- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सोमानी सेरामिक्स ने बाॅलीवुड हीरो सलमान खान को ब्रांड एंबेसडर बनाया
नई दिल्लीः सोमानी सेरामिक्स लिमिटेड ने सुपरस्टार सलमान खान को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। सोमानी सेरामिक्स, एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जानी मानी कंपनी है, जो सेरामिक्स और संबद्ध उत्पादों के क्षेत्र में माहिर है और डिजाइन और इनोवेशन में अग्रणी होने के लिए जाना जाती है। कंपनी ने सलमान खान को अपने साथ जोड़ते हुए अपनी इमेज को और मजबूत किया है।
पूरे भारत में मजबूत वितरण नेटवर्क के साथ, कंपनी आक्रामक विस्तार मोड पर है और सलमान के साथ जल्द ही एक ब्रांड विज्ञापन अभियान शुरू करेगी।
सलमान के साथ नया ब्रांड अभियान सोमानी की टैग लाइन “ज़मीन से जुड़े“ के साथ शुरू होगा। इसके अलावा, सलमान का व्यक्तित्व, ब्रांड अभियान के सार को “चाहे आप कितना भी ऊंचा या कितना भी सफल हो, आपको हमेशा जमीन से जुड़े रहना चाहिए, को प्रभावी तौर पर ग्राहकों तक पहुंचाएगा।”
कम्पलीट डेकोर साॅल्यूशंस प्रदान करने में अग्रणी सोमानी सेरामिक्स सलमान खान के साथ हर स्तर पर ब्रांड अभियान चलाएंगी, जिसमें आउटडोर अभियान, टीवीसी, सोशल मीडिया अभियान और अन्य बहुत कुछ शामिल होगा।
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ इस नई सहभागिता पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री अभिषेक सोमानी, एमडी, सोमानी सेरामिक्स ने कहा कि “सोमानी ने ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए एक विश्वसनीय कंपनी के रूप में खुद को स्थापित किया है।
कंपनी ग्राहकों की बदलती पसंद के अनुसार अपने उत्पादों को विकसित करते हुए तेजी से लगातार तरक्की कर रही है। सोमानी अपने उपभोक्ताओं को समझती है, और बदले में, इसके ग्राहक, भारत में सर्वश्रेष्ठ टाइल्स, सैनिटरीवेयर और बाथ फिटिंग उत्पादों के लिए सोमानी पर भरोसा करते हैं।
सोमानी सेरामिक्स और सलमान खान, दोनों ने अपने अपने कार्यक्षेत्र में अपने आप को शिखर पर स्थापित किया है। सोमानी के पास लगातार बढ़ता उपभोक्ता आधार है, जबकि सलमान एक लोकप्रिय और सम्मानित सुपरस्टार हैं, जिनका काम हमेशा हर वर्ग के दर्शकों को पसंद है।
सलमान की व्यापक अपील के साथ, जो समाज के विभिन्न स्तरों में प्रभाव रखती हैैं, हमारा प्रयास है कि हम एक साथ ग्राहकों तक पहुंचें और खुद को जनता के साथ स्थापित करें। हम सलमान खान को सोमानी सेरामिक्स के चेहरे के रूप में अपने साथ पाते हुए सम्मानित महसूस करते हैं।“
इस नई सहभागिता पर बाॅलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने कहा कि “शैली, गुणवत्ता व तकनीकी प्रतिभा के मामले में सोमानी ने बेहतरीन सेवाएं प्रदान की हैं। मुझे खुशी है कि मैं ब्रांड का एंबेसडर बना हूं और सोमानी के ब्रांड मूल्य मेरे व्यक्तित्व के साथ मेल खाते हैं।”
सोमानी सेरामिक्स लिमिटेड, भारत में सेरामिक्स उद्योग में अग्रणी कंपनियों में से एक है। कंपनी व्यापक उत्पाद चयन श्रेणियों के साथ सजावट समाधानों के मामले में एक पूर्ण समाधान प्रदाता है – सेरामिक्स दीवार और फर्श, पॉलिश विट्रिफाइड टाइलें, चमकता हुआ विट्रिफाइड टाइलें, सेनेटरीवेयर और बाथ फिटिंग। यह भारत की सबसे बडी निर्माता है और इसकी अखिल भारतीय उपस्थिति के माध्यम से टाइलों का बिक्री करता है और 6 महाद्वीपों के 55 से अधिक देशों में अपने उत्पादों का निर्यात भी करता है।


