- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
तेलुगु डेब्यू फिल्म से अभिनेत्री सेहनूर की कुछ अनदेखी तस्वीरें हुए वायरल
इंडस्ट्री की सबसे विविध अभिनेत्रियों में से एक, सेहनूर, प्रतिभा का एक सच्चा खजाना है। अभिनय के अलावा, अभिनेत्री एक प्रतिभाशाली सिंगर और डांसर है। अभिनेत्री अपनी तेलुगु डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार है!
हाली में अभिनेत्री अपनी सस्पेंस थ्रिलर डेब्यू फिल्म के लिए हैदराबाद में शूटिंग कर रही है, और अपनी शूटिंग शुरुआत करके वास्तव में बहुत खुश है।
हम आपके लिए सहनूर के तेलुगु डेब्यू के सेट से कुछ बीटीएस तस्वीरें लेकर आए हैं, जहां अभिनेत्री डीओपी और डायरेक्टर के साथ गंभीर बातचीत में चर्चा करते हुए और सीन्स की जाँच करते हुए दिखाई दे रही हैं। अभिनेत्री को एक बहुत ही आरामदायक न्यूजप्रिंट टी-शर्ट और काली पैंट पहने दिखाई दे रही है ,और उन्होने बालों को एक पोनीटेल में बांध और कुछ स्ट्रेंड्स को बहार रखा है।अभिनेत्री ने मिनिमल मेकअप किया है और साथ ही न्यूड लिप शैडो लगाया और अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने हीरे के एअर्रिंगस भी पहने है।
इस तस्वीरों में, उन्हें अपने द्वारा शूट किए गए सीन्स को देखते और उनका विश्लेषण करते देखा जा सकता है। वह बहुत खुश और उत्साही दिखाई दे रही है, और अपने करैक्टर में पूरी तरह इन्वॉल्व दिखाई दे रही है ।
फैंस अपनी टैलेंटेड एक्ट्रेस को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सेहनूर ने अपने डेब्यू पर कहा कि फिल्म में दर्शकों को देने के लिए बहुत कुछ है, और प्रशंसक उन्हें इतने प्रमुख, ऊर्जावान चरित्र में देखकर चौंक जाएंगे। इस फिल्म को आदिपुडी पद्मनाभ रेड्डी द्वारा निर्मित किया जा रहा है, जिन्हें टॉलीवुड के सर्वश्रेष्ठ निर्माताओं में से एक माना जाता है।
अभिनेत्री सेहनूर को हाल ही में भोजपुरी श्रृंखला “प्रपंच” में देखा गया था, जिसमें उन्होंने पवन सिंह के साथ अभिनय किया था।


