- पार्वती से पू तक, नायरा एम. बनर्जी ने तय किया लंबा सफर: हर किरदार के साथ खुद को नए सिरे से गढ़ रही हैं अभिनेत्री
- From Parvati to Poo, Nyrraa M Banerji Has Come a Long Way: The Actress Continues to Reinvent Herself with Every Role
- Shakti Pumps Unveils 620 Wp Shakti On Roof Solar Modules at REI Expo 2026, Strengthens Integrated Clean Energy Portfolio
- Janhavi is young, but she is far from naïve. Where does she get the confidence to question people and established systems?
- Aditi Rao Hydari meets her comic side in Parivarik ManuRanjan
रिजेक्शन करते हैं भविष्य के लिए तैयार: डेजी शाह
डिज़ाईन फेस्टिवल : सीजऩ 2 इंदौर में फैशन और इंटीरियर डिज़ाईन का उत्सव
इंदौर. हर क्षेत्र की अपनी एक प्रक्रिया होती है और उसमें उतार-चढ़ाव भी आते हैं. फिल्मों का भी ऐसा ही है. लेकिन अगर आपने उतार का स्वीकार कर लिया तो हार जाओगे और आगे नहीं बढ़ पाओगे. रिजेक्शन हमें भविष्य के लिए तैयार करते हैं. उससे सीखो अपने आप हावी मत होने दो.
यह कहना है अभिनेत्री डेजी शाह का. वे मंगलवार को डिजाइन फेस्टिवल में शिरकत करने आई थी. यहां उन्होंने डिजाइनिंग के स्टूडेंट्स की रचनात्मता को देखा. इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा भी की. चर्चा में उन्होंने बताया कि पहले के जमाने में स्टूडेंट्स के अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए इस तरह के मंच नहीं मिलते थे. लेकिन आज के स्टूडेंट्स के लिए मौके मिल रहे हैं जिससे उन्हें पहचान भी मिल रही है.
उन्होंने बताया कि मैं पहले भी इंदौर आ चुकी हूं. एक बार तो प्रकाश झा की फिल्म में असिस्टेंट के तौर पर आई थी. मुझे इंदौर की ग्रीनरी बहुत पसंद आई. यही कारण है कि इंदौर ने अब स्वच्छता में भी हैट्रिक लगा दी है.
डांस एक्टिंग का ही हिस्सा
डेजी ने बताया कि मैं कभी एक्ट्रेस बनना ही नहीं चाहती थी. मुझे एयर होस्टेस बनना था. मुझे डांस करना अच्छा लगता था तो वह करती थी. मैं कोरियोग्राफी में भी थी लेकिन मेरा वहां मन नहीं लगा क्योंकि डांस और कोरियोग्राफी पर एक साथ फोकस नहीं कर पाती थी. इसलिए डांस किया और फिर एक्टिंग का भी मौका मिल गया. उन्होंने आगे कहा कि मुझे डांस और एक्टिंग में कोई फर्क नजर नहीं आता. डांस भी एक्टिंग का ही हिस्सा है क्योंकि डांस में भी एक्सप्रेशन देना होते हैं. आजकल तो वैसे महिला केंद्रित फिल्में बन रहीं है लेकिन पहले तो एक्ट्रेस को डांस के लिए ही फिल्मों में रखा जाता था. उन्होंने आग कहा कि मुझे भविष्य में कभी मौका मिला तो मधुबाला की स्टोरी पर फिल्म करना चाहूंगी.
चयनित विद्यार्थी को मिलेगी डायरेक्ट एंट्री
बुधवर लैक्मे फैशन वीक विंटर/फेस्टिव 2019 में प्रदर्शन करने के लिए डिज़ाईन स्टूडेंट्स के चयन के लिए डिज़ाईन इंस्टीट्यूट्स और आईएनआईएफडी द्वारा होटल मैरियट में डिज़ाईन फेस्टिवल: सीजऩ 2 का आयोजन किया. गया. इस फेस्टिवल ने एक टॉक शो के साथ खास रूप से क्योरेटेड नॉलेज सीरीज़ का प्रदर्शन किया, जिसके बाद उभरते हुए आईएनआईएफडी फैशन डिज़ाईनर्स और इंटीरियर डिज़ाईनर्स द्वारा डिज़ाईन का प्रेजेंटेशन हुआ. यह प्रदर्शन लैक्मे फैशन वीक में उनकी प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए डायरेक्ट एंट्री में चयन के लिए किया गया था. फैशन डिज़ाईन के चयनित विद्यार्थियों को लैक्मे फैशन वीक के दौरान आईएनआईएफडी लॉन्चपैड में प्रदर्शन का एक्सक्लूसिव अवसर मिलेगा और इंटीरियर डिज़ाईन के चयनित विद्यार्थियों को लैक्मे फैशन वीक में 5 डिज़ाईनर शो के डिज़ाईन सेट का मौका मिलेगा.
टॉक शो में बताए अनुभव
डिज़ाईन प्रेजेंटेशन में सेलिब्रिटी ज्यूरी अभिनेत्री डेज़ी शाह ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता देखा. इस क्योरेटेड टॉक शो के लिए सर्वोच्च पैनलिस्ट्स ने अपने अनुभव बताए. इनमें मशहूर फैशन डिज़ाईनर अल्पना मित्तल, इंटीरियर डिज़ाईनर लिपिका सुड, आईएमजी रिलायंस हेड ऑफ फैशन जसप्रीत चंडोक और ‘द वॉईस ऑफ फैशन की एडिटर शेफाली वसुदेव हैं. इस कार्यक्रम की मेजबानी बॉलिवुड अभिनेता और डेली सोप्स के हीरो, मॉडल, अमन वर्मा ने की।


