- Riteish Deshmukh takes a leap into Telugu cinema with Ram Pothineni’s RAPO23
- From Ananya Panday to Kashika Kapoor to Janhvi Kapoor - 5 OG Bollywood Beauties Who Will Give You the Perfect Garba Looks You Need This Navratri
- From Reena Malhotra to Kamalpreet Dhanoa: 25 Years of Dia Mirza and Her Evolution as an Actor
- Who is Pragati Srivastava? The Fresh Face Set for a Promising Bollywood Debut with Aanand L Rai’s Nakhrewaalii
- Mia by Tanishq Launches "Lightscapes": A Jewellery Collection Inspired by the Magic of Festive Lights
शाओमी ने रेडमी नोट 6 प्रो को इंदौर में लॉन्च किया
शाओमी ने इंदौर में अपनी पकड़ बरक़रार रखी, ऑफ़लाईन स्मार्टफोन बाजार में नं. 1 स्मार्टफोन ब्रांड
इंदौर. भारत के नं. 1 स्मार्टफोन ब्रांड और नं. 1 स्मार्ट टीवी ब्रांड, शाओमी ने हाल ही में पेश किए गए रेडमी नोट 6 प्रो और एमआई एलईडी स्मार्ट टीवी प्रो सीरीज़ को इंदौर में लॉन्च किया। इसके साथ ही ब्रांड के हाल ही में लॉन्च किए गए एमआई बैंड 3, एमआई एयर प्योरिफायर 2एस, एमआई होम सिक्योरिटी कैमरा 360 डिग्री और एमआई लगेज का प्रदर्शन भी यहां किया गया। ये सभी उत्पाद पूरे भारत में काफी लोकप्रिय हुए हैं।
2017 में स्मार्टफोन ऑफलाईन सेक्टर में प्रवेश करने के बाद, शाओमी इंदौर के ऑफलाईन बाजार में बहुत सफल रहा है। यह 6 महीनों से लगातार नं. 1 स्मार्टफोन ब्रांड बना हुआ है। क्यू 3, 2018 के दौरान इंदौर में शाओमी ब्रांड के पास 34.9 प्रतिशत की बाजार में हिस्सेदारी है। सितंबर, 2018 की लेटेस्ट जीएफके ऑफलाईन मार्केट रिपोर्ट के अनुसार ब्रांड के पास 30.3 प्रतिशत की बाजार में हिस्सेदारी है।
रेडमी नोट 6 प्रो में कंपनी का प्रथम क्वाड-कैमरा सेटअप है। इसमें दो दिन की बैटरी है, जिसके लिए रेडमी के स्मार्टफोन मशहूर हैं। पहली बार रेडमी इस सेगमेंट में एआई-पॉवर्ड क्वाडकोर कैमरा पेश कर रहा है।
रेडमी नोट 6 प्रो रेडमी नोट 5 प्रो का अनुवर्ती है, जो जुलाई, 2018 में कैनालिस की रिपोर्ट के अनुसार भारत में नंबर 1 ड्युअल कैमरा स्मार्टफोन था। रेडमी नोट 6 प्रो की विशेष ब्लैक फ्राईडे सेल के दौरान लॉन्च के एक ही दिन के अंदर 600,000 से अधिक डिवाईसेस बिक गईं। रेडमी नोट 5 सीरीज़ ने फरवरी, 2018 में अपने लॉन्च के 4 महीनों में 5 मिलियन यूनिट्स की सेल्स पूरी कर ली।
अनुज शर्मा, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, शाओमी इंडिया ने इस अवसर पर कहा, ‘‘हम शहर में सभी एमआई फैंस को उनके निरंतर सहयोग तथा शाओमी की सफलता में उनके योगदान के लिए धन्यवाद देते हैं। हमें इंदौर से बहुत प्यार मिला है और यह ब्रांड भारत में अपनी ऑफलाईन बिक्री प्रारंभ करने के बाद ऑफलाईन बाजार में शहर में सबसे आगे है। हम इस शहर में शाओमी के उत्पादों की लोकप्रियता देखते हुए यहां पर अपने विस्तार पर केंद्रित रहेंगे तथा इंदौर के ग्राहकों को किफायती मूल्यों में सर्वाधिक इनोवेटिव टेक्नोलॉजी प्रदान करेंगे।’’
रेडमी नोट 6 में क्वालकोम स्नैपड्रैगन 636 ऑक्टाकोर प्रोसेसर है तथा क्वालकोम क्विकचार्ज 3.0 के साथ 4000 एमएएच की दो दिन चलने वाली बैटरी है। सेल्फी के बेहतरीन अनुभव के लिए रेडमी नोट 6 प्रो में फ्रंट में 20 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल का एआई ड्युअल कैमरा है। रियर में 1.4 माईक्रोमीटर पिक्सल के साथ 12 मेगापिक्सल + 5 मेगापिक्सल का एआई ड्युअल कैमरा कम प्रकाश में भी बहुत साफ और स्पश्ट पिक्चर्स प्रदान करता है।
फ्रंट और रियर में शाओमी के नए एआई पोर्ट्रेट मोड 2.0 द्वारा सपोर्टेड पोर्ट्रेट मोड के साथ रेडमी नोट 6 प्रो एक उत्तम क्वाड-कैमरा स्मार्टफोन है। इसमें 19:9 के एस्पैक्ट अनुपात के साथ 6.26‘‘ की एफएचडी + आईपीएस डिस्प्ले है तथा 500 निट की अधिकतम ब्राईटनेस बहुत खूबसूरत विज़्युअल्स प्रदान करता है। इसके अलावा इसमें ड्युअल वोल्टे सपोर्ट द्वारा आपको बेहतरीन कनेक्टिविटी मिलती है।
ब्लैक, रोज़ गोल्ड, ब्लू और रेड कलर्स में उपलब्ध रेडमी नोट 6 प्रो के 4 जीबी + 64 जीबी वैरिएंट का मूल्य 13,999 रु. और 6 जीबी + 64 जीबी के वैरिएंट का मूल्य 15,999 रु. है। यह उत्पाद शहर के ऑफलाईन बाजार में अगले सप्ताह से मिलने लगेगा।
एमआई एलईडी टीवी प्रो सीरीज
स्मार्टफोन की श्रेणी में मजबूत स्थिति हासिल करने के बाद शाओमी देश में अपने ईकोसिस्टम पोर्टफोलियो को मजबूत करने पर केंद्रित है। इस ब्रांड ने एमआई एलईडी स्मार्ट टीवी प्रो की नई श्रृंखला का प्रदर्शन किया, जिसमें एमआई एलईडी टीवी 4 प्रो (55’), एमआई एलईडी टीवी 4ए प्रो (49’) और एमआई एलईडी टीवी 4सी प्रो (32’) शामिल हैं। इन तीनों एमआई टीवी में एन्ड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित पैचवॉल का नया एवं रिफाईंड वर्ज़न है।
एमआई एलईडी स्मार्ट टीवी प्रो सीरीज़ एमआई एलईडी स्मार्ट टीवी सीरीज़ की अनुवर्ती है, जो अत्यधिक लोकप्रिय हुई। इसके लॉन्च के केवल नौ महीनों में इस टीवी की 1 मिलियन से अधिक यूनिटें बिक गईं। आईडीसी की 2018 की दूसरी तिमाही की रिपोर्ट के अनुसार इससे शाओमी को नं. 1 स्मार्ट टीवी ब्रांड बनने में मदद मिली।
(एमआई एलईडी टीवी 4ए प्रो (49) और एमआई एलईडी टीवी 4सी प्रो (32) का मूल्य क्रमषः 29,999 रु. और 14,999 रु. है तथा एमआई एलईडी टीवी 4 प्रो (55) का मूल्य 49,999 रु. है)
एमआई ईकोसिस्टम उत्पाद
इसके अलावा शाओमी ने अनेक ईकोसिस्टम एवं लाईफस्टाईल उत्पादों का प्रदर्शन किया, जिनमें एमआई बैंड 2 सीरीज़ का उत्तरवर्ती, एमआई बैंड 3 शामिल है। 2018 की दूसरी तिमाही के लिए आईडीसी की रिपोर्ट के अनुसार शाओमी का एमआई बैंड 2 देश में नं. 1 फिटनेस वियरेबल ब्रांड था, जिसके पास बाजार का 46 प्रतिशत अंश था। कंपनी ने एमआई एयर प्योरिफायर 2एस की घोशणा की, जिसमें क्रिस्प ओलेड डिस्प्ले के साथ 360 डिग्री टॉवर डिज़ाईन है।
स्मार्ट लिविंग की श्रेणी में शाओमी ने एमआई होम सिक्योरिटी कैमरा 360 डिग्री 1080 पी पेश किया, जो नाईट विज़न, इंटेलिजेंट मोशन डिटेक्षन और रियल टाईम टू-वे टॉक वाला होम सर्विएलेंस कैमरा है। इसके द्वारा ग्राहक रियल टाईम में अपने घर की निगरानी कर सकते हैं। यह ब्रांड ऑल-न्यू एमआई लगेज़ (20/24) भी प्रमोट कर रहा है। यह श्रेणी भी शाओमी भारत में पहली बार पेश कर रहा है। यह पॉलिकार्बोनेट मटेरियल से बना है, जो एमआई को अत्यधिक लचीला लगेज़ बनाता है। इसमें खास डिज़ाईन वाला टीएसए-अनुमोदित कॉम्बिनेशन लॉक है, इसलिए यह लगेज़ अत्यधिक सुरक्षित है।
ये ईकोसिस्टम उत्पाद ऑनलाईन निम्नलिखित मूल्यों में उपलब्ध हैं:
Mi Band 3 – INR 1,999
Mi Air Purifier 2S – INR 8,999
Mi Home Security Camera 360°1080p – INR 2,699
Mi Luggage 20 – INR 2,999
Mi Luggage 24 – INR 4,299


