- MIT-WPU के शोधकर्ताओं ने सोलर थर्मल बैटरी विकसित की; सूर्यास्त के बाद भी गर्म पानी रहेगा उपलब्ध
- सुरक्षित रहें: रोज़मर्रा के लेन-देन में अपनाएं सुरक्षित भुगतान आदतें
- मध्यप्रदेश में धूमधाम से मनाई गई छत्रपति शाहूजी महाराज की 152वीं जयंती, सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का लिया संकल्प
- Welcome To The Jungle Emerges as the Biggest Stress Buster of 2026, Wins Hearts as a Complete Family Entertainer
- सोनल चौहान ने मिर्जापुर: द मूवी की दुनिया में रखे कदम; उनका दिलचस्प नया लुक देख फैंस हुए एक्साइटेड
होली के जश्न के लिये उत्साहित हैं संगीता घोष
स्टारप्लस का नया शो ‘दिव्य दृष्टि’ अपने अद्भुत कंटेंट से दर्शकों को बांधे हुए है। दर्शकों को यह देखने का बेसब्री से इंतजार है कि इसके आगामी एपिसोड्स में दिव्या व दृष्टि के जीवन में कौन-सा चौंकाने वाला टि्वस्ट आने वाला है।
संगीता घोष इस शो में एक दुष्ट पिशाचनी की भूमिका निभा रही है। चूंकि, होली आने ही वाली है, ऐसे में लोग अपने दोस्तों, परिवार वालों और करीबियों के साथ इसे मनाने के लिये काफी उत्साहित हैं। लेकिन वे कलाकार ही हैं जोकि शूटिंग की वजह से या फिर अपने किसी अन्य प्रोफेशनल कमिटमेंट की वजह से इसे मना नहीं पायेंगे।
लेकिन जब संगीता घोष से होली के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘मैं खुशियों भरे इस त्यौहार के लिये वाकई बेहद उत्साहित हूं, जोकि व्यस्त जिंदगी के बावजूद रंगों के साथ खेलने के लिये सबको एक साथ लेकर आता है, ठंडाई की ठंडक गर्मी भगाती है और आपके रिश्तेदारों तथा दोस्तों को करीब लाती है।
मुझे अपने परिवारवालों के साथ मस्तीभरे शॉर्ट ब्रेक का वाकई बेसब्री से इंतजार है। मैं हर किसी को मस्तीभरे, जोश से भरपूर और सुरक्षित होली की शुभकामनाएं देती हूं। रंगों के साथ दिल से होली खेलो!’’


