथल और जटिलताओं को कैच करने की कोशिश है कि यह किस तरह से दो लोगों के बीच के व्यक्तिगत संबंधों को प्रभावित करती है जो उनकी रियलटीज को बदलती हैं। एंथोलॉजी के पहले संस्करण को दर्शकों ने बहुत पसंद किया, और हमें उम्मीद है कि अब अनपॉज्ड नया सफर को भी, निश्चित रूप से, ऐसा ही प्यार और सराहना मिलेगा।
गोंद के लड्डू की निदेशक शिखा माकन ने कहा, “महामारी ने हम सभी को किसी न किसी रूप में प्रभावित किया है। हम सब अपने से दूर रहने वाले अपने प्रियजनों की चिंता करते हैं और दूर से ही उनसे कनेक्ट करने और उनकी देखभाल करने के साधनों की तलाश में रहते हैं। कभी-कभी हम अजनबियों के साथ भी हमारा कनेक्शन बन जाता है। गोंद के लड्डू का आइडिया, ट्विस्ट के साथ ह्यूमन बॉन्ड्स के स्पेक्ट्रम को दर्शाना था। बेहतरीन कास्ट एंड क्रू के साथ इस फिल्म को शूट करना एक गजब का अनुभव रहा, जिन्होंने फिल्म में जान फूंक दी। यह बारीकी से बुनी गई एक अर्थपूर्ण स्टोरी है। हमें यकीन है कि कहानी भावनात्मक स्तर पर दर्शकों से कनेक्ट होगी। “
वॉर रूम के निदेशक, अयप्पा केएम ने कहा, “महामारी के दौरान फ्रंटलाइन वर्कर्स ने किस तरह प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना किया था, अनके जोखिम के बीच किस तरह हमारे लिए खड़े रहे, वॉर रूम उनकी कहानी को बयां करने की कोशिश है। यह एक दिलचस्प कहानी है जो दबाव में मानवीय भावनाओं के एक अलग पहलू को उजागर करती है। जितनी खूबसूरती से मेरी टीम ने इसको जीवंत किया है उसके लिए मैं पूरी टीम का आभारी हूं।”
वैकुंठ के निर्देशक, नागराज मंजुले ने कहा, “एंथोलॉजी, अनपॉज्ड: नया सफर अपनी प्रत्येक फिल्म के साथ जज्बातों की एक श्रृंखला पेश करती है, और वैकुंठ अप्रत्याशित रूप से निराशा व आशा के बीच एक अनूठे संतुलन के साथ इसे और भी समृद्ध करती है। एक टीम के रूप में कहानी को इस एंथोलॉजी के हिस्से के रूप में लाने के लिए विनम्र और सम्मानित महसूस कर हैं। हमें उम्मीद है कि दर्शकों इसे लंबे समय याद रखेंगे।”


