- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सीरत कपूर ने हमें दिलाई 80 के दशक की याद, दिया अपना स्टाइल टच, एथनिक एम्बेलिश्ड केप, क्रॉप टॉप और ड्रेप्ड साड़ी में लगी हुस्न परी, 1 लाख रुपये की ऑउटफिट पहन जीता लोगों का दिल
सीरत कपूर टॉलीवुड इंडस्ट्री की उन शीर्ष अभिनेत्रियों में से एक हैं जो अपने शानदार अभिनय और बेहतरीन फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। सीरत कपूर ने एक बार फिर अपने फैंस और फैशन प्रेमियों को टॉलीवुड के सबसे बड़े अवार्ड शो, सिमा अवार्ड्स में अपने अद्भुत लुक से मन्त्रमुग्घ कर दिया। सीरत द्वारा पहना गया आउटफिट निश्चित रूप से प्रेरणादायक है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस आउटफिट की कीमत आपको हैरान कर देगी?
सीरत ने दर्शकों को आसानी से मंत्रमुग्ध कर दिया, यह साबित करते हुए कि वह क्यों एक सच्ची स्टाइल आइकन मानी जाती हैं। उनका लुक केवल एक आउटफिट नहीं था, बल्कि पारंपरिक और आधुनिक ग्लैमर का एक अनोखा संगम था। सीरत ने ऑफ-व्हाइट-फॉन रंग की साड़ी पहनी, जिसे मशहूर डिजाइनर अंजू जैन ने बनाया था। इस साड़ी के साथ उन्होंने एम्बेलिश्ड केप, क्रॉप टॉप और ड्रेप्ड साड़ी सेट पहना, जिसमें बारीक और आकर्षक सीक्वेंस डिज़ाइन था, जो उनके लुक में गहराई और अद्वितीयता जोड़ रहा था। इस डिजाइनर आउटफिट की कीमत 54,000 रुपये से अधिक थी।
सीरत कपूर ने अपने ग्लैमरस आउटफिट के साथ बोल्ड और आकर्षक मेकअप किया था। उनकी आँखें इस लुक का केंद्र बिंदु थीं, जिनमें स्मोकी आईशैडो और शिमर, जिससे उनकी नजरें और भी तीव्र और आकर्षक दिख रही थीं। इसके साथ उन्होंने न्यूड लिप ग्लॉस लगाया, जो उनकी साड़ी के साथ सुंदरता से मेल खाता था। उनकी हेयरस्टाइल भी काबिले तारीफ थी, जिसमें उन्होंने ढीली कर्ल और साइड बैंग्स के साथ एक मैसी हाफ पोनी बनाई थी।
https://www.instagram.com/p/DAQQG6MO12t/?img_index=1
सीरत कपूर ने अपनी साड़ी के साथ ₹18,000 की पारंपरिक एड़ी की सैंडल चुनी, जिसमें बारीक कढ़ाई और मोतियों का शानदार काम किया गया था। ब्लॉक हील डिजाइन के साथ, ये सैंडल न केवल स्टाइलिश थीं, बल्कि आरामदायक भी थीं। सैंडल की सिल्वर फिनिश ने उनके पूरे लुक में एक शानदार स्पर्श जोड़ा, जो किसी भी पारंपरिक अवसर के लिए एकदम सही विकल्प था।
उनके लुक को सुंदर आधुनिक गहनों और एक्सेसरीज से पूरा किया गया, जिसकी कीमत ₹30,000 थी। उन्होंने मोती और चमकदार पत्थरों से सजी शानदार बालियाँ पहनीं, साथ ही अंगूठियां और कंगन भी पहने। गहनों की सिल्वर टच ने पूरे लुक को और भी खूबसूरत बना दिया और इस पूरे लुक को मशहूर फैशन
सीरत कपूर के इस पूरे लुक की कीमत लगभग 1 लाख रुपये थी। हम इस रकम से एक आईफोन खरीद सकते हैं, लेकिन हम पूरे विश्वास के साथ कह सकते हैं कि उन्होंने इस लुक को बखूबी निभाया और यह कीमत वाकई इसके लायक थी! उनका यह आउटफिट यंग गर्ल्स के लिए एक प्रेरणा है जो फैशनेबल दिखने के साथ-साथ अपने अनोखे टच को भी जोड़ना चाहती हैं। सीरत कपूर का यह देसी लुक पुरानी स्टाइल की खूबसूरती और आधुनिकता के मिश्रण का एक बेहतरीन उदाहरण है!
https://www.instagram.com/p/DABaJkIMrZ1
हर एक पीस, चाहे वह साड़ी की बारीक डिजाइन हो या गहनों की नाज़ुक डिटेल्स, सब कुछ बड़े सलीके से चुना गया था। उनके स्टाइल ने न सिर्फ उनकी शान को दिखाया, बल्कि यह भी साबित किया कि वह क्लासिक और हाई-एंड लुक को कितनी आसानी से और आत्मविश्वास के साथ कैरी कर सकती हैं।


