- डांसिंग स्टार पुष्कर जोग ‘हाय रे हाय’ में अपने स्वैग और हाई-वोल्टेज एनर्जी के साथ लौटे
- Dancing star pushkar jog is back with swag and high voltage energy in 'haye re haye' song
- एक्टिंग के बाद अब म्यूज़िक की दुनिया में शाज़ान पदमसी की एंट्री, डेब्यू सिंगल ‘रातां कालियां’ हुआ रिलीज़
- Shazahn Padamsee embarks on a new musical journey with debut single Raatan Kaaliyan - Song out now
- Producer Vishesh Bhatt Confirms Jannat 3! Will Sonal Chauhan to Reunite with Emraan Hashmi?
पंजाब नैशनल बैंक की सीनियर हॉकी टीम के कोच द्रोणाचार्य पुरस्कार 2020 से सम्मानित
नई दिल्ली. पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी), देश का दूसरा सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक अपनी सीनियर हॉकी टीम के कोच श्री रोमेश पठानिया को आज राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त, 2020) पर द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर गौरव का अनुभव कर रहा है।
माननीय राष्ट्रपति महोदय श्री राम नाथ कोविंद जी द्वारा श्री रोमेश पठानिया, जो पंजाब नैशनल बैंक की सीनियर हॉकी टीम के कोच भी हैं, को लाइफ चाईम एचीवमेंट के लिए प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार, 2020 से सम्मानित किया गया। हॉकी के लिए राष्ट्रीय स्तर की गवर्निंग निकाय ने भी रोमेश पठानिया को भारतीय हॉकी में योगदान के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी है।
श्री पठानिया के प्रशिक्षण में पीएनबी हॉकी टीम ने अनेकों टूर्नामेंट जीते हैं, जिनमें से टीम हाल ही में 12वीं महाराजा रनजीत सिंह हॉकी टूर्नामेंट में टीम विजयी हुई और 93वीं एमसीसी मुर्गप्पा गोल्ड कप में टीम रनर अप विजेता रही।
रोमेश पठानिया ने भारतीय हॉकी टीम को तीस वर्षों तक प्रेरित व पल्लवित किया और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए। इनकी वर्षों की मेहनत एवं समर्पण को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने इन्हंी द्रोणाचार्य पुरस्कार (लाइफटाईम) से सम्मानित किया है।
द्रोणाचार्य पुरस्कार भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने वाले भारतीय कोचों को सम्मान प्रदान करने के लिए प्रदान किया जाता है।


