- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
‘सलाम-ए-इश्क‘ में सेहबान अज़ीम ने चोट के बावजूद मंच पर मचाई धूम!
दो घंटे के इस स्पेशल एपिसोड में टीवी जगत के सबसे बड़े सितारे साथ मिलकर करेंगे दर्शकों का मनोरंजन, 29 फरवरी और 1 मार्च को सिर्फ ज़ी टीवी पर
ये साल का वो समय है जब सभी के दिलों में प्यार उमड़ रहा है और हमेशा की तरह ज़ी टीवी भी अपने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ मिलकर ज़ी टीवी अपने दर्शकों के लिए दो घंटे का स्पेशल शो – सलाम-ए-इश्क लेकर आया है! अनेक पॉपुलर एक्टर्स के अलावा सलाम-ए-इश्क के इस स्पेशल एपिसोड में ढेर सारी मस्ती, हंसी-मजाक और रोमांस होगा।
साथ ही शबीर अहलुवालिया, श्रीति झा, सेहबान अज़ीम, कृष्णा पॉल, मुग्धा चाफेकर, नैना सिंह, मधुरिमा तुली, विशाल आदित्य सिंह, अदनान खान, तुनिशा शर्मा, प्रिंस नरुला और युविका चैधरी जैसे लोकप्रिय कलाकारों की जोरदार परफॉर्मेंस भी देखने को मिलेगी। जहां सभी सेलेब्रिटीज ने जबर्दस्त परफॉर्मेंस दी वहीं सेहबान अज़ीम के समर्पण ने हमारा दिल चुरा लिया।
सेहबान अज़ीम और रीम शेख ज़ी टीवी के ‘तुझसे है राब्ता‘ में लीड रोल निभा रहे हैं और इस वीकेंड सलाम-ए-इश्क में अपनी पावर-पैक्ड परफॉर्मेंस से मंच पर धूम मचाने को तैयार हंै। इन दोनों ने ‘याद पिया की आने लगी‘, ‘यार बिना चैन कहां रे‘, ‘बाला बाला‘ और ‘सौदा खरा खरा‘ जैसे गानों पर अपने शानदार डांस मूव्स और जोरदार केमिस्ट्री दिखाई। लेकिन हमें यह जानकर बड़ी हैरत हुई कि सेहबान ने अपनी चोट के बावजूद ये सभी मुश्किल डांस स्टेप्स किए।
यह एक्टर अपने शो ‘तुझसे है राब्ता‘ की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे, लेकिन इस चोट को उन्होंने अपने डांस के बीच नहीं आने दिया। चोट के बावजूद उन्होंने पूरी सहजता और कुशलता के साथ कुछ चुनौतीपूर्ण मूव्स और लिफ्ट्स कर दिखाए।
सेहबान बताते हैं, ‘‘मैं ज़ी टीवी के सलाम-ए-इश्क का हिस्सा बनकर वाकई बहुत खुश हूं। मैं यह जरूर कहूंगा कि यह पूरा डांस सीक्वेंस चुनौती भरा था, लेकिन मुझे डांस करना बहुत अच्छा लगता है। इस चोट ने एक डांसर के रूप में मेरी परीक्षा भी ली। मैं उम्मीद करता हूं कि दर्शक भी उसी तरह मेरी परफॉर्मेंस को पसंद करेंगे जिस तरह मुझे इसे करने में मजा आया।‘‘
29 फरवरी और 1 मार्च को प्यार, रोमांस और एंटरटेनमेंट से भरी इस रात में दर्शक यकीनन अपनी सीट पर जमे रहेंगे। इस स्पेशल सलाम-ए-इश्क एपिसोड में दर्शकों के लिए ढेर सारे सरप्राइज भी होंगे। कुमकुम भाग्य की जोड़ी – अभि (शबीर अहलुवालिया) और प्रज्ञा (श्रीति झा) की डांस परफॉर्मेंस के साथ-साथ सारेगामापा लिटिल चैंप्स के पिछले सीजन की विजेता सुगंधा दाते भी एक सुरमयी परफॉर्मेंस देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देंगी।


