- पार्वती से पू तक, नायरा एम. बनर्जी ने तय किया लंबा सफर: हर किरदार के साथ खुद को नए सिरे से गढ़ रही हैं अभिनेत्री
- From Parvati to Poo, Nyrraa M Banerji Has Come a Long Way: The Actress Continues to Reinvent Herself with Every Role
- Shakti Pumps Unveils 620 Wp Shakti On Roof Solar Modules at REI Expo 2026, Strengthens Integrated Clean Energy Portfolio
- Janhavi is young, but she is far from naïve. Where does she get the confidence to question people and established systems?
- Aditi Rao Hydari meets her comic side in Parivarik ManuRanjan
बबीता फोगाट, नीलघोष, चंद्रो तोमर और संग्राम सिंह जैसे दिग्गजों के साथ रोपोसो कर रहा है ‘प्राइड ऑफ इंडिया’ प्रोग्राम की शुरुआत
रोपोसो ने अर्जुन अवॉर्डी पहलवान बबीता फोगाट, रॉबिन हुड आर्मी के फाउंडर नीलघोष, ‘शूटरदादी’ चंद्रो तोमर और पहलवान संग्राम सिंह जैसे दिग्गजों के साथ मिलकर ‘प्राइड ऑफ इंडिया’ कार्यक्रम की शुरुआत की है। रोपोसो के इस कार्यक्रम के जरिए ये दिग्गज देश की छिपी प्रतिभाओं को प्रेरित करने का काम करेंगे।
भारत देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। कई भारतीयों ने अपने अंदर के हुनर को तराशकर खुद को पहचान दी है और कई अपने अंदर की प्रतिभा तलाश रहे हैं। रोपोसो का मानना है कि हममें से हर एक के पास एक जन्मजात प्रतिभा होती है, जिसे थोड़ी प्रेरणा और चमकने के लिए एक मंच की आवश्यकता है।

रोपोसो ने ‘प्राइड ऑफ इंडिया’ कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्र मंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीत चुकी महिला पहलवान बबीता फोगाट, 88 साल की दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला शार्पशूटर चंद्रो तोमर उर्फ शूटरदादी, पहलवान और मॉडल संग्राम सिंह और 30 मिलियन जरूरतमंद नागरिकों को खाना खिलाने के मिशन में जुटी रॉबिनहुड आर्मी के प्रमुख नीलघोष के साथ की।

इस मौके पर चंद्रो तोमर ने कहा, “जैसे उम्र का मेरी उपलब्धियों से कोई लेना-देना नहीं है, वैसे ही रोपोसो एक सर्वव्यापी मंच है, जो प्रतिभाओं में अंतर नहीं करता है। मुझे एक ऐसे प्लेटफॉर्म पर योगदान करने में खुशी हो रही है, जो किसी की प्रतिभा को अनलॉक करने के मिशन पर है।”
बता दें, ‘प्राइड ऑफ इंडिया’ प्रोग्राम के हर मेंटर का रोपोसो प्रोफाइल होगा, जो शॉर्ट वीडियोज के जरिए अपने अनुभव और जिंदगी के सबक साझा करेंगे और छिपी प्रतिभाओं को उनके अंदर के हुनर को पहचानने के लिए प्रेरित करेंगे।
इस सीरीज में आप सुनेंगे:
• चंद्रो तोमर जिंदगी के सबक और लक्ष्य के प्रति दृढ़ता और समर्पण पर विचार साझा करेंगी [click here] https://www.roposo.com/story/english-chandrotomar-shooterdadi–f4ca2996-fb60-4f64-bef3-d363045b6a55
• सेहत पर संग्राम सिंह के सुझाव [click here]

https://www.roposo.com/story/auto-original-english-hindi–6e1965d2-2244-49ee-bc71-8c77e935b8e1
• जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने पर नीलघोष के विचार [click here]
• आत्मरक्षा तकनीकों पर बबीता फोगाट के टिप्स [जल्द ही जारी]
रोपोसो का मालिकाना हक रखने वाली ग्लांस के सीएमओ बिकाश चौधरी ने कहा, “देश के सबसे बड़े #मेड इन इंडिया सोशल वीडियो प्लेटफॉर्म के रूप में हम पर भारतीय संस्कृति और संस्कारों को ध्यान में रखकर एक बेहतर मंच बनाने की बड़ी जिम्मेदारी है।”
उन्होंने कहा “रोपोसो ‘प्राइड ऑफ इंडिया’ कार्यक्रम के जरिए, हम उन भारतीयों से जुड़ने की उम्मीद करते हैं जिन्होंने देश को गौरवान्वित किया है। साथ ही लाखों भारतीयों को प्रेरित कर उनकी पूर्णक्षमता का एहसास करा कर राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया है।”
रॉबिनहुड आर्मी के फाउंडर नीलघोष ने कहा, “मैं वास्तव में इस मंच को प्रदान करने के लिए रोपोसो टीम का आभारी हूं। ‘प्राइड’ वाकई में रॉबिनहुड आर्मी के हर एक रॉबिन से जुड़ा हुआ है। हमने पिछले वर्षों में रोपोसो के साथ प्रभावशाली कैंपेन किए हैं। ऐसे में यह उस टीम के लिए और भी विशेष हो जाता है, जो सीधे तौर पर सबको साथ लेकर एक बेहतर समाज के निर्माण की परवाह करता है।”
चंद्रो तोमर, नीलघोष और संग्राम सिंह रोपोसो पर सक्रिय हैं। इन्होंने एक दिन के भीतर 25 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स जुटाए हैं। बबीता फोगाट आने वाले दिनों में अपना पहला संदेश साझा करेंगी।


