- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
महालक्ष्मी नगर में गरबा नृत्य के साथ सामाजिक संदेश
क्षेत्र के रहवासियों का अनुकरणीय आयोजन
इंदौर। महालक्ष्मी नगर कालोनी में सोशल ग्रुप की मेजबानी में चल रहे रासरंग गरबा महोत्सव में अनेक सामाजिक संदेश भी दिए जा रहे हैं। श्रद्धा, भक्ति और उमंग के बीच गत पांच वर्षों से चली आ रही परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बीती रात महिला सशक्तिकरण पर आधारित ‘ए वैल्यू ऑफ गर्ल्स’, राजस्थानी घूमर एवं देवी आराधना के अन्य पारंपारिक गरबों के माध्यम से सैकड़ों रहवासियों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

महालक्ष्मी नगर सोशल ग्रुप, सुंदरकांड परिवार एवं महालक्ष्मी नगर महिला भजन मंडल के तत्वावधान में गत 10 अक्टूबर से चल रहे इस महोत्सव में हर दिन बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, दहेज उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण और व्यसनमुक्त समाज जैसे विषयों पर सामाजिक संदेश भी दिए जा रहे हैं। बीती रात महिला सशक्तिकरण पर आधारित डांस और राजस्थान के घूमर नृत्य का गरबा आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा।
इस अवसर पर सोशल ग्रुप के हेमंत शर्मा, विनोद दुबे, विशाल सक्सेना, रविश सिन्हा, ऋतुपर्ण निमोड़कर, राजेंद्र गट्टानी, सुशील निगम आदि ने सभी रहवासियों की अगवानी की। पूर्वी क्षेत्र में नवरात्रि के दौरान यह सबसे बड़ा सार्वजनिक आयोजन धूमधाम से चल रहा है। महालक्ष्मी नगर के किब्स हॉस्पिटल के पीछे आर सेक्टर में चल रहे इस महोत्सव में दिनों दिन रहवासियों की भागीदारी बढ़ती जा रही है।
सादगीपूर्ण एवं पारिवारिक वातावरण में चल रहे इस महोत्सव में आने वाले तीन दिनों में इसी तर्ज पर प्रेरक और अनेकता में एकता के संदेश देने वाले आयोजन होंगे।


