- एचएमआर म्यूज़िक रिकॉर्ड्स ने षड्यंत्र का किया भव्य प्रीमियर, एंकर करते नज़र आएंगे अभिनेता पुनीत इस्सर
- राघव जुयाल के पहले से फैन थे नानी, ‘द पैराडाइज’ में कास्टिंग सुनते ही बोले “परफेक्ट!”
- गणेशोत्सव पर सजी सुरों की शानदार महफ़िल, ‘द गोल्डन बीट्स’ में गूंजे आशा भोंसले के सदाबहार नगमे
- CARE CHL Hospitals Launches ‘Pranaam’ in Indore to Strengthen Elder-Friendly Healthcare
- बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं होंगी आसान, केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स ने इंदौर में शुरू किया ‘प्रणाम’
शहर के छात्र कुशाग्र के संगीत निर्देशन में तैयार गीत बड़े संगीत प्लेटफॉर्म्स पर जारी हुआ
कोरोना काल की विपरीत परिस्थितियों में दुश्वारियों की कहानियों के बीच सकारात्मक सृजन की खबरे कमाल ही लगती है।
इंदौर में यह कमाल किया है, कुशाग्र माहेश्वरी ने, जो केवल 16 वर्ष के संगीतकार है। कोरोना काल के मुश्किल समय मे कक्षा 12 के छात्र कुशाग्र ने सृजन को अपनी प्रेरणा बनाया। कुशाग्र के संगीत निर्देशन में तैयार गीत ” आंतरिक सैर” आज देश के सभी बड़े संगीत प्लेटफॉर्म्स पर जारी हुआ है।
संभवतः यह एक बिरला मौका है जब इंदौर के किसी स्कूली छात्र के संगीत निर्देशन में कोई गाना इतने बड़े पैमाने पर जारी हो रहा है। बचपन से ही संगीत के शौकीन कुशाग्र कई वाद्य यंत्र बजाना जानते हैं संगीत की दुनिया में उन्होंने अपना नाम क्यूज़िक (KUZIIK) रखा है जो कुशाग्र और म्यूजिक का मिश्रण है।
कुशाग्र अपनी स्कूल की पढ़ाई के साथ संगीत निर्माण का आधुनिक प्रशिक्षण भी ले रहे है। इस गाने के बारे में कुशाग्र कहते है कि घरबन्दी के समय से उपज रही निराशा के बीच तैयार यह धुन मन को सकारात्मक विचारों की आंतरिक सैर पर ले जाती है। इसीलिए इसे नाम भी “अंदरूनी सैर” ही दिया गया है।
इस गाने को मुम्बई के गायक श्रवण मंत्री ने गाया है। कुशाग्र के सामने मुम्बई के गायक से इंदौर में बैठकर गाना रिकॉर्ड करवाने की चुनौती भी थी, जिसे वीडियो कॉलिंग के सहारे हल किया गया।
इतनी छोटी उम्र में संगीत के प्रति अपनी लगन से कुशाग्र ने साबित किया है कि संगीत, सृजन और सकारात्मकता को कोई भी मुश्किल रोक नही सकती।


